Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bharatpur321001

भरतपुर लोकसभा सीट पर मतगणना जारी, बीजेपी के रामस्वरूप कोली पीछे

Jun 04, 2024 07:19:55
Bharatpur, Rajasthan

राजस्थान की भरतपुर लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। यहां बीजेपी के रामस्वरूप कोली काफी पीछे चल रहे हैं। वहीं संजना जाटव करीब 45 हजार वोटों से आगे हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRupesh Kumar
Mar 09, 2026 11:19:57
Betul, Madhya Pradesh:UGC के नए नियमों के विरोध में बैतूल में सवर्ण समाज का प्रदर्शन,रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन मध्यप्रदेश के बैतूल में यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र, युवा और समाज के लोगों ने शहर में विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए नियमों को वापस लेने की मांग की। दरअसल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC द्वारा 15 जनवरी 2026 को जोड़े गए नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज के बैनर तले यह रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों का कहना है कि ये नए प्रावधान सवर्ण वर्ग के छात्रों के हितों के खिलाफ हैं और इससे छात्रों की पढ़ाई और भविष्य प्रभावित हो सकता है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नए नियमों के तहत किसी भी समय छात्रों पर आरोप लगाए जा सकते हैं, जिससे उन्हें मानसिक दबाव और शैक्षणिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। उनका कहना है कि आरोप लगने की स्थिति में छात्रों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर भी नहीं मिल पाएगा। सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने इन नियमों को “काला कानून” बताते हुए सरकार से तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियमों में संशोधन नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। रैली के समापन पर सवर्ण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर यूजीसी के नए नियमों को निरस्त करने और छात्रों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 09, 2026 11:19:38
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत टिमड़ा गाँव में शुक्रवार की रात को गोलीमार सुकरा महतो की हत्या और उसके बेटे अर्जुन महतो पर जानलेवा हमला करनेवाले लोगों में पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना जमीन कब्जा करने के लिए जान मारने की बात सामने आई है। जिसमें सुकरा महतो अपने ससुराल टिमड़ा में पूरे परिवार के साथ रहता था। वहीं सुकरा महतो की सास ने सुकरा महतो की पत्नी के नाम जमीन लिख दी। जिससे नाराज उसके रिश्तेदारों ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया था। जिसपर पुलिस कांड के नामजद अभियुक्तों में पांच लोगों को पकड़ा गया। जिसमें विकाश महतो, बिनोद महतो उर्फ अजीत महतो, रामप्रसाद महतो उर्फ छोटु, सिकन्दर महतो उर्फ सचिन महतो, रामू महतो के घर की घेराबंदी कर सभी से कडाई से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि गोली मारनेवाले विकास कुमार के साथ और दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे। जिनके पास भी देशी कट्टा था। वहीं गोली चलानेवाले विकास कुमार है। जिससे गिरफ्तार तो किया गया पर अन्य दो लोग फरार हैं। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। एसपी मनीष टोप्पो ने प्रेस वार्ता में बताया कि सुकरा महतो हत्याकांड के 13 अभियुक्तों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें सभी अभियुक्तों के द्वारा अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना-अपना अपराध स्वीकार किया। जिसके पश्चात सभी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त विकाश महतो के निशानदेही पर इनके घर ग्राम टिमड़ा से घटनाकारित करने में प्रयुक्त एक ब्लू रंग का अपाची मोटरसाईकिल एवं कुदा जंगल में छिपाकर रखे गए एक देशी कट्टा को विधिवत बरामद किया गया। अपराधियों द्वारा हत्या कारित करने के संबंध में बताया गया कि ग्राम टिमड़ा स्थित पुस्तैनी 17 एकड़ जमीन का हिस्सा नहीं मिलने के कारण एवं सुकरा महतो के अपने ससुराल टिमडा में बसकर इनलोगों के ही जमीन को उपभोग करने के कारण उसके पुरे परिवार को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। काण्ड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, जरिया गढ़ थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार, मुरहू थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा आदि का अहम योगदान रहा है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 09, 2026 11:19:14
Tonk, Rajasthan:टोंक पत्थरबाजी मामला: मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से की मुलाकात, एकतरफा कार्रवाई नहीं करने की मांग टोंक में दो समुदायों के बीच आपसी कहासुनी के बाद हुई पत्थरबाजी के मामले को लेकर मुस्लिम समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा से मुलाकात कर मामले में एकतरफा कार्रवाई नहीं करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पुलिस द्वारा कुछ लोगों को नाजायज तरीके से परेशान किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन रही है। उन्होंने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस से थोड़ी रियायत बरतने की भी अपील की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि जो भी व्यक्ति इस घटना में दोषी हैं, उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे, लेकिन किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में मुस्लिम समुदाय पुलिस प्रशासन के साथ है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी और केवल दोषियों के खिलाफ ही कार्रवाई होगी। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है。
