icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा में जोंबी ड्रग का खतरा: वीडियो वायरल, प्रशासन सवालों के घेरे में

Kota, Rajasthan:कोटा में 'जोंबी ड्रग' के तांडव पर हड़कंप: सड़क पर युवक की असामान्य हालात, वीडियो वायरल स्टेशन रोड परGovernment College के पास एक युवक नशे में ज όσी हालत में दिख रहा है; वह हवा में झूलता जैसे जोंबी की तरह विचलित हो रहा था। स्थानीय राहगीर ने यह दृश्य अपने मोबाइल में कैद किया। पिछले दिनों कोटा के कोटड़ी क्षेत्र में भी इसी तरह के वीडियो सामने आए थे, जिसमें युवा सिंथेटिक और घातक केमिकल्स के नशे में लडख़राते दिखे। विशेषज्ञों के अनुसार युवा पारंपरिक नशों छोड़कर ऐसे केमिकल-आधारित नशों की तरफ अधिक आकर्षित हो रहे हैं, जिससे शरीर पर नियंत्रण खत्म हो जाता है। प्रशासन और पुलिस ने बार-बार नशा मुक्त ऑपरेशन और जागरूकता अभियान की बातें कीं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात चिंता बढ़ाने वाले बने हुए हैं। सवाल है कि यह घातक नशा कोटा की सड़कों तक कैसे पहुँचा, पेडलर्स इतने सक्रिय क्यों हैं, और क्या प्रशासन केवल कागजों पर ही कार्रवाई कर रहा है? फिलहाल वायरल वीडियो पर पुलिस या स्वास्थ्य विभाग से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है; जानकारों के अनुसार समय रहते नियंत्रण न हुआ तो कोटा की पहचान "नशे की नगरी" के रूप में बदस्तूर बनी रहेगी।
0
0
Report

PM मोदी की वाराणसी यात्रा: गंगा एक्सप्रेसवे समेत यूपी के विकास पर जोरदार स्वागत

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (UP): ब्रजेश पाठक (UP के उपमुख्यमंत्री) - PM नरेंद्र मोदी की वाराणसी यात्रा / गंगा एक्सप्रेसवे पर कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का, उत्तर प्रदेश की उनकी यात्रा पर, हार्दिक स्वागत और अभिनंदन व्यक्त किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी की इस बात के लिए सराहना की गई है कि उन्होंने राज्य में विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया है; इसे एक विकसित राष्ट्र के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया है। वक्ता ने गंगा एक्सप्रेसवे सहित कई प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए मोदी जी का आभार व्यक्त किया है, और उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के एक विकसित राज्य बनने की दिशा में हो रही तीव्र प्रगति को स्वीकार किया है। उत्तर प्रदेश की जनता अत्यंत कृतज्ञ है और अपना सादर नमन अर्पित करती है।
0
0
Report

चंदौली में सास-ससुर द्वारा बहू पर बेरहमी: घर छोड़कर भागी, पुलिस तहरीर

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - सास-ससुर पर बहू की बेरहमी से पिटाई का आरोप, हालत गंभीर - 28 वर्षीय प्राची देवी को अकेला पाकर जान से मारने की नीयत से हमला - कपड़े फाड़े, पहने हुए गहने व सोने की अंगूठी भी छीनी - जान बचाकर चीखते-चिल्लाते गांव में भागी, ग्रामीणों ने बचाया - 2024 में हुई थी लव मैरिज, शादी के बाद दंपति दिल्ली में कर रहे थे काम - गांव लौटकर फैक्ट्री लगाने की तैयारी के बीच बढ़ा पारिवारिक विवाद - पति के स्नान करने जाते ही घर में अकेली थी पीड़िता - सूचना पर पहुंचा पति, दोनों थाने पहुंचकर दी तहरीर - बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा कैथी गांव की घटना.
0
0
Report
Advertisement

बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने छत पर सोलर पैनल से फंदा लगाकर आत्महत्या

Kota, Rajasthan:कोटा: बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या, घर की छत पर सोलर पैनल के स्ट्रक्चर से लगाया फंदा ​एंकर शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के भदाना इलाके में मंगलवार सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक बुजुर्ग व्यक्ति ने लंबे समय से चल रही गंभीर बीमारी से परेशान होकर अपने घर की छत पर लगे सोलर पैनल के स्ट्रक्चर से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ​कैंसर की बीमारी से थे अवसाद में ​मृतक की शिनाख्त राम सिंह राजपूत के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र सूरज सिंह ने बताया कि उनके पिता पिछले काफी समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे। बीमारी के कारण वे अत्यधिक शारीरिक पीड़ा में थे और मानसिक रूप से गहरे अवसाद (डिप्रेशन) में रहने लगे थे। परिजनों के अनुसार, वे अपनी बीमारी को लेकर अक्सर तनाव में रहते थे। ​सुबह जब परिजनों की आँख खुली, तो उड़ गए होश ​परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार रात को भी सब सोए थे। मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे जब परिवार के सदस्य सोकर उठे और छत की ओर गए, तो वहां का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। राम सिंह छत पर लगे सोलर पैनल के लोहे के एंगल से फंदे पर लटके हुए थे। ​परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा और तुरंत एमबीएस (MBS) अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ​पुलिस जांच में जुटी ​सूचना मिलते ही रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। ​थाना पुलिस के अनुसार: "शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों से मामला बीमारी के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मर्ग दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।"
0
0
Report

