Back
डूंगरपुर में ग्रामीण सेवा शिविर से भाजपा ने वोट धमाकेदार बढ़ाने की कोशिश
ASAkhilesh Sharma
Dec 17, 2025 11:22:01
Dungarpur, Rajasthan
प्रदेश सरकार की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में डूंगरपुर जिले में चौरासी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडारी में ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ व पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने शिविर में भाग लेते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियो को गिनाया और आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा को जिताने का आह्वान किया
शिविर को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से लगभग 40 हजार करोड़ रुपये का बिना ब्याज ऋण उपलब्ध कराया है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्षाें का विकास कार्य कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों पर भारी है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को “पर्ची और खर्ची की सरकार” बताते हुए कहा कि उस दौरान पेपर लीक जैसी घटनाओं ने बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। इसके विपरीत भाजपा सरकार के दो वर्षों में एक भी पेपर लीक का मामला सामने नहीं आया है और सभी प्रतियोगी परीक्षाएं निर्विवाद एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई हैं।
पूर्व मंत्री राठौड़ ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा 1 लाख 35 हजार से अधिक भर्तियां निकाली जा रही हैं तथा प्रदेश में 13 लाख से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दो वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। जागरूकता रथ पर प्रकाश डालते हुए राठौड़ ने कहा कि रथ के माध्यम से सरकार की सफलता की कहानियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। पोस्टर, बैनर, फ्लैक्स एवं अन्य प्रचार सामग्री के जरिए बताया जा रहा है कि भाजपा सरकार के दो वर्ष कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों से कहीं अधिक प्रभावी रहे हैं। उन्होंने आगामी पंचायतीराज चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArvind Dubey
FollowDec 17, 2025 13:04:410
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 17, 2025 13:04:230
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 17, 2025 13:04:020
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 17, 2025 13:03:480
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 17, 2025 13:03:220
Report
MMMohd Mubashshir
FollowDec 17, 2025 13:02:550
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowDec 17, 2025 13:02:360
Report
SJSubhash Jha
FollowDec 17, 2025 13:02:200
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 17, 2025 13:00:580
Report
AGAdarsh Gautam
FollowDec 17, 2025 13:00:380
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 17, 2025 13:00:100
Report
0
Report
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 17, 2025 12:50:590
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 17, 2025 12:50:380
Report