Back
2047 के भारत के लिए राजस्थान पुलिस की सुरक्षा रणनीति—शाह दौरे की तैयारी तेज
VSVishnu Sharma
Jan 09, 2026 16:06:10
Jaipur, Rajasthan
पुलिस की भविष्य की चुनौतियां और उनसे निबटने की तैयारी पर मंथन हुआ। राजस्थान पुलिस अकादमी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय पुलिस कांफ्रेंस का समापन हुआ जिसमें भविष्य की चुनौतियों और उनसे निबटने के लिए तैयारी पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। कांफ्रेंस में IPS और RPS अफसरों के बीच 2047 के विकसित भारत के विजन के अनुसार सुरक्षित और प्रभावी पुलिसिंग को कैसे मजबूत बनाया जाए, इस पर विचार-विमर्श हुआ। देश की आर्थिक गतिविधियों, साइबर क्राइम, आतंकवाद और ओर्गेनाइज ड्रग नेटवर्क जैसी चुनौतियों को देखते हुए पुलिस के दैनिक कार्यों में नये उपायों को शामिल करने के सुझाव दिए गए। डीजीपी राजीव शर्मा ने कहा कि विकसित भारत में पुलिसिंग के लिए दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य आधुनिक, जवाबदेह और जनोन्मुखी पुलिसिंग को प्रोत्साहित करना है। 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर युवाओं और विद्यार्थियों को थानों का भ्रमण कराकर उनकी कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में जागरूक करने का भी इंतजाम किया जाएगा। राज्य के मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मेलन में उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
94
Report
Barabanki:प्रिंसिपल के कमरे में शिक्षिका ने लगाई फांसी, पति और भाई ने लगाया स्टाफ पर मानसिक उत्पीड़न
0
Report
0
Report
0
Report
60
Report