icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कुरुक्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों ने मंत्री सुभाष सुधा के आवास के बाहर किया प्रदर्शन

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में ई रिक्शा चालक और ऑटो चालकों के बीच आए दिन विवाद देखने को मिल रहा है। जिसको लेकर आज ई रिक्शा चालक कुरुक्षेत्र में स्थित पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के आवास पर पहुंचे। ई रिक्शा चालकों ने कहा कि ऑटो चालक आए दिन उनके साथ मारपीट और बदतमीजी करते हैं। और उनकी ई-रिक्शा से सवारियां भी उतार लेते हैं। जिसको लेकर उन्होंने पुलिस को भी शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की है। इसी को लेकर आज वह पूर्व मंत्री सुभाष सुधा से मिलने के लिए पहुंचे हैं। और इस मामले को लेकर कार्यवाही की मांग करेंगे। साथ ही ई रिक्शा का अलग से कोई स्टैंड बनाया जाए जिससे ऑटो चालकों के साथ लड़ाई झगड़ा ना हो।
0
0
Report

मण्डला पुलिस ने होटल से अवैध शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल में दबिश देकर करीब 64 लीटर अवैध देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक होटल में छापामार कार्रवाई की। यहां से विक्की कश्यप और सुनील तेकाम को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब, बीयर और अन्य मदिरा बरामद हुई। पुलिस ने कुल 63 लीटर 760 मिलीलीटर शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ में कैंटर चालक की मौत: 2 दिन बाद बदबू से खुला राज

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़: सीने में उठा दर्द, कैंटर बनी कब्र... 2 दिन बाद बदबू से खुला राज。 अलीगढ़ खैर कोतवाली के अर्राणा गांव निवासी चालक बंटी शर्मा बाहर कही एक कंपनी की डाक पार्सल कैंटर लेकर जा रहे थे。 सफर के दौरान अचानक सीने में तेज दर्द उठा और उनकी मौत हो गई। पर वो गाड़ी में ही बैठे रहे。 कंपनी वालों को 1-2 दिन बाद कैंटर से बदबू आने लगी तो शक हुआ। पुलिस को बुलाकर गाड़ी खोली गई। अंदर बंटी शर्मा का शव मिला। पुलिस ने शव निकालकर परिजनों को सूचना दी。 परिजन मौके पर पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया। घर में मातम पसरा है। कमाने वाला चला गया, पीछे बेबस परिवार रह गया।
0
0
Report

भीषण कोहरे में ITBP-SDRF ने 15 ट्रैकर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर घने कोहरे, अंधेरे और लगातार हो रही बारिश के बीच भारत तिब्बत सीमा पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने 15 सदस्यीय ट्रैकिंग दल का सफल रेस्क्यू किया है। खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी रास्तों के कारण यह दल रास्ता भटक गया था। वीओ-1: जोशीमठ की ड्रोन एडवेंचर ट्रैकिंग कंपनी के संचालक नरेंद्र सिंह रावत अपने 15 सदस्यीय ट्रैकिंग दल के साथ 4 जून को घमसाली से बद्रीनाथ के लिए ट्रैकिंग पर निकले थे। ट्रैकिंग के दौरान यह दल मुछुकुंद गुफा के ऊपरी क्षेत्र में स्थित मूसा पानी के पास सरस्वती नदी के पार घने कोहरे और खराब मौसम के चलते रास्ता भटक गया。 फंसे हुए ट्रैकर्स टॉर्च की रोशनी और आवाज लगाकर मदद मांग रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रहे आईटीबीपी जवानों ने उनकी आवाज सुनी और तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम अपर उपनिरीक्षक दीपक मेहता के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई। लगातार बारिश, घने कोहरे और बेहद दुर्गम पहाड़ी रास्तों के बीच एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीम ने ट्रैकर्स की लोकेशन का पता लगाया। सीटी, टॉर्च और आवाज के जरिए संपर्क स्थापित किया गया और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ट्रैकर्स तक पहुंचने में सफल रही। संयुक्त रेस्क्यू टीम ने सभी 15 ट्रैकर्स को सुरक्षित बाहर निकालकर माना की ओर पहुंचाया। अभियान के दौरान 75 वर्षीय उदय प्रांजल को चलने में काफी दिक्कत हो रही थी, जिन्हें एसडीआरएफ जवानों ने विशेष सहायता देकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। सफल रेस्क्यू के बाद ट्रैकिंग दल के लीडर नरेंद्र सिंह रावत ने एसडीआरएफ और आईटीबीपी की त्वरित कार्रवाई, साहस और समर्पण की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार जताया। एक बार फिर आईटीबीपी और उत्तराखंड एसडीआरएफ ने कठिन परिस्थितियों में मानव जीवन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है।
0
0
Report
Advertisement

