Back
चूरू कांग्रेस के नए अध्यक्ष मनोज मेघवाल ने पदभार संभाल लिया
NPNavratan Prajapat
Dec 01, 2025 09:40:29
Churu, Rajasthan
चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष ने आज अपना अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है। सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। आज मनोज मेघवाल के पदभार ग्रहण करने के साथ, अब तक लगाई जा रही सभी अटकलों पर विराम लग गया है। मनोज मेघवाल जिला अध्यक्ष पद से खुश नहीं थे; जिला अध्यक्ष पद की घोषणा के 10 दिन बाद तक उन्होंने कार्यकर्ताओं की बधाइयां स्वीकार नहीं की थीं। करीब तीन दिन पूर्व जयपुर में पीसीसी बैठक से पूर्व शीर्ष नेतृत्व से हुई वार्ता के बाद वह सहमत दिखाई दिए। आज मनोज मेघवाल ने पूर्व जिला अध्यक्ष एवं देवस्थान बोर्ड के अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी की उपस्थिति में अपना पदभार संभाला है। मीडिया के सवालों पर मनोज मेघवाल ने कहा कि संगठन की जिलाध्यक्ष बनने की प्रक्रिया मैं इसका हिस्सा नहीं था, उसके बाद भी मुझे जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसलिए मैंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व से कुछ बात करके ही पदभार संभाला है। उन्होंने कहा पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। देवस्थान बोर्ड के अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने मनोज मेघवाल को माला साफा पहनाकर बधाई दी; पुजारी ने कहा कि वह नेतृत्व में कांग्रेस और भी मजबूत होगी। निवर्तमान जिला अध्यक्ष इंद्राज खीचड़ ने मेघवाल को जिलाध्यक्ष का पद भार सौंपा। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज मेघवाल का माला पहनाकर स्वागत किया.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowDec 01, 2025 10:20:440
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 01, 2025 10:20:290
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 01, 2025 10:20:160
Report
VTVinit Tyagi
FollowDec 01, 2025 10:19:560
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 01, 2025 10:19:360
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 01, 2025 10:19:200
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 01, 2025 10:19:050
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 01, 2025 10:18:500
Report
SKSHIV KUMAR
FollowDec 01, 2025 10:18:330
Report
VSVISHAL SINGH
FollowDec 01, 2025 10:18:100
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 01, 2025 10:17:570
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 01, 2025 10:17:430
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowDec 01, 2025 10:17:190
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 01, 2025 10:17:040
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 01, 2025 10:16:390
Report