icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
328026
VKVishnu Kumar SoniFollow10 Sept 2024, 03:58 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कसारी मसारी का नाम बदला गया, अब कृष्णपुरी के नाम से जाना जाएगा प्रयागराज

Prayagraj, Uttar Pradesh:माफिया अतीक के गढ़ कसारी मसारी का बदल गया नाम, कृष्णपुरी के नाम से जाना जाएगा प्रयागराज का कसारी मसारी, सीएम योगी ने बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह के अनुरोध पर नाम बदलने का किया ऐलान, सीएम योगी के नाम बदने के फैसले का जनता ने किया स्वागत। एंकर -- संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त हुई सरकारी जमीन पर बनने वाले पद्मलोक आवास योजना के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार जब आती है तो माफिया को अपने साथ लेकर आती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब यूपी या फिर देश में होती है तो फिर विकास अपने साथ लेकर के आती है।सीएम योगी ने अपने इस बयान के बाद बीजेपी के क्षेत्रीय विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह के अनुरोध पर माफिया अतीक के गढ़ कहे जाने वाले कसारी मसारी का नाम भी बदलने का बड़ा ऐलान कर दिया। सीएम योगी ने मंच से कहा कि यह क्षेत्र विकास के साथ अब आगे बढ़ रहा है। इसलिए इसे कसारी मसारी के बजाय अब कृष्णपुरी के नाम से जाना जाएगा। जिस पद्मलोक आवास योजना का भूमि पूजन हुआ है, वह स्थान भी अब कसारी मसारी के नाम से नहीं, बल्कि कृष्णपुरी के नाम से जाना जाएगा। सीएम योगी के ऐलान के बाद यहां पर पहुंची जनता ने उनके फैसले का स्वागत किया। जनता ने कहा है कि सीएम योगी विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ा रहे हैं, जो भी आक्रांताओं और माफियाओं की निशानी है उसको मिटाने का काम सीएम योगी कर रहे हैं, यह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीपलगांव में बने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को अपने हाथों से चाबी वितरित किया। जिसके बाद लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। लाभार्थियों ने कहा कि सीएम योगी के हाथों आज उन्हें नवरात्रि के पावन अवसर पर घर नसीब हो रही है यह उनके लिए बेहद खुशी का पल है।भारतीय जनता पार्टी और योगी आदित्यनाथ की सरकार में ही गरीबों का भला और विकास हो सकता है। लाभार्थियों ने कहा कि आज सीएम योगी के प्रयासों से ही उन्हें घर की चाबी मिली है, यह उनके लिए बेहद खुशी का है। वॉक थ्रू... पद्मलोक आवास योजना वाली जगह का बदला नाम बताते हुए कसारी मसारी का नाम बदलने पर लोगों से बातचीत... टीटी --‌ शंकरलाल कुशवाहा, लाभार्थी - पीएम आवास योजना टीटी --‌ रंजीता सोनकर, लाभार्थी - पीएम आवास योजना
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर पॉक्सो केस: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी धीरज प्रजापति को तीन आजीवन कारावास

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर में विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) ने नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती کرنے के मामले में आरोपी धीरज प्रजापति (30) पिता पुरुषोत्तम प्रजापति, निवासी कुम्हारवाड़ा, शाजापुर को तीन आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी को बीएनएस की धारा 65(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) और एससीएसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) में प्रत्येक में आजीवन कारावास और 500-500 रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया। इसके अलावा बीएनएस की धारा 351(3) में 5 वर्ष का सश्रम कारावास व 1,000 रुपये अर्थदण्ड, धारा 127(2) में 6 माह का कारावास व 1,000 रुपये अर्थदण्ड तथा एससीएसटी एक्ट की धारा 3(1)(w)(i) में 5 वर्ष का कारावास व 500 रुपये अर्थदण्ड की सजा भी दी गई। जिला लोक सहायक निदेशक अभियोजन प्रदीप कुमार भेटेले ने बताया कि पीड़िता ने कोतवाली थाना शाजापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह परिवार के साथ ईंट के भट्टे पर काम करती है। घटना 10 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 2:30 बजे की है। पीड़िता भट्टे पर बने बाथरूम में गई थी, तभी वहीं काम करने वाले आरोपी ने उसे अंदर धकेलकर गेट भीतर से बंद कर लिया। चिल्लाने पर मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जाते समय माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। कुछ समय बाद पीड़िता को मासिक धर्म नहीं आया तो मां उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां सोनोग्राफी में वह पांच माह की गर्भवती पाई गई। मोबाइल पर जानकारी दिए जाने पर आरोपी ने पीड़िता को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विवेचना के बाद अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने अभियोजन के साक्ष्य और तर्कों से सहमत होते हुए आरोपी को दंडित किया।
0
0
Report

