Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
कोलकाता में प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन से CM भजनलाल शर्मा के बड़े एलान की तैयारी
BDBabulal Dhayal
Oct 27, 2025 13:15:29
Jaipur, Rajasthan
Hyderabad or surat k pravasi sammelan k visuals lijiye EXCLUSIVE ANCHOR सीएम भजनलाल शर्मा मंगलवार को कोलकाता दौरे पर रहेंगे प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में सीएम पश्चिम बंगाल के प्रवासी उद्योगपतियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे कोलकाता में सीएम भजनलाल शर्मा के दौरे को लेकर प्रवासियों में जबरदस्त उमंग और उत्साह देखा जा रहा है VO कोलकाता का होटल आईटीसी सोनार सीएम भजनलाल शर्मा के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को यहां प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में शिरकत करेंगे सीएम के कोलकाता दौरे को लेकर मारवाड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है प्रवासी राजस्थानी अपने सीएम का स्वागत करने को बेताब हैं मुख्यमंत्री प्रवासियों को प्रदेश में निवेश का न्यौता देंगे, प्रवासी भी सीएम से अपने दिल की बात करेंगे पश्चिमी बंगाल में राजस्थानी समुदाय सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है अकेले राजस्थानियों की ही चालीस लाख से ज्यादा आबादी बताई जाती है इनका यहां बिजनेस पर लगभग एकाधिकार माना जाता है तो समाजसेवा के क्षेत्र में में मारवाड़ी समुदाय ने स्थानीय जनता का दिल जीतने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी दो सदी से व West बंगाल और राजस्थान के बीच प्रवासी सेतु बनकर उभरे हैँ, रिश्तों की चौथी पीढ़ी का आज भी अपनी माटी से जुड़ाव जगजाहिर है उद्योग शिक्षा चिकित्सा और व्यापार के क्षेत्र में में मारवाड़ी समुदाय प्रमुख अंग बनकर वेस्ट बंगाल की सेवा कर रहा है राजस्थान के प्रवासी अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा जनकल्याण की परियोजनाओं पर खर्च करते हैँ, इसलिए उन्हें जगत सेठ तक की उपाधि तक से नवाजा जाता है CM bhajanlal sharma West Bengal के उद्योगपतियों की ताकत और उनकी अपनी माटी से जुड़ाव को भली भांति जानते हैँ, इसलिए कल CM भजनलाल शर्मा कोलकाता में कई बड़े एलान भी करत kan रहे हैं प्रवासी राजस्थानी कोलकाता में राजस्थान हाउस की मांग लंबे समय से कर रहे हैं,तो मायड़ भाषा की मान्यता भी उनके लिए प्रमुख मुददों में से एक है, SHHEKHAVATI में सेठों की हवेलियों के संरक्षण Bhajanlal सरकार पहले ही बड़ा एलान कर चुकी है, अब West बंगाल से प्रवासियों लिए काफी कुछ एलान CM Bhajanlal Sharma कर सकते हैं आखिर सवाल प्रवासियों को कर्म भूमि से मातृभूमि से जोڑने का है December महीने में भजनलाल सरकार प्रवासी राजस्थानी दिवस मनने जा रही है हैदराबाद सूरत के बाद अब CM का कोलकाता में प्रवासी सम्मेलन में पहुंचना इस बात की गवाही दे रहा है कि भजनलाल सरकार के लिए प्रवासी कितने अहम है, उनके जरिये वो प्रदेश के विकास में चार चांद लगाने की कोशिश कर रही है और इस दिशा में सरकार को मिले सात लाख करोड़ के एमओयू उसकी हिम्मत और हौंसले में दिन दूना और रात चौगुना इजाफा कर रहे हैं PT
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
Oct 27, 2025 16:06:13
Noida, Uttar Pradesh:SIR को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का बीजेपी पर हमला एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि भाजपा चाहे जितनी साजिशें रच ले... लेकिन जनता अपने वोट से और लोकतंत्र से इनको करारा जवाब देगी! राजस्थान में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया लागू करने का निर्णय लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है। मतदाता सूची में सुधार के नाम पर दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के वोट काटने की साजिश है। दरअसल भाजपा को पंचायत और निकाय चुनावों में हार का डर sata रहा है, इसलिए कभी "एक राज्य, एक चुनाव" तो अब SIR की आड़ में चुनाव टालकर ग़रीबों का वोट छीनने का काम कर रहे हैं। वोटर लिस्ट फ्रीज हो जाएंगी एवं अगले साल 7 फरवरी तक फाइनल वोटर लिस्ट का पब्लिकेशन होगा, पूरी मशीनरी SIR में लगी रहेगी और इस दौरान OBC की गणना भी नहीं हो पाएगी। यानी स्पष्ट है कि सरकार की मंशा अनुरूप पंचायत व निकाय चुनाव अगले साल बजट के बाद मई-जून तक नहीं होंगे, जिसका विरोध कांग्रेस पार्टी लगातार कर रही है। 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात चुनाव नहीं करवाना संविधान की खुली अवहेलना है। संविधान ने नागरिकों को वोट देने का अधिकार दिया है, लेकिन भाजपा अपने डबल इंजन के प्रभाव और चुनाव आयोग के जरिए इस अधिकार को छीनना चाहती है। ये लोग जनता की आवाज़ को दबाने, ग्रामीण व शहरी निकायों में ब्यूरोक्रेसी से मनमानी करने और लोकतांत्रिक ढांचे को ध्वस्त करने में लगे हैं।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Oct 27, 2025 16:03:56