निम्बाहेड़ा में चोर ने महज 13 मिनट में 20 लाख के आभूषण व नकद साफ कर दिए

Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा शहर में आमलिया बावजी रोड स्थित जैन कुशल नगर में सोमवार रात एक शातिर चोर ने ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स व्यवसायी आशीष गर्ग के घर को निशाना बनाते हुए महज 13 मिनट में करीब 20 लाख रुपये का माल साफ कर दिया। घटना के समय परिवार पड़ोस में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोर रात 9:28 बजे ताला तोड़कर घर में घुसा और सीधे अलमारी व लॉकर तक पहुंच गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी नकाब पहने नजर आया, जिसने बेडरूम से तकिए की खोल उठाकर उसमें 5 लाख रुपये नकद और करीब 15 लाख के सोने-चांदी के जेवर भर लिए। रात 9:41 बजे वह आसानी से फरार हो गया। बाद में एक परिचित ने घर का टूटा ताला देख परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

पलामू में हर बुधवार जन समाधान दिवस, DC शेखावत के नेतृत्व में शिकायतों का निपटान

Babhandih, Jharkhand:पलामू जिला प्रशासन डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हर बुधवार के दिन जन समाधान दिवस का आयोजन करेगा। कार्यक्रम में प्रमुख विभागों के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे और फरियादियों की समस्या सुनकर उसके निपटारा के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। नए डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि इसमें राजस्व, विकास और पुलिस से जुड़े अधिकारी भी शामिल होंगे। प्राप्त शिकायत को लेकर जिला प्रशासन की कोशिशों के होगी कि त्वरित इसका निष्पादन किया जाए। वैसे मामले, जो न्यायालय से संबंधित है, उसे संबंधित व्यक्ति को जानकारी दी जाएगी। साथ ही वैसे अधिकारी और कर्मी जो मामले को लंबित रखेंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जन समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं की हर माह समीक्षा भी की जाएगी। बाइट - दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डीसी, पलामू
0
0
Report
Advertisement

चिराग पासवान ने नवादा राम कथा में बिहार फर्स्ट का संदेश दिया

Nawada, Bihar:चिराग पासवान ने नवादा में राम कथा में प्रार्थना और बिहार फर्स्ट का संदेश नवादा जिले के महवतपुर गांव में 11 कुंडलीय श्री सीताराम महायज्ञ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना के गांव में आयोजित इस पावन आयोजन में उन्होंने खुद को एक साधारण श्रद्धालु बताते हुए हिस्सा लिया। चिराग पासवान ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि कोई राजनीतिक चर्चा नहीं करेंगे, बल्कि प्रभु श्री राम के चरणों में बिहार के विकास और बिहारी फर्स्ट की कामना लेकर आए हैं। उन्होंने अपनी इच्छा से इस कार्यक्रम में आने का उल्लेख किया और धीरेंद्र मुन्ना जी के माध्यम से राम कथा की जानकारी मिलने पर आभार जताया। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने और बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रभु श्री राम से शक्ति मांगते हैं। जनता के आशीर्वाद को बताया प्रेरणा का स्रोत चिराग पासवान ने बुजुर्गों, माताओं, बहनों और युवाओं के प्यार व आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि इसी जन-आशीर्वाद के कारण वे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। राम कथा को जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन देने वाला बताते हुए उन्होंने कामना की कि कार्यक्रम के बाद सभी नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ अपने दैनिक जीवन में लौटेंगे। उन्होंने आगामी दिनों को बीते दिनों से बेहतर बनाने की कामना की और समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। संबोधन के दौरान उन्होंने साफ कहा कि मैं एक बिहारी के नाते बिहार को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूं। समापन में जय हिंद-जय बिहार का नाराअपने छोटे लेकिन भावपूर्ण संबोधन के अंत में चिराग पासवान ने सभी को धन्यवाद देते हुए जय हिंद, जय बिहार का नारा लगाया। यह कार्यक्रम उनकी धार्मिक आस्था और बिहार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में कई दिग्गजों का आगमन हुआ है पार्टी के तमाम नेता यहां उपस्थित हुए हैं।
0
0
Report

