Back
सादुलपुर में विधायक मनोज न्यांगली का स्वयंसेवी शिक्षा विकास समिति द्वारा भव्य स्वागत
NPNavratan Prajapat
Feb 07, 2026 10:11:45
Churu, Rajasthan
स्वयंसेवी शिक्षा विकास समिति ने किया विधायक मनोज न्यांगली का भव्य स्वागत
सादुलपुर में स्वयंसेवी शिक्षा विकास समिति की ओर से राजस्थान विद्यालय परिसर में क्षेत्रीय विधायक मनोज न्यांगली का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में विधायक मनोज न्यांगली का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ. दीपचंद साहू सहित स्वयंसेवी शिक्षा विकास समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समिति द्वारा विधायक को शिक्षा जगत से जुड़े विषयों पर निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मनोज न्यांगली ने कहा कि "मुझे जनता ने अपनी आवाज़ बनाकर विधानसभा में भेजा है और मैं सदैव जनता की आवाज़ को पूरी मजबूती से सदन में उठाता रहूँगा। जनता की हर समस्या मेरी अपनी समस्या है और उनके समाधान के लिए मैं हमेशा प्रयासरत रहूँगा." उन्होंने निजी विद्यालयों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करते हुए बताया कि RTE के भुगतान सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उन्होंने विधानसभा में उठाया है, ताकि निजी विद्यालयों को राहत मिल सके और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके। विधायक मनोज न्यांगली ने समिति द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "आप सभी ने मुझे जो सम्मान दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ." स्वयंसेवी शिक्षा विकास समिति के अध्यक्ष ने विधायक मनोज न्यांगली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में उठाना शिक्षा जगत के लिए सराहनीय एवं प्रेरणादायी कदम है। डॉ राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि यह ना केवल निजी विद्यालयों की मांग थी बल्कि पूरे राजस्थान के 34799 निजी विद्यालयों के दो लाख 37 हजार विद्यार्थियों की समस्या थी जिसे हमारे विधायक महोदय ने मजबूती से उठाया। वीर वाला काली बाई योजना और मुख्यमंत्री योजना के तहत कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को पिछले तीन वर्षों से फिस का पूर्णभरण नहीं होना उन बच्चों की आगे की शिक्षा को बाधित कर रही है, जिस हमारे विधायक महोदय ने समझा जिसके लिए हम कृतज्ञ है। कार्यक्रम में दलीप जांगिड़, रणवीर सिंह भाटी, अनुपाल सिंह भाटी डॉ. राजेंद्र सिंह शेखावत, मोहम्मद याकुब, बब्बर स्वामी, सूर्यप्रकाश साहु सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बाइट: मनोज न्यांगली विधायक सादुलपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRampravesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 11:38:180
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 11:37:540
Report
SSSwapnil Sonal
FollowFeb 07, 2026 11:37:210
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 07, 2026 11:36:540
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 07, 2026 11:36:180
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 07, 2026 11:35:590
Report
1
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 07, 2026 11:35:300
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowFeb 07, 2026 11:35:110
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 07, 2026 11:34:570
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 07, 2026 11:34:470
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 11:34:31Noida, Uttar Pradesh:बनबसा, चम्पावत में आयोजित बजट से पूर्व संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी का संबोधन
0
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 07, 2026 11:33:470
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 07, 2026 11:33:330
Report