Back
बाड़ी शहर में जाम की समस्या बढ़ी, कोर्ट कैंपस में पार्किंग के लिए नई मांग
BSBhanu Sharma
Nov 17, 2025 04:18:26
Dholpur, Rajasthan
बाड़ी शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या,कोर्ट कैम्पस और प्रशासनिक एरिया भी नहीं अछूता
कोर्ट एरिया में सड़क पर हो रही वाहनों की पार्किंग,बकीलों ने की एसडीएम से शिकायत
बााड़ी शहर में यातायात के हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते नजर आ रहे हैं। शहर के मुख्य बाजार में जहां जाम की समस्या आम हो गई है। वहीं अंबेडकर सर्किल से भारद्वाज मार्केट,हॉस्पिटल रोड,सीताराम बाजार,रेलवे फाटक और सब्जी मंडी क्षेत्र में घण्टो तक जाम लगा रहता है। जिसके पीछे दुकानदारों द्वारा किया गया स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण जिम्मेदार है। वहीं ठेल-ढकेल वाले भी परेशानी बढ़ा रहे हैं।
शहर के नागरिकों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी नगर पालिका,स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही। वहीं दूसरी ओर अब शहर के किला परिसर स्थित कोर्ट कैंपस में भी दिन प्रतिदिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर वकीलों ने एसडीएम से शिकायत की है। और समस्या समाधान के लिए किला परिसर में स्थित कोतवाली थाने की पुरानी बिल्डिंग में पार्किंग खोले जाने की मांग की है。
बार संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कौशिक ने बताया कि पूर्व में कोर्ट के बाहर सड़क पर नगर पालिका द्वारा टेंडर देकर पार्किंग कराई जाती थी। जिसमें प्रति व्हीकल ₹10 शुल्क लगता था। अधिवक्ताओं से भी यह शुल्क लिया जाता था लेकिन काफी हद तक गाड़ियां सड़क के साइड में लगी रहती थी। जिससे यातायात पर प्रभावित नहीं होता था। लेकिन पिछले एक वर्ष से नगर पालिका ने उक्त टेंडर को समाप्त कर दिया है। अब हर कोई बाइक एवं गाड़ियों को अस्त-व्यस्त लगता है। जिससे मार्ग सकरा हो जाता है और कोई बड़ा वाहन आता है तो जाम के हालात पैदा हो जाते हैं। यह समस्या अब लगातार देखने को मिल रही है। जिसके निस्तारण के लिए एसडीएम भगवत शरण त्यागी से शिकायत की थी और निवेदन किया है की इस भवन में पूर्व में थाना संचालित था। वह खाली पड़ा है। उसमें वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की जाए जिससे रास्ता अवरुद्ध नहीं हो।
अधिवक्ता राकेश अजर ने बताया की समस्या केवल कोर्ट कैंपस में नहीं बल्कि पूरे शहर में फैली हुई है। जिसका निस्तारण बेहद जरूरी है। अन्यथा आने वाले दिनों में और बुरे हालात पैदा हो जाएंगे। जिसका समाधान करना भी मुश्किल होगा। इसको लेकर ना तो नगर पालिका ध्यान दे रही ना प्रशासन।
99
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Fatehpur, Uttar Pradesh:कल्यानपुर में रील बनकर व्यूज पाने का ट्रेंड चल रहा हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आपको बताते चले कि यह युवक अवैध असलहे के साथ रील बनकर सोशल मीडिया में डाला जो सुर्खिया बन हुआ है
0
Report
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 17, 2025 05:48:480
Report
VAVishnupriya Arora
FollowNov 17, 2025 05:48:420
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 17, 2025 05:48:370
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 17, 2025 05:48:280
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 17, 2025 05:48:180
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 17, 2025 05:47:560
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 17, 2025 05:47:430
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowNov 17, 2025 05:47:300
Report
SYSUNIL YADAV
FollowNov 17, 2025 05:47:18Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में जन्मदिन में शामिल होने गया युवक की हत्या. दोस्तों पर घर से बुलाकर ले जाने का आरोप. पिता ने लगाया बेटे की हत्या का आरोप. पट्टी कोतवाली क्षेत्र के चरैया गांव का मामला.
0
Report
SASARWAR ALI
FollowNov 17, 2025 05:47:050
Report
RGRupesh Gupta
FollowNov 17, 2025 05:46:290
Report
NKNished Kumar
FollowNov 17, 2025 05:46:010
Report
RZRajnish zee
FollowNov 17, 2025 05:45:550
Report