गोल्ड चेन लूटने का लगा आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेडा थाना क्षेत्र में पिछले साल सुनियोजित तरीके से चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई हैं। आरोपी पुलिस से बचने के लिए उदयपुर के ताज होटल में छिपकर साउंड सिस्टम ऑपरेटर का कार्य कर रहा था। पुलिस अधीक्षक ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में पुलिस ने पहले ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, उसके बाद उससे लुटी हुई चेन को बरामद कर जेल भेजा गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटावा: कांशीराम कॉलोनी के शौचालय में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव, पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था शख्स
Bharthana, Uttar Pradesh:इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के नगला गुदे स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शौचालय के अंदर फंदे पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजेश कुमार बंजारा पुत्र दयाराम बंजारा निवासी माखनपुर, थाना बसरेहर, जनपद इटावा के रूप में हुई है। राजेश पिछले करीब डेढ़ महीने से पत्नी खुशबू और अपने चार बच्चों के साथ कांशीराम कॉलोनी में रह रहा था। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह फेरी लगाकर मजदूरी करता था। उसके परिवार में एक बेटी और तीन बेटे हैं। मृतक की पत्नी खुशबू के मुताबिक, शनिवार देर शाम पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद राजेश घर से बाहर चला गया। कुछ समय बाद वापस लौटकर वह शौचालय में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर घटना की जानकारी हुई। उस समय बच्चे सो रहे थे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। परिजनों द्वारा कार्रवाई से इनकार किए जाने के बाद शव को पैतृक गांव माखनपुर, बसरेहर ले जाया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। संवाददाता गौरव गुप्ता, भरथना।