जळगांव आदिवासी आंदोलन में सकारात्मक मोड़, 17 अक्टूबर को मंत्रियों के साथ बैठक तय

Jalgaon, Maharashtra:आदिवासींच्या विविध मागण्या करिता जळगाव जिल्हाधिकारी कार्यालय समोर सलग चौथ्या दिवशी सुरू असलेल्या ठिया आंदोलन स्थळी जिल्हाधिकारी रोहन घुगे आणि पोलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे दाखल झाले असून,आदिवासी नेत्या आणि लोक संघर्ष मोर्चाच्या अध्यक्षा प्रतिभा शिंदे यांच्या सोबत बोलणी सुरू. आदिवासी भाषेत आदिवासी कडून स्वागत गीत गाऊन स्वागत. आदिवासी आंदोलकांच्या मागण्यांवर तोडगा काढण्यासाठी 17 ऑक्टोबर रोजी आदिवासी मंत्री अशोक उईके यांच्या समवेत जिल्हाधिकारी रोहन घुगे, मंत्री गुलाबराव पाटील यांच्या प्रमुख उपस्थितीमध्ये बैठक घेण्याचं आश्वासन जिल्हाधिकारी रोहन घुगे यांनी प्रतिभा शिंदे यांना दिलं. आदिवासींच्या विविध मागण्या साठी सुरू असलेल्या आंदोलन स्थळी जळगावचे जिल्हाधिकाऱ्य रोहन घुगे यांनी राज्यसरकारच्या वतीने आदिवासी नेत्या प्रतिभा शिंदे यांची भेट घेत स्थानिक पातळीवर असलेल्या मागण्या बाबत प्रशासन सकारात्मक आहे. राज्य सरकारकडून येत्या सतरा ऑक्टोबर रोजी मंत्री गिरीश महाजन, मंत्री अशोक उईके, मंत्री गुलाबराव पाटील यांच्या प्रमुख उपस्थितीमध्ये आंदोलकांशी चर्चा करून तोडगा काढण्याचा प्रयत्न केला जाईल असे म्हटलं आहे. त्यामुळे आदिवासींचं बेमुदत सुरू असलेलं आंदोलन आता संपण्याची चिन्हे दिसू लागली आहेत. चार मंत्री येण्याबद्दल जिल्हाधिकाऱ्यांकडून लेखी आश्वासन देण्यात येणार असून लेखी आश्वासनानंतर आंदोलन मागे घेणे किंवा नाही, याबाबत आदिवासी समुदायाशी चर्चा करून निर्णय घेतला जाईल, असे प्रतिभा शिंदे यांनी म्हटलं.स्थानीय पातळीवर सकारात्मक चर्चा झाल्याचं प्रतिभा शिंदे यांनीही म्हटलं असल्याने चार दिवसांपासून सुरू असलेलं आंदोलन कधी संपणार याकडे सर्वांचे लक्ष आहे.
0
0
Report

लिव-इन पार्टनर की हत्या, गुमशुदगी का नाटक; नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता का सनसनीखेज मामला

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- लिव-इन पार्टनर की हत्या, फिर गुमशुदगी का नाटक! शादीशुदा युवक पर नर्सिंग ऑफिसर को मारकर पचनदा में फेंكने का आरोप, नदी में शव तलाश रही पुलिस। एंकर- प्यार, साजिश और फिर खौफनाक कत्ल! भिंड के सत्य प्रकाश उर्फ बादशाह जाटव पर अपनी लिव-इन पार्टनर और भिण्ड स्वास्थ विभाग में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता की हत्या का सनसनीखेज आरोप लगा है। हत्या के बाद आरोपी ने गुमशुदगी दर्ज कराई, तलाश के पर्चे छपवाए और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे कथित साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस के मुताबिक, बिहार निवासी स्नेहलता और सत्य प्रकाश की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों कई साल से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे थे और उनका एक बेटा भी है। इस रिश्ते को लेकर सत्य प्रकाश का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता था। आरोप है कि 8 अक्टूबर को सत्य प्रकाश ने अपने बेटे को पत्नी के हवाले किया और स्नेहलता को कानपुर घुमाने के बहाने एंबुलेंस चालक राजवीर खन्ना और एक अन्य साथी के साथ निकल पड़ा। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान स्नेहलता की हत्या कर दी गई और शव को पांच नदियों के संगम पचनदा में फेंक दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस महिला की हत्या का आरोप है, उसी की गुमशुदगी दर्ज कराकर आरोपी उसकी तलाश का दिखावा करता रहा। पुलिस की पूछताछ में मामला खुलने के बाद अब शहर कोतवाली पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम संगम स्थल से लेकर ओरैया तक साठ किलोमीटर दायरे शव बीते दो दिन से तलाश अभियान चला रही रही। फिलहाल शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती स्नेहलता के शव को तलाशना और वारदात में कथित रूप से शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पुष्टि करना है।
0
0
Report
Advertisement

