icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
302027
RSRakesh Saini 8 Oct 2024, 11:20 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चारड़ा के किसान: 66 kV उपस्टेशन चालू कराने की मांग, एक माह में हल

ARAlkesh RaoJust now
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા.... ચારડા ગામના ખેડ voileો વીજળી મુદે પહોંચ્યા ધાનેરા નાયબ કલેકટરની કચેરીએ ચારડા ખાતે બનેલ 66 kv સબ સ્ટેશન કાર્યરથ કરવા કરાઈ માંગ જડીયા ફીડર માંથી સમયસર લાઈટ આપવાની કરાઈ રજુઆત જીઈબી અને નાયબ કલેકટરને ખેડૂતોએ લેખિત અને મૌખિક કરી રજુાત સામાન્ય વરસાદમા પણ વીજ પુરવઠો બંધ થતા पशुपालકો, ખેડૂતો સહિત સ્થાનિકો ત્રાહિમામ જીઈબી અને નાયબ કલેકટરે ઉકેલ એક જ મહિનામા લાવવાની આપી ખાતરી સમયસર ઉકેલ ન આવે તો ખેડૂતોએ ધરણા સાથે આંદોલન કરવાની ઉચ્ચારી ચીમકી બાઈટ-વિક્રમસિંહ રાજપૂત ખેડૂત આગેવાન બાઈટ-શ્રવણસિંહ સ્થાનિક ખેડૂત
0
0
Report

नीरज चोपड़ा का सिल्वर मेडल, एशियन गेम्स में गोल्ड की उम्मीद बनाए रखी

Panipat, Haryana:मां का आशीर्वाद पिता का भरोसा नीरज ने देश की झोली में डाला सिल्वर पानीपत, पानीपत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश की झोली में सिल्वर मेडल डाल दिया। चोट से उबरने के बाद शानदार वापसी करते हुए उन्होंने साबित कर दिया कि सच्चा खिलाड़ी परिस्थितियों से नहीं, अपने हौसले से पहचाना जाता है। भले ही परिवार को गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन गंभीर इंजरी के बाद रजत पदक जीतना भी उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। अब परिवार और देशवासियों की निगाहें एशियन गेम्स पर टिक गई हैं, जहां नीरज से स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा रही है। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स की पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर की शानदार थ्रो कर रजत पदक अपने नाम किया। श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने 89.75 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम तीन प्रयासों के बाद ही प्रतियोगिता से बाहर हो गए। नीरज के सिल्वर मेडल जीतते ही पानीपत के गांव खंडरा में जश्न का माहौल बन गया। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को बधाई दी। नीरज के पिता सतीश चोपड़ा ने कहा कि परिवार को गोल্ড मेडल की पूरी उम्मीद थी, लेकिन चोट से उबरने के बाद सिल्वर जीतना भी बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि देश को जैवलिन में दो पदक मिले हैं, यह गर्व की बात है। उनके अनुसार चोट के बावजूद नीरज ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और अब एशियन गेम्स में वह इस सिल्वर को गोल्ड में बदलने की पूरी कोशिश करेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के बाद अभी नीरज से बात नहीं हो सकी, क्योंकि देर रात तक मुकाबला चला और वह आराम कर रहा है। हालांकि टीवी पर उसका चेहरा देखकर साफ लग रहा था कि वह दर्द में भी पूरी ताकत से खेल रहा था। उन्होंने कहा कि खेलने से पहले नीरज ने फोन पर केवल इतना कहा था कि वह पूरी तरह तैयार है, अच्छा प्रदर्शन करेगा और देश के लिए मेडल जीतकर लौटेगा। उसने अपना वादा निभाया। नीरज की माता सरोज देवी ने भी बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी भगवान से यही प्रार्थना है कि नीरज हमेशा स्वस्थ रहे और देश के लिए लगातार मेडल जीतकर भारत का नाम ऊंचा करता रहे। उन्होंने बताया कि मुकाबले से पहले नीरज ने फोन कर उनका आशीर्वाद लिया था। उस समय बाजू की चोट को लेकर चिंता जरूर थी, लेकिन उन्होंने बेटे से कहा कि पूरी जान लगाकर खेलना और अच्छा प्रदर्शन करना। सरोज देवी ने विश्वास जताया कि इस बार सिल्वर जीतने वाला उनका बेटा आने वाले एशियन गेम्स में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। परिवार का मानना है कि नीरज की यह उपलब्धि देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है। कठिन परिस्थितियों और चोट से जूझने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और देश के लिए पदक जीतकर यह संदेश दिया कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement

