Back
सरदारशहर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी की भीषण आग पर 6 घंटे बाद काबू
NPNavratan Prajapat
Jan 28, 2026 02:49:22
Churu, Rajasthan
सरदारशहर। रीको इंडस्ट्रियल एरिया मे हैंडीक्राफ्ट फेक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 दमकलों ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
सरदारशहर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात 11 हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सुंदर हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में सीजनिंग प्लांट में लगी आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि चूरू तारानगर और रतनगढ़ की दमकल भी आग बुझाने के लिए पहुंची और 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 5 बजे आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सुंदर हैंडीक्राफ्ट के सीजनिंग प्लांट में अचानक धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते धुंआ आग की लपटों में तब्दील हो गया। स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी फैक्ट्री मालिक और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची सरदारशहर की दो दमकलों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिसके बाद चूरू, रतनगढ़ और तारानगर की दमकल को भी बुलाया गया। आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू पाने के लिए करीब 6 घंटे लग गए। सूचना पर सरदारशहर पुलिस थाने के एसआई रामकरण सिद्ध पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार जीस सुंदर हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लगी है वह फैक्ट्री बाबूलाल सैनी की बताई जा रही है। इस आगजनी में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई भी जनहानि नहीं हुई। वहीं देर रात लगी इस भीषण आग में आसपास के फैक्ट्री मालिक और बड़ी संख्या में मजदूरों ने भी आग बुझाने में काफी सहयोग किया। दमकल कर्मचारी राजेश सैनी ने बताया कि आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था कि पास जाना भी मुश्किल हो रहा था, फिर भी दमकल कर्मचारियों ने लगातार 6 घंटे तक आग पर पानी डालकर आग पर काबू पाया है। उन्होंने कहा कि अगर लगातार पानी नहीं डाला जाता तो आग आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले सकती थी और आग आगे फैल सकती थी जिससे और नुकसान हो सकता था। वही जानकारी के अनुसार अब संबंधित अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचेंगे और आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का जायजा लेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowJan 28, 2026 04:31:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 28, 2026 04:30:560
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowJan 28, 2026 04:30:450
Report
JAJhulan Agrawal
FollowJan 28, 2026 04:30:320
Report
RMRam Mehta
FollowJan 28, 2026 04:30:140
Report
0
Report
PSPramod Sharma
FollowJan 28, 2026 04:20:080
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 28, 2026 04:19:500
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowJan 28, 2026 04:19:390
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 28, 2026 04:19:060
Report
JPJai Prakash
FollowJan 28, 2026 04:18:570
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 28, 2026 04:17:57Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: ABVP ने UGC मामले को लेकर पत्र जारी किया
एबीवीपी ने भी माना कि इससे भ्रांतियां फैल रहीं
यूजीसी से भ्रांतियां दूर कर स्पष्टीकरण मांगा
एबीवीपी भाजपा से जुड़ा छात्र संगठन है
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 28, 2026 04:17:47Noida, Uttar Pradesh:Uttarakhand | White blanket of snow covers Chamoli landscape
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowJan 28, 2026 04:17:310
Report
VKVijay1 Kumar
FollowJan 28, 2026 04:17:220
Report