अधिकमास की एकादशी पर जयपुर के मंदिरों में भारी भीड़

Jaipur, Rajasthan:अधिकमास में तीन वर्ष बाद आए विशेष संयोग वाली कमला एकादशी (परमा एवं पुरुषोत्तमी एकादशी) पर राजधानी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने व्रत रखकर भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण के दर्शन किए और मंदिरों में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सेवा कार्यों का आयोजन हुआ। गोविंद देवजी मंदिर में ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक कर लाल रंग की सूती पोशाक धारण कराई गई। गोचारण लीला भाव से विशेष श्रृंगार किया गया और राजभोग झांकी में जलविहार की झांकी सजाई गई। मंगला झांकी में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। मंदिर परिसर के बाहर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से भक्तों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए। धार्मिक मान्यता के अनुसार अधिकमास की इस एकादाशी का व्रत पाप, दुख और दरिद्रता के नाश का कारक माना गया है। उन्होंने बताया कि यह विशेष व्रत अब अगली बार 9 अप्रैल 2029 को आएगा। सुभाष चौक स्थित सरस निकुंज में महंत अलबेली माधुरी शरण के सान्निध्य में राधा सरस बिहारी सरकार का अभिषेक किया गया और एकादशी के पदों का गायन हुआ। वहीं पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथजी, राधा दामोदरजी, लाड़लीजी, मुरली मनोहरजी तथा त्रिपोलिया स्थित ब्रजनिधिजी सहित अनेक मंदिरों में भी एकादशी महोत्सव मनाया गया।
0
0
Report
Advertisement

जींद में आंधी-तूफान से भारी नुकसान, सड़क-रेल यातायात ठप

Jhanj Kalan, Haryana:जिला जींद में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन यह राहत कई नई मुसीबतें भी साथ लेकर आई। जिले के कई क्षेत्रों में पेड़, बिजली के खंभे और तार गिरने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई, जबकि सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। नरवाना क्षेत्र के गांव गुरथली में तेज तूफान के कारण किसान की खेत में लगी सोलर प्लेट जड़ से उखड़ गई। उस समय किसान खेत में मौजूद था, लेकिन गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं नरवाना के दबलैन-समैन रोड पर पेड़ और बिजली की तारें गिरने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह बिजली के खंभे भी धराशायी हो गए, जिससे जिले के अधिकांश इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। आंधी का असर रेल यातायात पर भी देखने को मिला। कुरुक्षेत्र से जींद जा रही ट्रेन सजूमा और कलायत स्टेशन के बीच करीब तीन घंटे तक खड़ी रही। बताया जा रहा है कि हाई पावर लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रेन को बीच रास्ते रोकना पड़ा। लंबे इंतजार से परेशान यात्री पैदल और अन्य वाहनों की मदद से अपने गंतव्य की ओर रवाना होते नजर आए। गर्मी से राहत देने वाला यह मौसम का बदलाव जींद जिले के लिए भारी आफत बन गया। प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें नुकसान की भरपाई और व्यवस्था बहाल करने में जुटी हैं, लेकिन तूफान ने एक बार फिर प्राकृतिक आपदाओं के सामने व्यवस्थाओं की चुनौताओं को उजागर कर दिया।
0
0
Report

