Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chittorgarh312001

चित्तौड़गढ़ के कुएं में महिला डूबने से मौत, Civil Defence की बचाव कोशिश नाकाम

ASABHISHEK SHARMA1
Mar 06, 2026 08:19:32
Chittorgarh, Rajasthan
चित्तौड़गढ़ जिले के नया खेड़ा दोलतपुरा गांव में शुक्रवार को महिला के कुएं में डूबने की सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। सूचना मिलते ही टीम ने स्थिति का जायजा लिया और कैलाश चंद्र वैष्णव के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला गया और तुरंत चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। टीम में राजकुमार भोई, रामलाल भोई, मुकेश भोई, रतनलाल भोई और नारायण कीर शामिल रहे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DVDinesh Vishwakarma
Mar 06, 2026 12:31:43
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिला अनुविभागीय राजस्व अधिकारी तेंदूखेड़ा सुश्री पूजा सोनी द्वारा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की 2025 परीक्षा में 249वीं रैंक प्राप्त की बही। समर्पण और दृढ़ संकल्प के बल पर सुश्री पूजा सोनी ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है कि निरंतर प्रयास और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। बही पूजा सोनी ने ZEE मीडिया से विशेष बातचीत कर अपने बताया कोचिंग की तैयारी कैसे करें, ऑनलाइन कोचिंग करें या ऑफलाइन, इंटरव्यू क्रैक करने के लिए क्या खास तैयारी करनी चाहिए। वन टू वन-पूजा सोनी SDM तेंदूखेड़ा
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 06, 2026 12:31:27
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में 50 QRT वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सम्बोधन पहली बार लोकतंत्र में कानून व्यवस्था चुनाव का मुद्दा बन सकता हो,और आज़ादी के बाद पहली बार कोई सरकारी अपना 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर से रिपीट की हो,यह उसी एफर्ट का परिणाम है,जो 2017 से 2022 के बीच यूपी में यूपी पुलिस ने जो परिणाम दिखाए कि एक अराजक, बिगड़े, दंगाग्रस्त, कर्फ्यू ग्रस्त राज्य को बदला जा सकता है,और सेफ यूपी के रूप में सामने लाया जा सकता है. लखनऊ में 50 QRT वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सम्बोधन विकास की पहली शर्त सुरक्षा होती है,जब व्यक्ति सुरक्षित न हो तो उसकी पूंजी कैसे सुरक्षित हो सकती है,परिवार कैसे सुरक्षित होगा। उत्तरप्रदेश पुलिस ने इसे संभव करके दिखाया,यह संभव है,उत्तरप्रदेश भारत की आत्मा है,इस आत्मा को संजोने संवारने के लिए हम वह सब कुछ करेंगे जो नेतृत्व चाहेगा। यह परिणाम 9 वर्ष में सबके सामने है। 9 वर्ष में यह ओवरऑल परिवर्तन व परसेप्शन बदला इसके लिए कुछ रिफॉर्म किये गए। ट्रांसफॉर्मेशन बगैर रिफॉर्म के नही हो सकता। लखनऊ में 50 QRT वाहनों के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सम्बोधन 2017 में हमारे पास ,यूपी पुलिस के पास PRV के कुल 9500 वाहन थे, आज उनकी संख्या 15,500 से अधिक है इसी प्रकार 2017 में टू व्हीलर की संख्या 3000 थी,आज इनकी संख्या 9200 से अधिक है। यह केवल संख्या नही है,इसने पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम लाने में सफलता प्राप्त की है,आपातकालीन स्थिति में जितनी त्वरित कार्रवाई होगी वही Trust में बदलती है,यही Trust ही Transformation का कारण बनता है। लखनऊ में 50 QRT वाहनों के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सम्बोधन मॉडल पुलिसिंग के लिए जो तीन महत्वपूर्ण स्तंभ प्रधानमंत्री जी हमेशा कहते हैं, उसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और मोबिलिटी, इन तीनों का अपना महत्व है.. उत्तर प्रदेश पुलिस बल का जो पहले बजट था, वह 2017 के पहले साँस अटकते-अटकते 16,000 करोड़ तक पहुँच पाता था और वह भी खर्च नहीं हो पाता था। वर्षों पहले जिले बने थे, जिला मुख्यालय नहीं, पुलिस लाइन नहीं,क्या पुलिस परिणाम देती? पुलिस के पास पुराने असलहे, कोई सुविधा नहीं, अवस्थापना सुविधाएँ जीरो,टूटे हुए बैरक में, टूटे हुए एज्बेस्ट्स शीट के नीचे रहने के लिए पुलिसकर्मी दिन भर की 12 घंटे की ड्यूटी के बाद जब आते थे। सर्दी, गर्मी, बरसात में उस टूटे हुए खपरैल के नीचे उन्हें रहने के लिए मजबूर होना पड़ता था....