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 11:18:32
Paniyara, Uttar Pradesh:पनियरा महाराजगंज। पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा नेवास पोखर में आदि शक्ति मां कारण देवी के स्थान पर श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य कलश यात्रा हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ निकली गई ।इस यात्रा में 501 कन्याओं ने सिर पर घड़ा लेकर नेवास पोखर से होते हुए महुअवां शुक्ल, इलाहाबाद, बैजू डेहरा ,बड़वार, नगर पंचायत पनियरा होते हुए रोहित नदी के भौंरा बारी घाट पर वैदिक मंत्रोंचारंण के बीच कलश में जल भर गया और वापस यज्ञ स्थल पर आकर कलश स्थापित किया गया। यज्ञ कर्ता पारसनाथ यादव ने बताया कि यज्ञ की पुर्णाहुति व विशाल भंडारा 17 मार्च को होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रवचन सुबह 11:00 बजे शाम 4:00 बजे तक और रात्रि में कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा ।यज्ञाचार्य केशवानंद शास्त्री द्वारा पूजा पाठ कराया जाएगा तथा प्रवचन कर्ता हलचल दास और श्रवण व्यास जी के द्वारा संपन्न होगा।
0
comment0
Report
SMSHARAD MAURYA
Mar 09, 2026 11:17:32
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh:खबर भदोही से है जहां एक बुजुर्ग के गंभीर रूप से झुलसने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने गांव के प्रधान व बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मामला ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरगांव गांव का है जहां 55 वर्षीय जैसलाल सरोज अपने हैंडपंप को ठीक कराने की बात को लेकर ग्राम प्रधान राम नायक यादव के दरवाजे पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई; इसी बीच जैसलाल सरोज आग की चपेट में आ गए। आग की लपटों में घिरे बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कंबल डालकर आग बुझाई। तब तक जैसलाल सरोज करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल जैसलाल सरोज को तुरंत जिला अस्पताल ज्ञानपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। फिलहाल वहां उनका इलाज जारी है। घायल के परिजनों ने गांव के प्रधान व बेटे कमलेश यादव पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर namजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी भदोही अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Mar 09, 2026 11:17:10
Raisen, Madhya Pradesh:रमजान माह में रायसेन किले से तोप चलाते हुए धर्म विरोधी नारे लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तोप पर पाबंदी लगाने की मांग तेज हो गई है। आज हिंदू संगठनों ने मिलकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें तोप चलाते हुए धर्म विरोधी नारे लगाते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले पर NSA लगाने की भी मांग की गई है। यह तोप रमजान माह में रोजा और इफ्तारी का संकेत देने के लिए चलाई जाती है जिसकी अनुमति जिला प्रशासन द्वारा दी जाती है। कलेक्टर ने मामले की जांच की बात कही है। पुलिस ने चारों आरोपियों का शहर में जुलूस निकलकर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 09, 2026 11:16:56
Noida, Uttar Pradesh:लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने आज अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर चूल्हा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया इस मौके पर महिला कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे。 कांग्रेस पार्टी का कहना है कि लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है आम लोगों के सामने तरह-तरह की दिक्कतें आ रही है। मगर सरकार उनकी अनदेखी कर रही है ऐसे में सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है और सरकार से मांग की है कि जल्द ही घरेलू रसोई गैस के बढ़े हुए दामों को वापस ले और सरकार महंगाई पर रोकथाम लगाए。
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Mar 09, 2026 11:16:41
Jammu, :मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का आज 10वां दिन है... तेहरान में तबाही मची है...इजरायल और अमेरिका लगातार हमले कर रहे हैं... लेकिन इस बीच IRGC के कमांडर अहमद वहिदी ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ी बात कह दी है.. अब हम अंत की लड़ेंगे जब - तक वह यहां से चल नहीं जाते या फिर हम मर नहीं जाते.. ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिका पर आरोप लगाते हुए कहा... कि उन्होंने पहले भी सत्ता बदलने की कोशिश की है। पिछले 47 वर्षों में अमेरिका ने सब कुछ आज़माया, कूप, प्रतिबंध, सद्दाम हुसैन के साथ 8 साल का युद्ध, संयुक्त राष्ट्र का दबाव और आतंकवादी ऑपरेशन。 क्या ईरान के पास अमेरिका और इजरायल से लड़ने की शक्ति बची है क्या ईरान की चेतावनी ट्र्ंप के लिए खतरा है क्या इजरायल अमेरिका ईरान में सत्ता परिवर्तन कर पाएंगे