Puri, Odisha:() ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରମ୍ପରା ସହ ଜଡ଼ିତ କାକଟପୁରର ଦେଉଡ଼ି ମଠକୁ ଭବ୍ୟ ପରିବେଶ ମଧ୍ୟରେ ଗଲା ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ରଥର ଗୋଟିଏ ଚକ। ଘଣ୍ଟ ଘଣ୍ଟା ଶଂଖ ହୁଳହୁଳୀରେ ପ୍ରକମ୍ପିତ ହେଉଥାଏ ବଡ଼ଦାଣ୍ଡ। ସୁସଜ୍ଜିତ ଗାଡ଼ିରେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ପତିତପାବନ ମୁର୍ତ୍ତୀଙ୍କ ଉପାସନା ଚାଲିଥାଏ। ଭବ୍ୟ ପରିବେଶ ମଧ୍ୟରେ ଏହି ବିଶାଳ ଶୋଭାଯାତ୍ରା ଅସ୍ତରଙ୍ଗରେ ପହଞ୍ଚିଛି। ଦେଉଳି ମଠରେ ରଥଚକ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ହେବ। ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ନବକଳେବର ସମୟରେ ଦେଉଳିମଠର ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଭୂମିକା ରହିଥାଏ। ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଦାରୁ ଚିହ୍ନଟ ପାଇଁ ଦାରୁ ସଂଗ୍ରହ ହୋଇଥାଏ।ହେଲେ ଏପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଏହି ପିଠାକୁ ରଥଚକଟିଏ ଯାଇନଥିଲା। ଅସ୍ତରଙ୍ଗ ସାମ୍ବାଦିକ ସଂଘ ପକ୍ଷରୁ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକଙ୍କୁ ଆବେଦନ କରାଯାଇଥିଲା। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ରଥଚକ ଦେବା ପାଇଁ ସ୍ୱୀକୃତି ମିଳିବା ପରେ ଆଜି ଅସ୍ତରଙ୍ଗର ସାମ୍ବାଦିକ ସମାଜ ପକ୍ଷରୁ ରଥଚକ ନେଇ କାକଟପୁର ଯାଇଛନ୍ତି.
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Oct 27, 2025 16:02:33
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर पुलिस ने किया अवैध हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, सप्लायर को किया गिरफ्तार सुमेरपुर। ऑपरेशन गुप्त और प्रहार के तहत सुमेरपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी से पिस्टल बरामद करने के बाद उसके सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है। एसपी आदर्श सिधु ने बताया कि 25 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर सरहद बिसलपुर क्षेत्र से करणसिंह पुत्र भंवरसिंह निवासी बिसलपुर को पकड़ गया, जिसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल मिली। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी ने अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया, जिसके बाद 26 अक्टूबर को पुलिस ने शिवगंज के हीरागर वाड़ी निवासी विशालसिंह पुत्र जितेन्द्रसिंह को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक अवैध कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अब नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Oct 27, 2025 16:02:14
Gumla, Jharkhand:गुमला में छठ महापर्व की आस्था का अद्भुत नज़ारा — सिसई के घाटों पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का सायंकालीन पहला अर्घ्य आज श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ। सिसई प्रखंड के विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालु जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना करते नजर आए गुमला – सिसई प्रखंड क्षेत्र में सोमवार शाम छठ महापर्व का पहला अर्घ्य पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अर्पित किया गया। ग्रामीण इलाकों के कुदरा छठ तालाब, सिसई छठ घाट, कुदरा बांध, बसिया रोड परास नदी और नागफेनी कोयल नदी सहित विभिन्न जलाशयों पर व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। छठ व्रतियों ने जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य की आराधना की और छठी मईया से अपने परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में “छठी मईया की जय” के जयकारे गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा। छठ पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी। वहीं सिसई रेफरल अस्पताल की टीम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चिकित्सा शिविर लगाया। पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। मौके पर एसडीओ राजीव नीरज, बीडीओ रमेश कुमार यादव, सीओ अशोक बड़ाइक, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल और स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहे। कल सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Oct 27, 2025 16:01:04
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चन्दौली... - छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे के बाद दिखी जिला प्रशासन की लापरवाही - घटना के तीन घटें बीत जाने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची एनडीआरएफ या SDRF की टीम - चकिया विधायक कैलाश खरवार व पुर्व विधायक शिवतपस्या पासवान घटना स्थल पर शाम 06 बजे से मौजूद - लगभग 7 बजे डीएम चंद्र मोहन गर्ग मौके पर पहुंचे, लापरवाही को लेकर चकिया विधायक और डीएम में हुई हॉट टॉक - समय से राहत बचाव शुरू नहीं किए जाने को लेकर चकिया विधायक हुए नाराज - शाम लगभग पाच बजे नाव डुबने से तीन बच्चे गहरे पानी मे डुबे - इन्तजार करते करते भाजपा विधायक के पूछने पर डीएम से नहीं मिला आश्वासन - नाराज ग्रामीण हो रहै है उग्र,जिला प्रशासन के तरफ नहीं की जा रही डूबे किशोरो को रैस्क्यू - बबुरी थाना क्षेत्र के कोदोचक गांव के समीप चन्द्रप्रभा नदी की घटना.
