Back
बार-बार नियम बदलने से मूंगफली खरीद में किसान परेशान, रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं होने से भुगतान अटक सकता
RVRaunak Vyas
Dec 11, 2025 06:49:14
Bikaner, Rajasthan
श्रीडूंगरगढ़ मूंगफली खरीद के नियम बने किसानों के लिए परेशानी
बार-बार नियम बदलने से किसान हुए परेशान
फसल तुलवाई होने के बाद अब ऑनलाइन नहीं हो रहा है रिकॉर्ड
रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं होने से किसानों का भुगतान रुकेगा
किसानों ने सरकार व प्रशासन से लगाई गुहार
बीकानेर के एशिया का सबसे बड़ा मूंगफली उत्पादन क्षेत्र हैं और या सबसे ज्यादा मूंगफली का उत्पादन होता है अब किसानों की फसल खरीदने के लिए मूंगफली खरीद केंद्र शुरू हो चुके हैं लेकिन सरकार द्वारा बार-बार नियमों में बदलाव करने से किसानों के लिए मुसीबत बढ़ती जा रही है पहले बिजली बिल की अनिवार्यता की गई और उसके बाद बिजली बिलों के नियमों में छूट दे दी गई लेकिन जिन किसानों को फसल तुलवाई करवानी थी उनकी तारीख बिजली बिल के अभाव में निकल गई और अब तारीख नहीं बढ़ने से उन किसानों को सबसे बड़ी परेशानी हो रही है।
दरअसल किसानों की फसल सरकार के आदेश के बाद खरीद तो जरूर हो गई लेकिन अब पोर्टल बंद होने से उनका रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं हो रहा है रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं होने की वजह से अब उनका भुगतान पूरी तरह से रुक जाएगा। किसानों ने सरकार व प्रशासन से अपील की हैं कि जल्द से जल्द इस तारीख को आगे बढ़ाए ताकि किसानों की फसल समय पर तुलवाने के बाद उनका भुगतान समय पर मिल सके क्योंकि किसानों को टोकन का जो नंबर व उनके खरीद का तारीख दिया जाता है उसकी समय सीमा 10 दिन की होती है फसल तो तुलवाई हो गई लेकिन तारीख निकल गई और तारीख निकलने के बाद पोर्टल में इसका एंट्री बंद हो गया अब किसानों द्वारा मांग की जारी है कि सरकार पोर्टल को फिर से खोलें और उनकी तारीख बढ़ाई जाए ताकि उनका भुगतान समय पर हो सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
गुलावठी : सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर लूट का प्रयास,व्यापारी के विरोध पर भागे बदमाश।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Barabanki: छात्रों की सुरक्षा को लेकर डीएम गंभीर, स्कूल बस ड्राइवरों का चरित्र सत्यापन व फिटनेस जांच
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
91
Report
0
Report