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Mar 09, 2026 11:16:17
Jammu, :मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब भारत के एक्सपोर्ट कारोबार पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ने के कारण कई शिपमेंट बीच रास्ते में अटक गई हैं और कई कंटेनरों को बंदरगाहों पर रोक दिया गया है। इसका सीधा असर जम्मू के आरएसपुरा की विश्व प्रसिद्ध बासमती चावल के कारोबार पर भी पड़ा है। आरएसपुरा की बासमती अपनी खुशबू और उच्च गुणवत्ता के लिए दुनिया भर में मशहूर है और इसे जीआई टैग (Geographical Indication) भी प्राप्त है। हर साल यहां से लाखों टन उच्च गुणवत्ता वाला बासमती चावल अरब देशों, यूरोप और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किया जाता है। लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण इस समय लाखों टन जीआई टैग्ड बासमती चावल कंटेनरों में भरकर रास्ते में फंसा हुआ है या कई बंदरगाहों पर अटका पड़ा है। एक्सपोर्ट रुकने के कारण बाजार में बासमती के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कारोबारियों के अनुसार कीमतों में करीब 700 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट आ चुकी है, जिससे मिल मालिकों, व्यापारियों और किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। आरएसपुरा के बासमती मिल मालिकों का कहना है कि युद्ध के कारण शिपमेंट रुक जाने से उनका करोड़ों रुपये का माल विदेशों तक नहीं पहुंच पा रहा है और बड़ी मात्रा में पैसा भी फंस गया है। इसका असर सिर्फ कारोबारियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस पूरे व्यापार से जुड़े मिल मजदूरों, ट्रांसपोर्टरों, पैकिंग से जुड़े कर्मचारियों और आसपास के लाखों किसानों पर भी पड़ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि पहले कभी इस तरह के हालात नहीं बने थे, लेकिन इस बार अंतरराष्ट्रीय संकट के कारण पूरा एक्सपोर्ट चेन प्रभावित हो गया है। यदि जल्द ही हालात सामान्य नहीं हुए तो आरएसपुरा की बासमती के इस बड़े व्यापार को भारी आर्थिक झटका लग सकता है। फिलहाल बासमती कारोबार से जुड़े लोग यही उम्मीद कर रहे हैं कि मिडिल ईस्ट में युद्ध जल्द खत्म हो और हालात सामान्य हों, ताकि आरएसपुरा की बासमती की खुशबू एक बार फिर दुनिया के बाजारों तक पहुंच सके और इस व्यापार से जुड़े हजारों परिवारों की आजीविका सुरक्षित रह सके।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 09, 2026 11:15:41
Raipur, Chhattisgarh:
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 09, 2026 11:15:33
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला विशेष टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के पालीसोडा में गुजरात तस्करी के लिए ले जाई जा रही अवैध शराब से भरी एक इनोवा कार को जब्त किया है। वही 81 कार्टन शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। डूंगरपुर पुलिस की विशेष टीम के प्रभारी मदनलाल ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम को शराब तस्करी की सूचना मिली थी, जिस पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिछीवाड़ा के पालीसोड़ा तीन रास्ते पर नाकाबंदी कर निगरानी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान एक इनोवा कार आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रोककर जब चालक से पूछताछ की, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। संदिग्ध होने पर जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें विभिन्न ब्रांडों के कुल 81 कार्टून अवैध शराब बरामद हुए। पुलिस ने मौके से अभियुक्त केसाराम उर्फ किशन सिंह जाट, निवासी पुलिस थाना चौहटन, जिला बाड़मेर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द किया। इधर बिछीवाडा थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 11:14:13
Unnao, Uttar Pradesh:सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गौड़ ने की। बैठक में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों से कार्मिक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि जनगणना कार्य में फील्ड ट्रेनर, सुपरवाइजर और प्रगणक के रूप में कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। अधिकारियों को जानकारी दी गई कि जनगणना-2027 दो चरणों में कराई जाएगी। पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें मकानों का सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। इसके बाद दूसरा चरण 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित होगा, जिसमें जनसंख्या से संबंधित आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2027 की जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में कराई जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों को तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि आंकड़ों को सही तरीके से दर्ज किया जा सके। अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार गौड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी डाटा छूटने न पाए और पूरी गणना त्रुटिरहित तरीके से संपन्न हो।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top