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Oct 27, 2025 16:00:42
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। बुच्चा गेस्ट हाउस के पास छठ पर्व पर बिहारी बन्धुओं ने ढलते सूरज को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना, धूमधाम से मनाया गया पर्व दिपावली के साथ ही महापर्व छठ का इंतजार पूरे उत्तर भारत को रहता है। लोग काफी लंबे समय से इस त्योहार की तैयारी शुरू कर देते हैं। इस प्राचीन हिंदू वैदिक त्योहार मुख्य रूप से भारत के बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इसके साथ ही नेपाल में भी इसे मनाया जाता है। छठ महापर्व को सूर्य षष्ठी, छठ, महापर्व, छठ पर्व, डाला पूजा, प्रतिहार और डाला छठ के रूप में भी जाना जाता है। चार दिनों का यह पर्व सूर्य देवता और षष्ठी देवी को समर्पित है। इस त्योहार पर महिलाएं अपने बेटों को भलाई और अपने परिवार की खुशी के लिए उपवास करती है और भगवान सूर्य और छठी मईया को अर्घ्य भी देती हैं। सरदारशहर के बुच्चा गेस्ट हाउस के पास सोमवार को शाम 6 बजे मिन्टूश मण्डल के नेतृत्व में बिहारी बन्धुओं ने धूमधाम के साथ छठ पूजा मनाई। इस मौके पर ज्यादात्तर बिहारी बन्धुओं ने उपवास रखा और नये कपड़े पहन कर बिहारी बन्धुओं ने भगवान सूर्य की पूजा अर्चना कर मन्नोतियां मांगी। महिलाओ ने घाट बनाकर पानी में उतर कर भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर बिहारी बन्धुओं ने भगवान सूर्य के नारियल, सभी प्रकार के फल एवं मिठाई चढाई और करीब दो घण्टे तक पूजा अर्चना की। पूजा स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस छठ पूजा देखने के लिए बिहारी बन्धुओं के अलावा स्थानीय लोगों की भीड़ देखी गई। इस मौके पर सभापति राजकरण चौधरी और वार्ड पार्षद रामावतार जांगिड़ ने पूजा स्थल पर पहुंचकर बिहारी बांधों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। यह कार्यक्रम सूर्य अस्त तक चला। इस अवसर पर अंजलि मंडल ने बताया कि छठ पूजा के दिन हम नए-नए वस्त्र पहनते हैं और पूजा के लिए फलों की खरीदारी करते हैं। छठ मैया की पूजा कर मन्नते मगते हैं। इस पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ हम मनाते हैं। रंजन मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पर व पवित्रता के लिए भी प्रसिद्ध है। यह पर्व ऐतिहासिक पर्व है। क्योंकि जब राम और सीता जी अयोध्या लौटे थे तो यह पर्व है सीता जी ने भी मनाया था। मुख्यतः महिलाएं पुत्र प्राप्ति और अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस पर्व पर पूजा करती है। मंगलवार को सुबह बिहारी बन्धु सूर्यदेव के दर्शन कर भोजन आदि करेंगे। इस अवसर पर रंजनराम, शंभु मण्डल, अमित मण्डल, रणजीत, दिनेश मण्डल, मिन्टशू, मिथलेश, चन्दन मण्डल, प्रकाश, धीरज, दलीप, संजय कुमार, राजा मण्डल, जितेन्द्र, हेमन्त कुमार सहित बड़ी संख्या में बिहारी बन्धु उपस्थित थे。
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top