Back
कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: 6 नामों की शॉर्टलिस्ट
ASAkhilesh Sharma
Oct 17, 2025 11:16:58
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर
विधानसभा-चौरासी
अखिलेश शर्मा
लोकेशन-चौरासी
कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, जिलाध्यक्ष के लिए पर्यवेक्षकों के पास 15 नाम आए, कई दावेदारों ने ताकत भी दिखाई, 6 नामो की शॉर्ट लिस्ट तैयार
डूंगरपुर जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस के पर्यवेक्षक 3 दिनों से डूंगरपुर में कार्यकर्ताओं की टोह ले रहे है। शहर से लेकर कांग्रेस के सभी ब्लॉक में जाकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए कार्यकर्ताओं से वन टू वन कर रहे है। आखरी दिन आज शुक्रवार को सीमलवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए। जिले के सभी 10 ब्लॉक से जिलाध्यक्ष के लिए 15 नाम सामने आए। कई दावेदारों ने अपना दमखम भी दिखाया। वही पर्यवेक्षकों ने पहले दिन ही साफ कर दिया था कि आने वाले आवेदन में से प्रमुख ओर प्रभावी 6 नामो को शोर्ट लिस्ट कर आलाकमान को भेजे जाएंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर एआईसीसी के मुख्य पर्यवेक्षक ऑल इंडिया सेवादल अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, एआईसीसी सह प्रभारी सरफराज मीर, पीसीसी से राजस्थान सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, डॉ. हेमपाल सिंह देवल और डॉ. संजीव राजपुरोहित की टीम तीन दिनों से कांग्रेस की टोह ले रही है। आज शुक्रवार को आखरी दिन चौरासी विधानसभा क्षेत्र के सीमलवाड़ा ओर चिखली ब्लॉक में कांग्रेस पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की गई। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के लिए नाम प्रस्तावित करते हुए सुझाव दिए। इधर पर्यवेक्षक लालजीभाई देसाई ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन अब जिलाध्यक्ष का चयन हाईकमान द्वारा थोपने की बजाय कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अब “संगठन सृजन अभियान” के तहत जमीनी स्तर पर मजबूत नेतृत्व तैयार कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए जिलाध्यक्ष को सर्वशक्तिशाली बनाया जाएगा जो जिले में संगठनात्मक गतिविधियों और जिम्मेदारियों को स्वतंत्र रूप से संचालित करेगा। इधर सीमलवाडा व चिखली ब्लाक की बैठक के साथ ही कांग्रेस पर्यवेक्षकों की ओर से सभी 10ब्लॉक में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी पूरी हो गई है ।इस दौरान पर्यवेक्षकों के पास जिलाध्यक्ष पद के लिए 15 दावेदारों के नाम सामने आए। इसमें सबसे बड़े नाम पूर्व उप जिलाप्रमुख प्रेम कुमार पाटीदार, कांग्रेस के पूर्व महामंत्री नारायण पंड्या, भरत नागदा के नाम है। इसके अलावा महिला जिलाध्यक्ष की बारी आती है तो अंशुमाला पंचाल, उर्मिला अहारी, रेखा कलासुआ भी दावेदारी में है。
एआईसीसी के पर्यवेक्षक लालजी भाई देसाई पहले ही साफ कर चुके है कि दावेदारों के सभी नामो को रोज के रोज पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन किया जाएगा। लेकिन आने वाले नामों में से प्रमुख ओर कांग्रेस के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले 6 नामो की शॉर्ट लिस्ट की जाएगी। इन नामों को कांग्रेस आलाकमान को भेजा जाएगा。
बाइट- डॉ हेम सिंह शेखावत, पर्यवेक्षक व राजस्थान सेवादल प्रदेश अध्यक्ष
अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 19, 2025 15:03:040
Report
VSVishnu Sharma
FollowOct 19, 2025 15:02:430
Report
SLSanjay Lohani
FollowOct 19, 2025 15:02:330
Report
AGAbhishek Gour
FollowOct 19, 2025 15:02:240
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowOct 19, 2025 15:02:070
Report
HSHITESH SHARMA
FollowOct 19, 2025 15:01:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 19, 2025 15:01:060
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 19, 2025 15:00:310
Report
OSONKAR SINGH
FollowOct 19, 2025 15:00:180
Report
Orai, Uttar Pradesh:
उरई नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चौधरी और पुत्र विजय चौधरी की ओर से उरई नगर पालिका के सभी गणमान्य नागरिको को दीपावली व भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं ।
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowOct 19, 2025 14:48:173
Report
VSVishnu Sharma
FollowOct 19, 2025 14:48:032
Report
VSVishnu Sharma
FollowOct 19, 2025 14:47:303
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 19, 2025 14:47:14Noida, Uttar Pradesh:बाइट - राज कुमार सिंह (ASP एटा)
0
Report