Back
डूंगरपुर में 9 नए जीएसएस से बिजली संकट पर बड़ा कदम, आपूर्ति सुधरेगी
ASAkhilesh Sharma
Mar 23, 2026 07:07:56
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर
विधानसभा डूंगरपुर
अखिलेश शर्मा
लोकेशन डूंगरपुर
हेडलाइन - बिजली संकट से मिलेगी निजात, जिले में बिछेगा 9 नए जीएसएस का जाल
एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बार-बार होने वाले बिजली फॉल्ट और लो-वोल्टेज की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रहा है। जिले में कुल 9 नए ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) तैयार किए जा रहे हैं, जिससे करीब एक लाख उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
बॉडी - अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के अधीक्षण अभियंता वी.के. दोशी ने बताया कि जिले में कुल 9 नए ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) बनाए जा रहे हैं, जिनमें 11 केवी से 33 केवी तक अपग्रेडेशन का कार्य भी शामिल है। उन्होंने बताया कि पादरड़ी बड़ी और दिवड़ा छोटा जीएसएस का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 4 अन्य जीएसएस पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इसके अलावा 2 जीएसएस के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं, जिनका काम जल्द शुरू होगा। इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद जिले के करीब एक लाख बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर गुणवत्ता वाली बिजली मिल सकेगी। एसई दोशी ने बताया कि इसके अतिरिक्त 7 नए जीएसएस के प्रस्ताव भी प्रक्रियाधीन हैं। स्वीकृति मिलते ही इन पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे आने वाले समय में बिजली व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी。
वर्तमान में जिले में केवल आसपुर में 220 केवी का जीएसएस संचालित है, जबकि डूंगरपुर मुख्यालय पर 220 केवी जीएसएस का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं, सागवाड़ा में 132 केवी जीएसएस को अपग्रेड कर 220 केवी में परिवर्तित किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल वोल्टेज संबंधी समस्याएं दूर होंगी, बल्कि बिजली फॉल्ट में भी कमी आएगी।
निगम के अनुसार इन कार्यों से लाइन लॉस (छीजत) में भी कमी आएगी, जिससे बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और विश्वसनीय बन सकेगी。
बाइट - वी के दोशी अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowMar 23, 2026 08:20:370
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowMar 23, 2026 08:19:570
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 23, 2026 08:19:460
Report
JPJai Prakash
FollowMar 23, 2026 08:19:100
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 23, 2026 08:18:270
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowMar 23, 2026 08:18:180
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 23, 2026 08:18:000
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 23, 2026 08:17:350
Report
ARAarti Rai
FollowMar 23, 2026 08:17:200
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 23, 2026 08:17:070
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 23, 2026 08:16:180
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 23, 2026 08:16:080
Report
0
Report