Back
बीजेपी विधायक की लिंग भेद टिप्पणी से विधानसभा हंगामा
VSVishnu Sharma
Feb 16, 2026 17:30:51
Jaipur, Rajasthan
सरकार ने भले ही लिंग भेद के खिलाफ कानून बना रखा है, लेकिन बीजेपी विधायक बहादुर कोहली ने विधानसभा सदन में लिंग भेद को लेकर खुलेआम टिप्पणी की। भाजपा विधायक बहादुर कोहली ने बजट की तुलना लड़का लड़की से करते हुए कहा, हमारा जवानी का बजट इस लड़का पैदा किया, कांग्रेस का बुढ़ापे का बजट था इसलिए लड़की पैदा हुई। इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायक हंसे रहे।
विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान वैर से विधायक बहादुर सिंह कोली ने कहा यह बजट नहीं इरादों का ऐलान है, नए राजस्थान के सपनों की उड़ान है। विपक्ष चाहे जितना सवाल उठाए, जनता के विश्वास का ये प्रमाण है। कई दिन से इधर से-उधर से बहस चल रही है... ये अपने दुःख से परेशान नहीं हैं, ये हमारे सुख से परेशान हैं।
इसके बाद कोली ने कहा, हमारा पहला बजट आया, दूसरा बजट आया और तीसरा बजट आया। और इनका... हमारा है जवानी का बजट और इनका है बुढ़ापे का बजट, जो लास्ट में चुनाव होने वाले थे।
हमारा पहला बजट आया, पूरे राजस्थान ने सराहा, सबने स्वागत किया। दूसरा बजट आया, उसका भी स्वागत किया। तीसरा भी बजट आया उसका भी स्वागत किया। और उसके बाद में हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने, हमारी सरकार ने पहले ही बजट में छोरा पैदा किया।
छोरा पैदा किया, दूसरे बजट में भी छोरा पैदा किया और तीसरे बजट में भी छोरा पैदा किया। जो जवानी में छोरा पैदा करता है, वह हमेशा काम में आता है, हमेशा काम में आता है।
कोली इतने पर भी नहीं रुके और बोले, अशोक गहलोत जी ने मुख्यमंत्री थे, उन्होंने लास्ट के बजट में घोषणा की, तो वहां छोरी पैदा हुई, मगर छोरा पैदा नहीं हुआ। तो इसीलिए आप विपक्ष में बैठे हुए हैं, आप।
ये अपने दुःख से परेशान हैं, दूसरे के सुख से परेशान नहीं हैं।
ताज्जुब तो तब हुआ जब इस दौरान भाजपा विधायक कोली को टोकने की बजाय हंसते रहे। हालांकि कोली की टिप्पणियों का कांग्रेस विधायक मनोज कुमार, सोहनलाल नायक आदि विधायकों ने विरोध किया। लेकिन किसी ने उनका समर्थन नहीं किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 19:00:470
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 16, 2026 19:00:210
Report
0
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 16, 2026 18:45:410
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 16, 2026 18:45:320
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 16, 2026 18:45:190
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 16, 2026 18:45:100
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 16, 2026 18:16:250
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 16, 2026 18:16:120
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 16, 2026 18:16:000
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 16, 2026 18:15:510
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 16, 2026 18:15:400
Report
SMSubhasis Mandal
FollowFeb 16, 2026 18:15:180
Report
0
Report