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Mar 06, 2026 12:30:14
Cooch Behar, West Bengal:বিধানসভার প্রাকমুহূর্তে আগ্নেয়স্ত্র সহ গ্রেপ্তার এক বক্সিরহাটে। পুলিশ সূত্রে জানা যায়, গোপন সূত্র মারফত তাঁদের কাছে খবর আসে বয়স ত্রিসের মজনু মিয়া নামের এক যুবক আগ্নেয়স্ত্র সহ বক্সিরহাট এলাকায় ঘোরাঘড়ি করছিলো। খবর পেয়ে বক্সিরহাট থানার পুলিশ, তড়িঘড়ি তুফানগঞ্জ 2 ব্লকের মহিষকুচি ১ অঞ্চলের জালধয়া ঘাটপার এলাকা থেকে ঐ যুবককে আটক করে এবং বাজেয়াপ্ত হয় একটি আগ্নেয়স্ত্র। পুলিশ অভিযুক্ত যুবকের বিরুদ্ধে একটি অস্ত্র আইনে মামলা রুজু করে মহিকুমা দায়রা আদালতে পাঠায় এবং ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে তদন্ত কারী অফিসার। এবং কি কারণে আগ্নেয়স্ত্র সহ যুবকটি ঘোরাঘড়ি করছিলো, এবং এর সঙ্গে আরো কেউ যুক্ত রয়েছে কিনা খতিয়ে দেখছে বক্সিরহাট থানার পুলিশ।
0
comment0
Report
Mar 06, 2026 12:25:52
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में पुलिस लाइन में पुलिस वालों ने मनाई होली सभी पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित जी को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद जी और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज चौधरी जी ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी क्षेत्र अधिकारियों ने और सभी पुलिसकर्मियों ने होली धूमधाम से मनाई और एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दी पुलिस वाले होने के रंग में झूमते हुए नजर आए और डांस भी किया पुलिसकर्मी शहर की सुरक्षा व्यवस्था में हमेशा लगे रहते हैं दिन-रात कुछ समय निकाल कर होली के पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 06, 2026 12:21:33
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में मुख्यमंत्री के नए आवास को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के आरोपों पर जवाब देते हुए Congress के प्रवक्ता Rakesh Sinha ने भाजपा पर पलटवार किया। राकेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड एक पिछड़ा राज्य है और यह बात Bharatiya Janata Party के नेता भी जानते हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार की ओर से राज्य को मिलने वाला अनुदान रोका जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार झारखंड को उसका लगभग 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये का बकाया अनुदान क्यों नहीं दे रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री का आवास किसी व्यक्ति का निजी आवास नहीं होता, बल्कि यह राज्य का आधिकारिक आवास होता है। ऐसे में अगर राज्य के लिए नया मुख्यमंत्री आवास बनाया जा रहा है तो भाजपा को इससे परेशानी क्यों हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जब भाजपा की सरकार थी, तब करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से नए विधानसभा भवन का निर्माण कराया गया था। ऐसे में भाजपा नेताओं को भी इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए। राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी गलतियों को छिपाने के लिए दूसरे पर आरोप लगाने की कोशिश करती है और इसी वजह से मुख्यमंत्री आवास के मुद्दे को राजनीतिक रूप दिया जा रहा है।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 06, 2026 12:21:11
CHANDI, Harnaut, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा से उनके गृह जिला नालंदा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में इस फैसले को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यह निर्णय नालंदा के लिए अप्रत्याशित है और इससे मायूसी का माहौल है। नीतीश कुमार के स्वास्थ्य लाभ के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने बड़ी दरगाह में दुआ मांगा। पूर्व विधायक पप्पू खान ने कहा कि नीतीश कुमार ने करीब 20 वर्षों तक ईमानदारी से बिहार की सेवा की और राज्य में चौतरफा विकास किया। उनके नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत हुई, सड़कों का जाल बिछा, गांव-गांव तक बिजली पहुंची और हर घर नल का जल जैसी योजनाएं लागू हुईं। इसी काम के आधार पर 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें जनादेश दिया। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री अपने राज्यसभा जाने के फैसले पर पुनर्विचार करें और फिलहाल मुख्यमंत्री पद पर बने रहें। पप्पू खान ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में स्वास्थ्य कारणों से उन्हें पद छोड़ना पड़े तो नालंदा से सात बार विधायक और वर्तमान मंत्री श्रवण कुमार को उनका उत्तराधिकारी बनाया जा सकता है।
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Mar 06, 2026 12:20:38