मधेपुरा: 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिला अंतर्गत शंकरपुर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पंचायत के माध्यम से मामले को दबाने और समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन पीड़ित परिवार ने समझौते से इनकार करते हुए कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना。 जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई की शाम शंकरपुर प्रखंड के हसनपुर निवासी ब्रह्मदेव मेहता पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना के बाद दो दिनों तक पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जाता रहा, लेकिन परिजन अपने फैसले पर अडिग रहे। इसके बाद पीड़िता की मां ने महिला थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया。 आवेदन मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। महिला थाना में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया。 एएसपी प्रवीण भारती ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा मामले की जांच जारी है。 बाइट : प्रवेंद्र भारती, एएसपी मधेपुरा
0
0
Report

वैशाली के राघोपुर में रास्ते के विवाद में बुजुर्ग की हत्या, पुलिस छापेमारी

Hajipur, Bihar:वैशाली जिले के राघोपुर में रास्ते के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पूर्वी पंचायत में बदमाशों ने 70 वर्षीय हरबंसू राय की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि हरबंसू राय और पड़ोसी श्याम नंदन राय के बीच लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि रास्ते पर निर्माण और घेराबंदी को लेकर शनिवार सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और इसी दौरान हरबंसू राय को आंख में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों ने इस हत्या का आरोप श्याम नंदन राय, राजा राम राय और करू राय पर लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही जुड़ावनपुर और राघोपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस कैंप कर रही है। वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
0
0
Report

TRE-4 शिक्षक भर्ती पर बिहार सरकार और BPSC को लेकर छात्र नेता की मांग

Patna, Bihar:छात्र नेता दिलीप ने TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर बिहार सरकार और बीपीएससी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा अधियाचना भेजे जाने के बावजूद अब तक बीपीएससी ने TRE-4 का विज्ञापन जारी नहीं किया है, जिससे अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने जल्द से जल्द विज्ञापन प्रकाशित करने की मांग की। दिलीप ने यह भी कहा कि जब तक शिक्षा विभाग और बीपीएससी की ओर से विषयवार सीटों की आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है, तब तक सोशल मीडिया पर सीटों की सूची प्रसारित होना गंभीर मामला है और इसकी जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि यदि वायरल सूची सही है तो कई विषयों में सीटें नहीं हैं या बेहद कम हैं, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित होगा। छात्र नेता ने आरोप लगाया कि मैथिली, भोजपुरी, मगही, बांग्ला, अरबी, फारसी, पाली, प्राकृत, कृषि, शारीरिक शिक्षा, नृत्य और संगीत जैसे कई विषयों की अनदेखी की जा रही है , उन्होंने सरकार से सभी विषयों में सम्मानजनक संख्या में पद निकालने, TRE-4 का विज्ञापन शीघ्र जारी करने, एकल परीक्षा, वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट व्यवस्था लागू करने और परिणाम से पहले प्रमाणपत्रों की जांच कराने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में हिंदू युवक की हत्या: लोग फुल एनकाउंटर और घर ढहाने की मांग

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में हिंदुओं की हत्या के मामले में स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव करके हाईवे जाम कर दिया है। युवक की हत्या से नाराज लोग आरोपी के फूल एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा आरोपी का घर बुलडोजर से गिराये जाने की भी मांग कर रहे हैं। फिलहाल तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दरअसल कल कांट थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवक द्वारा एक हिंदू युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। सुबह में पुलिस ने आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया था। आज सुबह स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव करके स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। परिवार वालों की मांग है कि आरोपी का फूल एनकाउंटर किया जाए। इसके अलावा उसके घर को गिराया जाए। इस परिवार के लोगों ने हाईवे पर बैठकर पूरा रास्ता जाम कर दिया। जिससे वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस पहुंच गई है। परिवार वालों का कहना है कि जब तक आरोपी का फूल एनकाउंटर नहीं किया जाएगाआप वह सड़क से नहीं हटेंगे फिलहाल पुलिस मौके पर स्थिति को काबू करने में जुटी हुई है।
0
0
Report

