Back
आमेर मावठा सरोवर में बोटिंग शुरू, देशी-विदेशी पर्यटक आनंद उठाएंगे
DRDamodar Raigar
Feb 14, 2026 08:22:38
Jaipur, Rajasthan
दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर पर्यटन मंत्री व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रयासों से आइकॉनिक डेस्टिनेशन आमेर फोर्ट की तलहटी में स्थित मावठा सरोवर में बोटिंग जल्द शुरू होने जा रही है. आमेर महल आने वाले हजारों देशी—विदेशी पर्यटक बोटिंग का भी लुफ्त उठा सकेंगे. पर्यटकों को बोटिंग के दौरान आमेर मावठा सरोवर के चारों ओर पहाडी होने से कश्मीर जैसा अहसास करेंगे. कई सालों बाद फिर से मावठा सरोवर में बोटिंग होने से पर्यटन उद्योग से जुडें लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. देखिए खास रिपोर्ट.
बोटिंग के संचालन के लिए जल स्तर, सुरक्षा मानकों और संचालन व्यवस्था की जांच की जा रही है. मावठा सरोवर में बोटिंग को खास ओर आकर्षक बनाने के लिए कश्मीर की डल झील के शिकारे की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, रंगीन और पारंपरिक डिजाइन वाली नावों में बैठकर पर्यटक पानी के बीच से आमेर किले की भव्यता का नजारा ले सकेंगे. पहली बार पर्यटक आमेर किले को पहाड़ियों से नहीं बल्कि जल के मध्य से निहार सकेंगे. लहरों में झलकती किले की परछाई इस अनुभव को और भी यादगार बनाएगी.
राजधानी जयपुर के पर्यटन मानचित्र पर यह पहल एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है, जिसकी चौतरफा सराहना की जा रही है.
पर्यटन विभाग द्वारा बोटिंग का किराया जल्द तय किया जाएगा, सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लाइफ जैकेट, प्रशिक्षित नाविक और आपातकालीन व्यवस्था की जा रही है. सरोवर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी विशेष दिशा निर्देश बनाए गए हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 14, 2026 09:53:15Noida, Uttar Pradesh:मेट्रो में रील्स बनाने का जुनून!
0
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 14, 2026 09:53:000
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 14, 2026 09:52:450
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 14, 2026 09:52:290
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 14, 2026 09:52:200
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowFeb 14, 2026 09:51:520
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 14, 2026 09:51:26Noida, Uttar Pradesh:पुष्पा 2 के गाने पर 2 बच्चों का डांस
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 14, 2026 09:51:140
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 14, 2026 09:51:000
Report
NANasim Ahmad
FollowFeb 14, 2026 09:50:430
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 14, 2026 09:50:21Noida, Uttar Pradesh:महिलाओं को स्टंट करना पड़ गया भारी
0
Report