Back
आसपुर कस्बे में जाम से लोगों की परेशानी, प्रशासन खामोश
ASAkhilesh Sharma
Feb 09, 2026 08:32:18
Dungarpur, Rajasthan
डूंगरपुर जिले के आसपुर कस्बे की ये तस्वीरें अब आम हो चुकी हैं। सुबह हो या शाम, यहाँ की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें और जाम में फँसे लोग, यही यहाँ की रोज़मर्रा की कहानी बन गई है। आसपुर उपखंड मुख्यालय होने के बावजूद, ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सबसे बुरा हाल आसपुर-डूंगरपुर स्टेट हाइवे का है, जहाँ से गुजरना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। इस जाम की मुख्य वजह sड़कों का सकड़ा होना नहीं, बल्कि sड़क पर पसरा अतिक्रमण है। स्टेट हाइवे के दोनों ओर फल-सब्जी के ठेले वालों और स्थानीय व्यापारियों ने अपना कब्जा जमा रखा है। दुकानों का सामान सड़क तक फैला रहता है, जिससे चौड़ी सड़क भी गली में तब्दील हो गई है। रही सही कसर बेतरतीब पार्किंग पूरी कर देती है। नतीजा यह है कि बड़े वाहनों का निकलना तो दूर, दुपहिया वाहनों और पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता नहीं बचता। हैरानी की बात यह है कि इसी रास्ते से रोजाना पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन इस अव्यवस्था पर उनकी नजर नहीं पड़ती। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार लिखित और मौखिक शिकायतों के बावजूद प्रशासन 'कुंभकरणी नींद' सोया हुआ है। न तो अतिक्रमण हटाने की कोई मुहिम चलाई जा रही है और न ही ट्रैफिक पुलिस की कोई मुस्तैदी दिखाई देती है। प्रशासन की यह खामोशी अब जनता के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SNShashi Nair
FollowFeb 09, 2026 10:35:400
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 09, 2026 10:35:310
Report
शीशगढ़ के बंजरिया चौकी क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा बेखौफ, ओवरलोड ट्रालियों से उड़ रही नियमों की धज्
0
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 09, 2026 10:34:470
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 09, 2026 10:34:260
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 09, 2026 10:34:13Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर - रोडवेज के नीचे आई बाइक, बाइक सवार 3 लोग आये रोडवेज के नीचे, बाइक सवार 2 की मौत की सूचना, 1 गंभीर घायल को ले जाया गया अस्पताल, रायसिंहनगर के भोमपुरा टोल के पास हुआ हादसा
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 09, 2026 10:34:020
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 09, 2026 10:33:430
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 09, 2026 10:33:210
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 09, 2026 10:32:570
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 09, 2026 10:32:430
Report
NZNaveen Zee
FollowFeb 09, 2026 10:32:250
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 10:32:090
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 09, 2026 10:31:590
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 10:31:200
Report