Back
चूरू नगरपरिषद ने सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण, 35 ऑटो टिपर रवाना
NPNavratan Prajapat
Dec 03, 2025 12:22:25
Churu, Rajasthan
चूरू नगरपरिषद के सार्वजनिक शौचालय का किया लोकार्पण, घर—घर कचरा संग्रहण हेतु 35 ऑटो टिपरों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा रहे मौजूद, चूरू नगरपरिषद मुख्यालय स्थित पंखा सर्किल पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी चन्दनमल बहड़ सर्किल के पास चूरू नगरपरिषद द्वारा 34 लाख की लागत से नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उन्होंने घर—घर कचरा संग्रहण हेतु 35 नए ऑटो टिपरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर संबोधित करते हए पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि नगरपरिषद द्वारा शहरवासियों की सुविधा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। नए ऑटो टिपर और सार्वजनिक शौचालय की सुविधा से स्वच्छता अभियान को नई गति मिलेगी तथा शहर का पर्यावरण और भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को साकार करते हुए हम स्वच्छ, स्वस्थ व सुंदर चूरू बनाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है और इन दो वर्षो में प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से चलने वाला एक महत्त्वपूर्ण आंदोलन है। उन्होंने कहा कि नगरपरिषद की इस पहल से चूरू शहर स्वच्छता की दिशा में नई मिसाल कायम करेगा। चूरूवासी शहर को स्वच्छ रखने में प्रत्येक नागरिक आगे आए और शहर में कचरा पृथकीकरण और स्वच्छता बनाए रखने में पूरा सहयोग दें। चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि शहर के विकास के लिए स्वच्छता सबसे पहला कदम है। नए ऑटो टिपरों के आने से घर–घर कचरा संग्रहण व्यवस्था और सुदृढ़ होगी, जिससे शहर का वातावरण स्वच्छ व स्वस्थ रहेगा। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि प्रशासन शहरों की सभी आवश्यक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सार्वजनिक शौचालय और कचरा संग्रहण व्यवस्था के लिए नए आॅटो टिपरों से जनसुविधाएं और बेहतर होंगी। नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि चूरू नगरपरिषद शहर में स्वच्छता और सफाई व्यवस्था को नई तकनीक और बेहतर प्रबंधन के साथ आगे बढ़ा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 14, 2026 14:06:560
Report
MSManish Singh
FollowMar 14, 2026 14:06:340
Report
MSManish Singh
FollowMar 14, 2026 14:06:170
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 14, 2026 14:05:590
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 14, 2026 14:05:430
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 14, 2026 14:05:270
Report
MDMustak Dal
FollowMar 14, 2026 14:04:520
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 14, 2026 14:02:310
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 14, 2026 14:02:230
Report
AMANIL MOHANIA
FollowMar 14, 2026 14:02:060
Report
AMANIL MOHANIA
FollowMar 14, 2026 14:01:520
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 14, 2026 14:01:280
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 14, 2026 14:01:130
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 14, 2026 14:00:560
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 14, 2026 14:00:340
Report