नरसिंहपुर में नर्मदा नदी में दो नाबालिग डूबे, मौत की पुष्टि

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर बिग ब्रेकिंग बरमान घाट पर नर्मदा नदी में डूबे दो नाबालिग, खेलते-खेलते पहुंचे गहरे पानी में परिजनों के साथ स्नान करने आए थे दोनों बच्चे, अचानक हुए लापता घटना के बाद घाट पर मची अफरा-तफरी, लोगों ने शुरू की तलाश गोताखोर कमलेश नोरिया और उनकी टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाले गए दोनों नाबालिग अधमरी हालत में तत्काल निजी अस्पताल नरसिंहपुर भेजा गया रात करीब 8 बजे डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित किया मृतकों की पहचान अभिषेक और ऋतिक के रूप में, राजमार्ग क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर, प्रशासन ने गहरे पानी से दूर रहने की अपील की
0
0
Report
Advertisement

कटनी में रंगनाथ क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी पर चाकू हमला: आरोपी फरार

Katni, Madhya Pradesh:रंगनाथ थाना क्षेत्र में फिर चली चाकू... कपड़ा व्यापारी पर चाकू से किया जानलेवा हमला शहर में हो रही लगातार चाकूबाजी की घटना को रोकने में पुलिस नाकाम हो रही है आज फिर कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश ओर रंगदारी नहीं देने पर एक कपड़ा व्यापारी पर चाकू से हमला कर आरोपी फरार हो गए... वीओ: घायल मोहम्मद हनीफ ने बताया कि गोलू ठाकुर ओर रोशन ठाकुर नाम के पुराने अपराधी हैं ये लोग वहाँ के लोगों से जबरन रंगदारी वसूलते हैं मेरे से भी इन्होंने पैसे की वसूली मांगी थी तो मैंने मना कर दिया था ओर इनकी शिकायत पुलिस थाने में की थी जिसके बाद से ये रंजिश रखते हैं ओर ये लोग कुणाल नाम के नाबालिग से जबरन रुपया की वसूली करवाते हैं इस से कई लोग परेशान हैं ये लोग सभी को मारने की धमकी देते हैं हमने इसकी शिकायत पहले ही रंगनाथ थाना में की है पर कार्यवाही नहीं हुई है आज मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया .. बड़ी ही मुश्किल से मैंने अपनी जान बचाई हैं वही पुलिस इस पूरे मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है बाइट मोहम्मद हनीफ घायल
0
0
Report

ग्वालियर में AI से बने न्यूड फोटो वायरल, डाक से लिफाफा भेजे जाने पर पुलिस ने जांच शुरू की

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के नये मोहन नगर निवासी 24 वर्षीय युवती के AI से बनाए गए nude फोटो वायरल होने का मामला सामने आया है. 21 मई को उसके घर डाक से एक लिफाफा आया था जिसमें AI से बने लड़के के साथ उसकी nude फोटो थी और पीछे लिखा था, तु्म मुझे एक लाख दो नहीं तो मैं तुम्हारे nude फोटो वायरल कर दूंगा. बदनामी और डर से युवती चुप रही. पिता ने जब कारण पूछा तो उसने पूरी बात बता दी. पिता ने दिए गए नंबर पर कॉल किया तो उसने अपना नाम नितिन बताया और बताया कि उसकी पत्नी व दोस्त के नंबर 7568123899 से WhatsApp के जरिए युवती की nude फोटो भेजी गईं और ताई के पास भी फोटो पहुंचे. इससे उसकी बदनामी हो रही थी. पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर 7568123899 के संबंधी ठिकाने के खिलाफ IT Act के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है.
0
0
Report

ग्वालियर: EOW की रेड, गोशपुरा तहसीलदार कार्यालय में रिश्वत के आरोप दबिश

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर कलेक्ट्रेट में EOW की रेड। गोशपुरा नायब तहसीलदार डॉ रमाशंकर सिंह के दफ्तर पर रेड रीडर अनिल कुड़वारिया पर की कार्रवाई 20 हजार की रिश्व्त लेते रंगे हाथों पकड़ा प्लाट के नामान्तरण से जुड़े मामले में 50 हजार की मांगी थी रिश्वत। 40 हजार में सौदा हुआ था पक्का किला गेट क्षेत्र के रहने वाले जितेन्द्र पांडे से मांगी थी रिश्व्त जितेंद्र द्वारा EOW में की गई थी शिकायत तहसील ग्वालियर गोशपुरा वृत के नायब तहसीलदार ऑफिस में की गयी कार्रवाई बाइट- जितेंद्र कुमार पांडे- शिकायतकर्ता बाइट- शैलेंद्र सिंह कुशवाहा- TI EOW
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top