Back
हनुमानगढ़ के हरदीप पर पाकिस्तानी साइबर ठगी का आरोप
PKPradeep Kumar
Feb 08, 2026 05:49:26
Hanumangarh, Rajasthan
पाकिस्तानी महिला मित्र के चंगुल में फस बन बैठा,साइबर ठग,पाकिस्तान में बैठी लड़की से करता था प्यार,ऑपरेशन सिंदूर के बाद नही जा सका पाकिस्तान
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है जो कि पाकिस्तान में बैठी एक महिला के इशारे पर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। ये सब किया हनुमानगढ जिले के गांव डबली राठान गांव निवासी युवक हरदीप सिंह ने。
जांच एजेंसियों के मुताबिक, हरदीप सिंह पाकिस्तान में बैठे साइबर ठग गिरोह के सीधे संपर्क में था और भारत में उनके लिए फाइनेंशियल फैसिलिटेटर की भूमिका निभा रहा था। पैसा किस खाते में डलवाना है, कब निकालना है और किस रास्ते से आगे भेजना है—यह सब निर्देश पाकिस्तान के लाहौर से मिलते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि ठगी से आने वाली रकम में से हरदीप 10 से 20 प्रतिशत कमीशन रखता था और बाकी पैसा अंतरराष्ट्रीय माध्यमों से पाकिस्तान भेज दिया जाता था。
हरदीप सिंह पाकिस्तान में बैठे साइबर ठग गिरोह के संपर्क में था। आरोपी और उसके साथी फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सस्ते सामान, निवेश, सहायता राशि, ऑनलाइन जॉब या फाउंडेशन सहायता जैसे आकर्षक ऑफर डालते थे। और ठगी की रकम निकालने और ट्रांैक्शन छिपाने के लिए कई पासबुक,एटीएम कार्ड,सिम कार्ड, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था।
-ठगी से मिली रकम को इलेक्ट्रॉनिक मुद्रा (USDT) में बदल दिया जाता था, ताकि ट्रैकिंग मुश्किल हो जाए
-डिजिटल करेंसी के जरिए पैसा पाकिस्तान में बैठे साइबर ठगों तक पहुंचाया जाता था
-लग-अलग खातों, नंबरों और डिवाइस के इस्तेमाल से आरोपी नेटवर्क को छिपाने की कोशिश करता था。
लाहौर कनेक्शन और संदिग्ध बातचीत
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि लाहौर में बैठा साइबर ठग हरदीप से निजी बातचीत करता था। उसने हरदीप को बताया था कि वह पहले उसकी ही तरह सरदार था, लेकिन बाद में उसने मुस्लिम धर्म अपना लिया। इस बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। और साइबर ठग बन बैठा。
दिव्यांग पेंशन खाते से खुला राज
पूरा मामला तब सामने आया, जब डबली राठान निवासी पैरालिसिस पीड़ित राजपाल सिंह का बैंक खाता अचानक फ्रीज कर दिया गया। राजपाल के खाते में दिव्यांग पेंशन आती थी, लेकिन पेंशन रुकने पर जब उन्होंने बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उनके खाते में साइबर फ्रॉड से जुड़ी संदिग्ध रकम आई है। जांच में सामने आया कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर साइबर थाने और मध्यप्रदेश के देवास जिले से इस खाते को लेकर नोटिस जारी हुए थे। दरअसल पुलिस को जम्मू-कश्मीर से संदिग्ध पैसे की लेन-देन के सबूत मिले थे। यहीं से पुलिस की जांच का दायरा बढ़ता चला गया。
म्यूल अकाउंट्स का जाल
इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी डबली राठान निवासी हरदीप सिंह है, जिसने अपने ही गांव और आसपास के इलाकों के लोगों को निशाना बनाया। आरोपी हरदीप सिंह ने अपने पड़ोसी राजपाल सिंह को यह कहकर भरोसे में लिया कि उसका बैंक खाता बंद हो गया है और एक पेमेंट आने वाली है, जिसे वह राजपाल के खाते में डलवा देगा। बाद में इसी खाते का इस्तेमाल कर साइबर ठगी की रकम जमा करवाई गई और एटीएम के जरिए निकाल ली गई। राजपाल की शारीरिक मजबूरी का फायदा उठाकर हरदीप ने उनसे एटीएम कार्ड और पिन तक हासिल कर लिया।
पाकिस्तानी लड़की से करता था प्यार
जांच में यह भी सामने आया है कि पाकिस्तान के साइबर ठग के संपर्क में आने से पहले हरदीप सिंह एक पाकिस्तानी युवती के संपर्क में था। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। हरदीप उस युवती से मिलने पाकिस्तान जाना चाहता था और इसके लिए प्रयास भी कर रहा था। हालांकि, भारत सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आवाजाही पर लगी पाबंदियों के चलते वह पाकिस्तान नहीं जा सका।
बाईट - राजपाल सिंह जांच अधिकारी SI साइबर थाना
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSanjay Prakash
FollowFeb 08, 2026 07:30:460
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 08, 2026 07:30:300
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowFeb 08, 2026 07:30:150
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 08, 2026 07:18:240
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 08, 2026 07:17:42Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर एल डब्ल्यू ई राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक शुरू. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ले रहे है समीक्षा बैठक. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा बैठक में उपस्थित.
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 08, 2026 07:17:290
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 08, 2026 07:17:100
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 08, 2026 07:16:580
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 08, 2026 07:16:470
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 08, 2026 07:15:590
Report
NSNivedita Shukla
FollowFeb 08, 2026 07:15:470
Report
PSParmeshwar Singh
FollowFeb 08, 2026 07:15:130
Report
0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 08, 2026 07:04:100
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 08, 2026 07:03:500
Report