Back
सादुलपुर कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, जनता के बीच संदेश पहुंचाने पर जोर
NPNavratan Prajapat
Oct 13, 2025 15:00:51
Churu, Rajasthan
चूरू
विधानसभा-सादुलपुर
लोकेशन-सादुलपुर
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत सुभाष चोपड़ा सहित कई पर्यवेक्षक पहुंचे सादुलपुर, पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने कार्यकर्ताओं से करवाया रूबरू
सादुलपुर कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत सोमवार को देहात और शहरी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। लोहारी वाला भवन में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रभारी दिल्ली कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कांग्रेस संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की कांग्रेस मजबूत रहेगी तो देश मजबूत रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश को घर घर तक पहुंचाएं। चोपड़ा ने कहा कि क्षेत्र के लोगो ने काँग्रेस की नेता डॉ कृष्णा पूनिया को हराकर बहुत बड़ी भूल की है शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम प्रजापत और देहात कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पूनिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में चोपड़ा ने जिला अध्यक्ष पद की राय को लेकर वन-टू-वन चर्चा की गई। इस चर्चा में कार्यकर्ताओं की राय लेकर जिला संगठन की नई टीम को मजबूत स्वरूप देने पर विचार किया गया। सुभाष चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस का संगठन जनता की उम्मीदों का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर गांव-गांव, वार्ड-वार्ड तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य सिर्फ पद भरना नहीं, बल्कि विचारधारा को मजबूत करना और जनता से जुड़ाव बढ़ाना है। इस मौके पर तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने कहा कि कांग्रेस राज में चूरू जिले में ऐतिहासिक विकाश कार्य हुए है।उन्होंने भाजपा की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की। कार्यकर्म में फतेहपुर विधायक हाकम अली ने कहा भाजपा के दो साल के राज मे विकास कार्य बंद से हो गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोग कांग्रेस राज में तथा विधायक डॉ कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में हुए विकास कार्य को याद कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया ने उपस्थित पर्यवेक्षकों से कार्यकर्ताओं को रूबरू करवाया ओर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन की रीड है। तथा जब से राजनीति शुरू की है तब से कार्यकर्ताओं का समर्थन उनका भरपूर मिल रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष इन्द्राज खीचड़, पीसीसी सचिव डॉ राजेन्द्र मूड रामनिवास बिडोदी, दिल्ली कांग्रेस के नेता कांता शर्मा,लाल मोहम्मद भियानी,जिला महिला कांग्रेस सुनीता कपूरिया, अधसहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक में भागीदारी निभाई।संचालन जिला महासचिव वेदप्रकाश रेड्डू ने किया। बैठक में देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पूनिया तथा शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम प्रजापत ने आभार व्यक्त किया
बाइट : सुभाष चोपڑا Aicc पर्यवेक्षक दिल्ली
बाइट: डॉ. कृष्णा पूनिया पूर्व विधायक सादुलपुर
बाइट : कांता शर्मा AICC सदस्य कांग्रेस दिल्ली (सिर पर दुपट्टा नहीं है )
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PGPiyush Gaur
FollowOct 13, 2025 17:32:540
Report
WJWalmik Joshi
FollowOct 13, 2025 17:32:410
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 13, 2025 17:32:29Noida, Uttar Pradesh:श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में प्रथम तल की नयनाभिराम छवियां
Mesmerizing visuals from the first floor of the Shri Ram Janmabhoomi Mandir.
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 13, 2025 17:32:200
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 13, 2025 17:32:020
Report
RSRajkumar Singh
FollowOct 13, 2025 17:31:480
Report
NKNished Kumar
FollowOct 13, 2025 17:31:390
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowOct 13, 2025 17:31:290
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 13, 2025 17:31:130
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 13, 2025 17:30:580
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowOct 13, 2025 17:30:280
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 13, 2025 17:30:140
Report
1
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 13, 2025 17:17:595
Report