NCB जोधपुर ने गुजरात नंबर की वाहन सहित 1.9 करोड़ की नशीली दवाइयां पकड़ी

Balotra, Rajasthan:बालोतरा के गुड़ामालानी से बड़ी खबर! NCB जोधपुर की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 90 लाख की नशीली दवाइयां जब्त! गुड़ामालानी में नशीली दवाइयों के खिलाफ NCB का बड़ा एक्शन, विशेष सूचना पर जोधपुर NCB टीम ने दी दबिश, 8,400 नशीली गोलियों की बड़ी खेप बरामद, ट्रामाडोल की 7,400 और ब्यूप्रेनॉर्फिन-नालोक्सोन की 1,000 गोलियां जब्त, बरामद दवाइयों का कुल वजन करीब 2 किलो 300 ग्राम, अनुमानित कीमत 1 करोड़ 90 लाख रुपये, बाड़मेर निवासी विशनलाल पुत्र हनुमानाराम को कार सहित पकड़ा, गुजरात नंबर की रेनॉल्ट क्विड कार भी जब्त, निरीक्षक लिखमाराम सहित NCB 팀 की बड़ी कार्रवाई, गुड़ामालानी पुलिस थाने में कानूनी प्रक्रिया जारी, NCB जोधपुर में मामला दर्ज, नशीली दवाइयों के सप्लाई नेटवर्क और तस्करी की कड़ियां खंगालने में जुटी टीम。
0
0
Report

विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में कोलता समाज के लिए 80 लाख सामुदायिक भवन की घोषणा

Darogapara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को रायगढ़ पहुंचे, जहाँ उन्होंने कोलता समाज के नुआखाई भेटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया और महापौर जीवर्धन चौहान सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोलता समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज शिक्षित और संगठित है। शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भी कोलता समाज की अहम भूमिका है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाज को विकास कार्यों की सौगात देते हुए पुसौर में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये और कोतरलिया में सामुदायिक भवन के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की। सुप्रीम कोर्ट के धर्मांतरण से जुड़े एक फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के मुकाबलों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लिए यह सौभाग्य की बात है कि यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबले आयोजित होने जा रहे हैं।
0
0
Report

लudhiana के फ्लैट में घरेलू विवाद के बाद पति ने चाकू से हमला किया

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਿੱਧਵਾਂ ਕੈਨਾਲ ਬਣੇ ਫਲੈਟ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਇੱਕ ਔਰਤ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਨੇ ਹੀ ਘਰੇਲੂ ਝਗੜੇ ਦੇ ਚਲਦੇ ਚਾਕੂ ਮਾਰ ਕੇ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਉਸਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਆਏ ਉਸਦੇ ਦੋਨੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ اپنے ਸਹੁਰੇ ਨੂੰ ਵੀ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜਖਮੀ ਕੀਤਾ ਜਖਮੀ ਨੂੰ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾਖਲ ਕਰਾਇਆ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪੀੜਤਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਕੀਤਾ ਦਰਜ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਹਾਲੇ ਤਕ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸੰਗੋਵਾਲ ਵਿੱਚ, ਬਣੇ ਫਲੈਟ ਵਿੱਚ ਉਸ ਸਮੇਂ ਮਾਹੌਲ ਤਨਾਅ ਪੂਰਨ ਹੋ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਘਰੇਲੂ ਝਗੜੇ ਦੇ ਨਿਪਟਾਰੇ ਦੌਰਾਨ ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਗੱਲਬਾਤ ਇਹਨੀ ਵੱਧ ਗਈ ਕਿ ਪਤੀ ਨੇ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਦੋ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਸਹੁਰੇ ਨੂੰ ਚਾਕੂ ਮਾਰ ਕੇ ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਕੀ ਕਰਨਾ ਇੱਕ ਫਲੈਟ ਦੀ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵੱਲੋਂ ਤਰੁੰਤ ਜਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਅਤੇ ਦੋਸੀ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਤੇ پੀੜਤ ਦੇ ਬਿਆਨ ਲਏ ਕੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ कर ਦਿੱਤਾ ਪੀੜਤ ਦੇ ਪਰਵਾਰ ਮੈਬਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਾਲੇ ਤਕ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸੀ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ Byte ਜਖਮੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਭਰਾ Byte ਜਖਮੀ ਔਰਤ ਦਾ ਭਰਾ
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