झांसी बेतवा पुल क्षतिग्रस्त, मरम्मत में देरी से लोगों के आवागमन पर असर

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी बेतवा नदी पर बने एरच पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद चल रहे मरम्मत कार्य में देरी को लेकर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत भड़क गए हैं, वायरल वीडियो में विधायक लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को खरी खोटी सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, अधिकारी जब ठेकेदार को उनकी ही जाति का बताकर कुछ नहीं करने की बात कहते हैं तो विधायक जवाहर राजपूत गुस्से में कहते हैं, राजपूत है तो क्या हुआ, हमसे क्या लेना देना, आप कार्रवाई करिये, ब्लैक लिस्ट करिये.. वीडियो में ठेकेदार पर बड़े अधिकारियों का हाथ होने की भी बात विभागीय स्तर पर निकल कर सामने आ गई, लेकिन पुल की मरम्मत नहीं होने से यहां से बड़ी आबादी का आवागमन प्रभावित हो रहा है, और बच्चे जान जोखिम उठाकर पुल से पैदल गुजरते है, वहीं भाजपा नेता अमित चौरसिया ने DM को पत्र लिखकर ठेकेदार की शिकायत की है, वीडियो में विधायक भी मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में लाने की बात कह रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में डीएम-एसपी की मानवीय पहल: घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर दिखे संवेदनशील प्रशासन

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में प्रशासन का एक ऐसा मानवीय चेहरा देखने को मिला, जिसने मौके पर मौजूद हर shख्स का दिल जीत लिया। दुद्धी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने जा रहे जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का काफिला गुरमुरा के पास सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को तड़पता देख तुरंत रूका। इसके बाद उन्होंने घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजवाकर समय पर इलाज की व्यवस्था की और बेहतर चिकित्सा सुविधा के निर्देश दिए। उनकी संवेदनशीलता की लोगों ने प्रशंसा की; यह घटना दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस के मंच पर घटित हुई।
0
0
Report

चमोली घाटी में नेटवर्क, पानी और पैदल रास्तों की समस्याओं पर ग्राम प्रधानों ने DM से मुलाकात की

Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र न्याय पंचायत मलारी के विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने आज घाटी की विभिन्न समस्याओ को लेकर डीएम चामोली से मुलाकात की। ग्राम प्रधानों ने कहा कि घाटी में नेटवर्क, पानी, और पैदल रास्तों को लेकर परेशानियों का सामना कर रहा है, जिसे जिलाधिकारी ने their इन सभी समस्याओं के निस्तारण को लेकर आश्वासन दिया। बरसात के कारण घाटी के पैदल रास्ते, पेयजलापूर्ति को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलादिकारी चमोली गौरव कुमार ने ग्राम प्रधानों को सकारात्मक भरोसा दिया है।
0
0
Report

CMO के अचानक निरीक्षण में PHC अस्पताल ताले में बंद, इंचार्ज फरार

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर CMO के औचक जांच में ताले में बंद मिला अस्पताल, इंचार्ज भी रहे फरार, नानपारा क्षेत्र की अर्बन पीएचसी का CMO ने किया औचक निरीक्षण, CMO डॉ. संजय कुमार के औचक निरीक्षण में चिकित्सा अधिकारी मिले मौके पर गायब, नानपारा PHC पहुंचे सीएमओं संजय कुमार तो ताले में बन्द मिला पूरा अस्पताल. सीएमओ के सामने चौकीदार ने खोला अस्पताल. बार-बार मिल रही थी CMO को इस PHC के गैर जिम्मेदार अधिकारी डॉक्टर और कर्मचारियों की गंभीर शिकायत. देर से आना जल्दी जाना व अस्पताल से भाग भाग कर PHC इंचार्ज डॉ.राजित राम निजी चिकित्सा संस्थान पर चला रहे थे अपना कारोबार. सीएमओं ने निरीक्षण के बाद रोकी सैलरी माँगा सभी कर्मियों का स्पष्टिकरण. CMO के औचक निरीक्षण से मौके पर मचा हड़कम्प,
0
0
Report
Advertisement

खाटू श्याम मंदिर चोरी: पुलिस ने सुरेश कालबेलिया को गिरफ्तार, 35 किलो तांबा बरामद

Jaipur, Rajasthan:जिला भीलवाड़ालोकेशन –जहाजपुर रिपोर्टर -अंजनी कुमार पाराशर मो.9928206174 vijaypa85829215 मन्दिर मे पहले प्रसाद चढ़ाया, फिर दानपात्र किया साफ! मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुला दूसरी वारदात का राज। जहाजपुर खाटू श्याम मंदिर में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का चोरी करने का तरीका भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले मंदिर में भगवान को प्रसाद चढ़ाया और उसके बाद दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गया। थानाधिकारी दयाराम चौधरी ने बताया कि खाटू श्याम मंदिर समिति की ओर से दानपात्र से नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता से जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सुरेश कालबेलिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक और चोरी की वारदात का खुलासा किया। उसने कबूल किया कि जिस कबाड़ी के यहां वह अक्सर कबाड़ बेचने जाता था, उसी सतू कबाड़ी के यहां से करीब 35 किलो तांबा चोरी कर लिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया तांबा बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। मामले के खुलासे के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top