बेतिया में पुलिस पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, जांच शुरू

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां मझौलिया थाना पुलिस की गस्ती पुलिस टीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है सोशल मीडिया में viral वीडियो में पुलिस पर पैसा लेने का आरोप लगाया जा रहा है डीजे वाली गाड़ियों से पुलिस पर खर्चा मांगने का आरोप लगाया जा रहा है एक युवक के द्वारा पुलिस द्वारा पैसा वसूलने का वीडियो बना वायरल किया गया है वायरल वीडियो में पुलिस की गाड़ी को दिखाया जा रहा है पैसा लेने का आरोप लगाया जा रहा है पुलिस गाड़ी भागते हुई दिख रही है डीजे का चालक ने आरोप लगाया है कि पुलिस द्वारा दो सौ से तीन सौ रुपया मांगा जा रहा था वायरल वीडियो का बेतिया पुलिस जांच कर रही है वायरल वीडियो मझौलिया सुगौली मुख्यमार्ग का बताया जा रहा है वायरल वीडियो का जी मीडिया पुष्टि नहीं करता है
0
0
Report
Advertisement

तेजस्वी यादव ने बिहारी होने से जुड़े आरोपों पर बीजेपी को निशाने पर लिया

Patna, Bihar:बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी के साथ केंद्र सरकार दिल्ली की सरकार और बिहार की सरकार पर निशाना साधा है X पोस्ट कर लिखा भाजपा सरकार में “बिहारी होना” ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह हो गया है। नई दिल्ली में खगड़िया निवासी 23 वर्षीय युवक पांडव कुमार की सिर्फ इसलिए गोली मार कर हत्या कर दी गई क्योंकि वह ‘बिहारी’ था। ‘बिहारी होने के अपराध’ में ही उसका दोस्त कृष्ण जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में जिस जगह “बिहारी” समझ गोली मारी गई है वहाँ निगम पार्षद बीजेपी का, विधायक बीजेपी का, सांसद बीजेपी का, CM बीजेपी का, बिहार CM बीजेपी का, आधा दर्जन निष्क्रिय बड़बोले केंद्रीय मंत्री बिहार के, उपराज्यपाल BJP के, गृहमंत्री BJP के, प्रधानमंत्री BJP के है। बीजेपी बिहारियों के लिए काल बन चुकी है। क्या इन भाजपाइयों में किसी में हिम्मत है कि एक गरीब मेहनतकश बिहारी की हत्या करने वाले उस हत्यारे पुलिसकर्मी को सजा दिलवा सके? असल में, 21 वर्षों की नीतीश-भाजपा की खराब नीतियों के कारण बिहारवासियों को मजबूरन दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है, और दूसरे राज्यों की भाजपा सरकार और प्रशासन मेहनतकश बिहारियों को सम्मान नहीं बल्कि शक, नफरत और हीनभावना की नजर से देखती है। हर बार बिहारी पर अत्याचार होता है, प्रवासी बिहारी प्रताड़ना के शिकार होते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली जिस दिल्ली पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी ने ‘बिहारी होने' मात्र से अपराधी मान लिया और गोली मार दी। इससे अधिक निंदनीय घटना क्या हो सकती है? बड़बोले एनडीए नेता इस घटना पर बिल में छिपे हुए है। हमारी मांग है कि बिहारियों को प्रताड़ित करने वाले वाली कथित डबल इंजन सरकार जल्द मामले की गहनता से जांच करवाकर दोषियों पर कारवाई करे। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दे। हत्यारे की सजा दिलाए। ये घटना बिहार और बिहारवासियों के सम्मान पर आघात है। इसलिए न्याय चाहिए और अभी अविलंब चाहिए।
0
0
Report

कोडरमा के डोमचांच में डीजे वाहन से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, एक बच्चा व एक वृद्ध घायल

Koderma, Jharkhand:कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र के बगरीडीह गांव में डीजे वाहन की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है, जबकि एक दूसरा बच्चा और एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे कोडरमा sadar अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक डीजे वाहन पिकअप वैन को मोडिफाइड करके बनाया गया था और उसमें दर्जनों साउंड बॉक्स, जनरेटर और लाइट लगाई गई थी। एक शादी समारोह में ले जाने के क्रम में डीजे वाहन के चालक बैक करने के क्रम में दूर बैठे लोगों को देख नहीं सका और वाहन उन पर चढ़ा दिया। जब तक लोग देख पाते, तब तक एक बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि एक दूसरा बच्चा और एक वृद्ध रूप से जख्मी हो चुका था। इस घटना को अंजाम देने के बाद डीजे वाहन का चालक वहां से फरार हो गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top