Back
राजधानी में 10 दिन 10 स्थान महाअभियान तेज, MI Road पर सफाई से ट्रैफिक सुधरा
DGDeepak Goyal
Dec 22, 2025 08:53:21
Jaipur, Rajasthan
राजधानी में स्वच्छता को लेकर नगर निगम का 10 दिन 10 स्थान महाअभियान अब रफ्तार पकड़ चुका है। 31 दिसंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जोन स्तर पर पहले से चिह्नित अत्यधिक गंदगी वाले स्थानों को साफ कर शहर की तस्वीर बदली जा रही है। सड़कों, चौराहों और व्यस्त इलाकों में चल रही सघन सफाई ने न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि शहर में आने वाले पर्यटकों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसी क्रम में सिविल लाइन जोन के नवीनतम वार्ड संख्या 98 स्थित एम.आई. रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। एमआई रोड के मध्य मार्ग पर लगे बैरिकेड्स हटवाकर उनके आसपास और सड़क के बीच जमी गंदगी को पूरी तरह साफ किया गया। सफाई के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डंपर कचरा हटाया गया, जिससे सड़क न केवल स्वच्छ हुई बल्कि यातायात भी सुचारु और सुरक्षित बना। अभियान का उद्देश्य सिर्फ तात्कालिक सफाई नहीं, बल्कि मुख्य मार्गों को स्थायी रूप से साफ-सुथरा बनाए रखना है। मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों को नियमित सफाई के निर्देश दिए गए, वहीं पूरी मेहनत और जज्बे के साथ जुटे कर्मचारियों की सराहना भी की गई। निरीक्षण के दौरान जोन उपायुक्त देवानंद शर्मा ने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि गंदगी न फैलाकर स्वच्छता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं। नगर निगम के इस स्वच्छता महाअभियान के तहत शहर के अन्य सभी जोनों में भी एक साथ सफाई कार्य किया जा रहा है। साल के अंतिम दिनों में चल रहा यह अभियान राजधानी को नए साल से पहले साफ-सुथरी और आकर्षक बनाने की दिशा में संदेश दे रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAMIT TRIPATHI
FollowDec 22, 2025 10:17:130
Report
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 22, 2025 10:14:050
Report
BBBindu Bhushan
FollowDec 22, 2025 10:13:480
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 22, 2025 10:13:180
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 22, 2025 10:11:290
Report
RARAM ANUJ
FollowDec 22, 2025 10:11:180
Report
VSVaibhav Sharma
FollowDec 22, 2025 10:11:050
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowDec 22, 2025 10:10:500
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 22, 2025 10:09:430
Report
GBGovindram Bareth
FollowDec 22, 2025 10:09:220
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowDec 22, 2025 10:09:070
Report
APAnand Priyadarshi
FollowDec 22, 2025 10:08:330
Report
RKRishikesh Kumar
FollowDec 22, 2025 10:08:000
Report
TSTripurari Sharan
FollowDec 22, 2025 10:07:430
Report