Back
डूंगरपुर भाजपा पार्षद के पुत्र कनाडा में निधन, शव भारत लाने की मांग तेज
ASAkhilesh Sharma
Nov 27, 2025 06:41:26
Dungarpur, Rajasthan
डूंगरपुर नगरपरिषद के भाजपा पार्षद मोहनलाल नागदा के पुत्र निपुण नागदा का कनाडा के एडमॉन्टन सिटी में आकस्मिक निधन हो गया। निपुण कई सालों से कनाडा में कम्प्यूटर इंजीनियर की जॉब करता था और वहीं कनाडा की नागरिकता भी मिल गई थी। लेकिन निधन के बाद शव को भारत लाने में समस्या आ रही है। परिजनों ने उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत व राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया सहित अन्य भाजपा नेताओं से विदेश मंत्री को पत्र लिखकर कनाडा से शव भारत लाने की मांग की है। डूंगरपुर नगरपरिषद के भाजपा पार्षद मोहनलाल नागदा ने बताया कि उसका बेटा 40 वर्षीय निपुण पिछले 12 साल से कनाडा में निवासरत था। निपुण कनाडा के एडमॉन्टन सिटी में एक कंपनी में कम्प्यूटर इंजीनियर का जॉब करता था। मंगलवार को निपुण बैडमिंटन खेलकर घर लौटे थे, जिसके बाद बाथरूम में गिरने से उनकी हृदय गति रुक गई। इस घटना से उनकी पत्नी और दो बच्चे सदमे में हैं। निपुण ने कनाडा में नागरिकता प्राप्त कर ली थी और वहीं कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलते ही डूंगरपुर के पूरे समाज और परिवार में शोक की लहर छा गई है। निपुण के घर और ससुराल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की माँ अपने बेटे को भारत लाने की गुहार लगा रही हैं और उनके आंसू रुक नहीं रहे हैं। इधर परिजनों ने भाजपा नेताओं से निपुण के शव को भारत लाने की गुहार लगाईं है, जिस पर उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत व राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने संवेदना व्यक्त की है। वही दोनों सांसदों ने इस संबंध में केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर को एक पत्र भेजा है। पत्र में सांसद ने विदेश मंत्री से आग्रह किया है कि निपुण नागदा के पार्थिव शरीर को डूंगरपुर (भारत) लाने की प्रक्रिया में उनके परिवार को आवश्यक शीघ्र सहयोग प्रदान किया जाए。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JSJitendra Soni
FollowNov 27, 2025 06:51:265
Report
SDSurendra Dasila
FollowNov 27, 2025 06:51:104
Report
ASAkash Sharma
FollowNov 27, 2025 06:50:564
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 27, 2025 06:50:315
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 27, 2025 06:50:165
Report
RSRanajoy Singha
FollowNov 27, 2025 06:49:124
Report
Delhana, Uttar Pradesh:वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा थाना राजातालाब गेट पर राजातालाब पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का नारेबाजी करने का मामला प्रकाश में आया है।
0
Report
ADAnup Das
FollowNov 27, 2025 06:48:580
Report
AMALI MUKTA
FollowNov 27, 2025 06:47:430
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 27, 2025 06:47:250
Report
FWFAROOQ WANI
FollowNov 27, 2025 06:47:180
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowNov 27, 2025 06:47:000
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 27, 2025 06:45:440
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowNov 27, 2025 06:45:170
Report
ACAshish Chauhan
FollowNov 27, 2025 06:42:020
Report