धनबाद के बीएसएस महिला महाविद्यालय में वेतन संकट से हड़ताल, डांडिया रद्द

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के प्रतिष्ठित बीएसएस महिला महाविद्यालय में इन दिनों स्थिति गंभीर बनी हुई है। पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। वहीं, दूसरी ओर कॉलेज में आयोजित होने वाला डांडिया कार्यक्रम अचानक रद्द होने से छात्राओं में भी भारी नाराजगी देखने को मिली। व्हाट्सएप ग्रुप पर कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद दूर-दराज से कॉलेज पहुंची छात्राओं को बिना कार्यक्रम में शामिल हुए ही वापस लौटना पड़ा। कर्मचारियों ने बकाया वेतन भुगतान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। धनबाद के बीएसएस महिला महाविद्यालय में वेतन संकट के कारण शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिला है। अक्टूबर महीने को जोड़ने पर यह अवधि सात महीने तक पहुंच रही है। कर्मचारियों के अनुसार, इस संबंध में कई बार प्राचार्या से गुहार लगाई गई और लिखित आवेदन भी दिया गया, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। कर्मचारियों का कहना है कि दुर्गा पूजा से पहले 12 अक्टूबर को भी वेतन भुगतान को लेकर आवेदन दिया गया था। इसके बाद सचिव से मिलने की बात कही गई। कर्मचारियों ने 14 अक्टूबर तक भुगतान के लिए समय देते हुए अपनी परेशानी से अवगत कराया, लेकिन उनकी मांग पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रभारी प्राचार्या बिना किसी पूर्व सूचना के अपना आवेदन देकर चली गईं। इसके बाद मजबूर होकर उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठना पड़ा। इधर, कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम रद्द होने से छात्राओं का गुस्सा भी सामने आया। छात्राओं के मुताबिक, व्हाट्सएप ग्रुप पर सुबह 11 बजे डांडिया कार्यक्रम आयोजित होने का संदेश दिया गया था। इसी सूचना के आधार पर छात्राएं कॉलेज पहुंचीं, लेकिन वहां कार्यक्रम नहीं हुआ। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें इसकी जानकारी देने के लिए कोई दूसरा संदेश भी नहीं भेजा गया और हड़ताल के कारण उन्हें मुख्य गेट से ही वापस लौटना पड़ा। दूर-दराज से आई छात्राओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर कार्यक्रम रद्द किया गया था, तो इसकी सूचना पहले ही दे दी जानी चाहिए थी। इससे उनका समय और आने-जाने का किराया दोनों बर्बाद हुए। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए। अब देखना होगा कि प्रबंधन इस समस्या का समाधान कब तक निकालता है।
0
0
Report

धनबाद में वन्यजीव अंग तस्करी: तीन गिरफ्तार, 35 प्रतिबंधित आइटम बरामद

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी के एक मामले का वन विभाग ने बड़ा खुलासा किया है। मेमको मोड़ स्थित एक निजी होटल में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग ने इनके पास से वन्यजीवों से जुड़े कुल 35 प्रतिबंधित आर्टिकल जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 35 से 40 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद सामग्री में लैपर्ड यानी तेंदुए के नाखून, दांत, रीढ़ की हड्डी और खाल से जुड़े आर्टिकल होने की बात सामने आई है। इसके अलावा पेंगोलिन से संबंधित सामग्री होने की भी आशंका है। वन विभाग की टीम ने करीब सात दिनों तक संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी और फिर ग्राहक बनकर होटल पहुंची। इसके बाद साक्ष्य के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झरिया निवासी मोहम्मद शाहबाज खान, बरवाअड्डा निवासी वसीम असगर खान और भूली निवासी शहजादा खुर्रम के रूप में हुई है। वन विभाग के मुताबिक, मौके से कुल 35 संदिग्ध प्रतिबंधित आर्टिकल जब्त किए गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 35 से 40 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद सामग्री में तेंदुए के नाखून, दांत, रीढ़ की हड्डी और खाल से संबंधित आर्टिकल होने की बात कही गई है। हालांकि, सामग्री की वास्तविक पहचान और उसके स्रोत की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले में पेंगोलिन से जुड़े आर्टिकल होने की आशंका की भी जांच की जा रही है। वन विभाग ने आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किया हैं। अब इन मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वन्यजीवों से जुड़े ये आर्टिकल कहां से लाए जाते थे और इन्हें किन लोगों को बेचा जाना था। विभाग संभावित बड़े तस्करी नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। वन विभाग के अनुसार, आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है और आगे कोर्ट से रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि इस कथित कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल के मुताबिक, पूजा-पाठ के दौरान तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर ऐसे वन्यजीव आर्टिकल की मांग बढ़ने की आशंका रहती है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के अंधविश्वास में न पड़ें और वन्यजीवों के अंगों की खरीद-बिक्री से दूर रहें। ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत वन विभाग को दें। फिलहाल, इस मामले में फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के बाद ही वन्यजीव तस्करी के पूरे नेटवर्क की तस्वीर साफ हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top