Back
धौलपुर का आयुर्वेदिक जूस: इम्यूनीटी और बीपी-शुगर पर असर
BSBhanu Sharma
Nov 17, 2025 04:17:19
Dholpur, Rajasthan
धौलपुर। आयुर्वेदिक उपचारों के बढ़ते चलन के बीच अब लोग स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग हो रहे हैं। शहर में गांधी पार्क के पास सुबह से ही लोगों की भीड़ एक विशेष जूस के लिए उमड़ पड़ती है।
यह जूस 25 से अधिक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से तैयार किया जाता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर साबित हो रहा है।
शहर के गांधी पार्क के पास बीते 15 वर्षों से राम नाम के व्यक्ति आयुर्वेदिक जूस की दुकान चला रहे हैं। उनके अनुसार यह जूस चिरायता, अर्जुन की छाल, जामुन, बेलपत्र, अमरूद के पत्ते, मोरिंगा, नीम गिलोय, मेथी, पालक, एलोवेरा, आंवला, करेला, लौकी, अश्वगंधा सहित 25 प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किया जाता है। इसकी कीमत 10 से 20 रुपए प्रति गिलास रखी गई है और हर रोज करीब 400 से 500 लोग यहां स्वास्थ्यवर्धक जूस पीने पहुंचते हैं।
आयुर्वेदिक डॉ. सुशांत शर्मा बताते हैं कि यह जूस शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। यह बीपी, शुगर, थायराइड जैसी बीमारियों से बचाव में सहायक है और नियमित सेवन से चेहरे पर प्राकृतिक चमक बनी रहती है।
वहीं जूस पीने आए अनुराग शर्मा का कहना है कि वे पांच साल से बीपी और शुगर से परेशान थे, लेकिन छह महीने से यह जूस पीने के बाद दोनों रोग नॉर्मल हो गए हैं।
स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के बीच यह देसी जूस धौलपुर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य परंपरा को नई पहचान दे रहा है।
141
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VAVishnupriya Arora
FollowNov 17, 2025 06:37:100
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 17, 2025 06:37:030
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 17, 2025 06:35:580
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowNov 17, 2025 06:35:440
Report
MSManish Sharma
FollowNov 17, 2025 06:35:300
Report
KRKishore Roy
FollowNov 17, 2025 06:35:200
Report
CRCHANDAN RAI
FollowNov 17, 2025 06:35:080
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowNov 17, 2025 06:34:480
Report
KRKishore Roy
FollowNov 17, 2025 06:34:260
Report
0
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowNov 17, 2025 06:33:580
Report
RZRajnish zee
FollowNov 17, 2025 06:33:400
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowNov 17, 2025 06:33:290
Report
ADAnup Das
FollowNov 17, 2025 06:33:090
Report
AGAdarsh Gautam
FollowNov 17, 2025 06:32:520
Report