Back
धौलपुर महिला सम्मेलन में CM भजनलाल शर्मा ने डबल इंजन सरकार का विकास दावा किया
BSBhanu Sharma
Dec 19, 2025 13:36:07
Dholpur, Rajasthan
एक दिवसीय धौलपुर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन धौलपुर में बोले मुख्यमंत्री, प्रदेश में हो रहा चहुमुखी विकास, डबल इंजन की सरकार से महिलाएं हुई सशक्त, मचकुंड महाराज और गिर्राज महाराज के जयकारे लगाकर सीएम ने किया अभिवादन, धौलपुर जिले के दौरे पर रहे जहां गांव पचगांव में प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने डबल इंजन की सरकार को गरीब किसान मजदूर एवं महिलाओं की हितेषी बताया है। मंच से सीएम ने सरकार की कई योजनाओं का बताते हुए आम जन को लाभ पहुंचाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधकर तुष्टीकरण के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा महिलाओं के सम्मान को लेकर डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सम्मान एवं स्वाभिमान को लेकर शुरू से ही आगे रहे हैं। राजस्थान प्रदेश में महिला दिया कुमारी को डिप्टी सीएम बनाया गया। राष्ट्रीय शक्ति बनाने का संकल्प: सरकार ने नारी शक्ति को राष्ट्रीय शक्ति बनाने का संकल्प लिया है। देश की महिलाएं अब नीति निर्माता बन रही है। लाडो योजना से राजस्थान प्रदेश की बेटियों को सम्मान मिल रहा है। इसके अलावा टैबलेट योजना उच्च छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से बेटियां सबल बन रही है। मोदी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को खुद का रोजगार सृजित करने के लिए 100 करोड रुपए दिए हैं। उन्होंने कहा शास्त्रों में कहा गया है जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। लक्ष्मी सरस्वती और दुर्गा इसके प्रमाण है। माता बहनों के अनेकों स्वरूप समाज में होते हैं। उन्होंने कहा महिला सम्मेलन का पूरा कार्यक्रम धौलपुर जिले में हुआ है, यह एक सुखद अवसर है। देश के प्रधानमंत्री माता बहन और बेटियों के सम्मान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सरकार ने 1100 करोड रुपए महिलाओं के खाते में भेजे हैं। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सरकार द्वारा चलाकर राहत दी है। एक दौर था जब माता बहने चूल्हे पर खाना बनाती थी। महिलाओं की स्थिति को देख देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस का प्रबंध किया। महिलाओं के सम्मान को बरकरार रखने के लिए घर-घर शौचालय बनाकर समाज को बड़ा संदेश दिया है। स्वच्छ मिशन भारत से सरकार ने नए भारत की शुरुआत की है। मोदी सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर समाज में भेदभाव की मानसिकता को खत्म कर दिया है। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 700 करोड़ की राशि लाडो योजना के अंतर्गत दी जा रही है। धौलपुर में 2000 करोड़ के विकास कार्य कराए: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा गति 2 साल में सरकार ने धौलपुर जिले में 2000 करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। जबकि कांग्रेस के नेताओं ने धौलपुर को विकास के क्षेत्र में अछूत रखा था। कांग्रेस के नेता सिर्फ ट्विटर पर बात करते हैं मेरी बात का जवाब नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस के पांच एवं हमारे 2 साल विकास के लिए काफी हैं। कांग्रेस में रही तुष्टिकरण की नीति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कांग्रेस में शुरू से तुष्टिकरण की नीति रही है। कांग्रेस की जहां सरकार रही है महिलाओं पर अत्याचार रहे हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। कांग्रेस राज्य में हमेशा भ्रष्टाचार हुआ है। लेकिन हम भ्रष्टाचार को प्रदेश में पनपने नहीं देंगे। राजस्थान में आज के युवा नौकरी लेने वाले नहीं बल्कि देने वाले हैं। इससे पूर्व डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने भी महिलाओं को संबोधित कर सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी। दूसरे राज्यों में भी होगा निशुल्क इलाज: महिला सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने प्रदेश को एक सौगात दी है, जिसमें आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश के लोग राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी जाकर अपना निशुल्क इलाज कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ राजस्थान ही ऐसा करने वाला पहला प्रदेश है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 19, 2025 14:49:090
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 19, 2025 14:48:450
Report
AGAbhishek Gour
FollowDec 19, 2025 14:48:260
Report
AMAjay Mishra
FollowDec 19, 2025 14:48:090
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 19, 2025 14:47:560
Report
PKPushpender Kumar
FollowDec 19, 2025 14:47:310
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 19, 2025 14:47:040
Report
ADAjay Dubey
FollowDec 19, 2025 14:45:330
Report
KCKashiram Choudhary
FollowDec 19, 2025 14:38:110
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 19, 2025 14:37:460
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 19, 2025 14:37:300
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 19, 2025 14:36:00Gorakhpur, Uttar Pradesh:खिचड़ी मेला से पहले गोरखपुर के लोगों को सीएम योगी ने ओवरब्रिज की सौगात दी है.. एक साल में ये पुल बनकर तैयार हुआ है.. आसपास के लोगों की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए दोनों तरफ व्यू कटर भी लगाया गया है..
0
Report
AAafssar alaam
FollowDec 19, 2025 14:35:460
Report