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद ने निषाद समाज को पिछड़ी जाति से हटाकर अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग उठाई। मंत्री ने कहा कि कई राज्यों में निषाद समाज अनुसूचित जाति में है, इसलिए उत्तर प्रदेश में भी उन्हें यह अधिकार मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने के फैसले पर नीतीश कुमार का स्वागत करते हुए उन्हें वरिष्ठ और दूरदर्शी नेता बताया। बिहार में भाजपा के सीएम बनने की अटकलों पर बोले केंद्र और प्रदेश में एक ही दल की सरकार से होता है विकास, बताया फायदेमंद। नीतीश कुमार के बेटे को डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा पर बोले, राजनेताओं के बच्चों को भी राजनीति में आना चाहिए, मेरा बेटा भी राजनीति में सक्रिय है।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 06, 2026 12:19:46
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh Holika जुलूस में हंगामा करने वाले 7 अराजकतत्व गिरफ्तार, बेल्ट निकालकर माहौल बिगाड़ने का किया था प्रयास, वीडियो से पहचान कर पुलिस ने की कार्यवाही। 7 अराजकतत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब इन अराजकतत्वों ने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए भविष्य में ना गलती करने की बात कही। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखे युवक बेल्ट निकालकर हंगामा करते हुए दिखाई दिये थे। पुलिस ने उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा। पुलिस प्रशासन ने यह चेतावनी दी है कि किसी भी धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम, जुलूस अथवा त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने या अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Mar 06, 2026 12:16:51
Kota, Rajasthan:कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में 2 गुटों के बीच झड़प हो गई, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। 6-7 युवकों के ग्रुप ने पहले इमरजेंसी वार्ड का गेट तोड़ दिया, और फिर हॉकी और डंडे लेकर अंदर घुस गए। इसके बाद दोनों गुटों के सदस्य आमने-सामने आ गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि इमरजेंसी वार्ड के अंदर दो गुट आपस में मारपीट कर रहे हैं। मौके पर मौजूद गार्ड और पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। काफी देर तक अस्पताल में हंगामा चलता रहा, जिससे मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों में दहशत फैल गई। घटना 4 मार्च की है।महावीर नगर थाना सीआई भूपेंद्र सिंह ने बताया- संतोषी नगर निवासी प्रद्युमन उर्फ भगत गोस्वामी की पत्नी रेखा गोस्वामी पार्षद है। मोहल्ले में 2 पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान भगत के एक रिश्तेदार ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। जिससे पड़ोसी मनोज, भीम व अन्य लोग गुस्सा हो गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। झगड़े में भगत के भतीजे के सिर पर चोट लगी। जबकि अन्य लोग अन्य घायल हो गए। एक पक्ष थाने में रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचा। जबकि दूसरा पक्ष इलाज के लिए हॉस्पिटल चला गया। कुछ देर बाद भगत के रिश्तेदार भी हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस और सुरक्षा गार्ड्स ने रोकने की कोशिश। इसी दौरान भगत पर धारदार वस्तु से पांच से अधिक वार कर दिए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। भगत के रिश्तेदार की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है。
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Mar 06, 2026 12:15:47
Jehanabad, Bihar:कहते है कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और सीमित संसाधनों में भी दृढ़ संकल्प से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। कुछ ऐसा ही सच कर दिखाया है जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड के जारू गांव के रहने वाले अमरीश शर्मा ने। अमरीश ने UPSC द्वारा आयोजित संयुक्त जियो-साइंटिस्ट परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल की है। अमरीश शर्मा का चयन यूपीएससी के माध्यम से हाइड्रो जियो-साइंटिस्ट के प्रतिष्ठित पद के लिए हुआ है। एक सामान्य परिवार से आने वाले अमरीश के पिता राजीव रंजन शर्मा अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गदगद हैं। अमरीश की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार और गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे जहानाबाद जिले और बिहार को गौरवान्वित किया है। जहानाबाद जैसे छोटे जिले से निकलकर देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक को पहले ही प्रयास में पास करना अमरेश की कड़ी मेहनत और मेधा को दर्शाता है। जारू गांव में खुशी का माहौल है और लोग एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दे रहे हैं। अमरीश शर्मा की यह उपलब्धि उन हजारों युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है जो विपरीत परिस्थितियों में रहकर बड़े सपनों को पूरा करने का साहस जुटाते हैं। जिले के प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अमरीश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top