Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barmer344001

पाकिस्तानी युवक प्रेम प्रसंग के डर से सीमा पार, बाड़मेर में गिरफ्तार

DSDurag singh Rajpurohit
Dec 05, 2025 04:19:29
Barmer, Rajasthan
भारत–पाकिस्तान सीमा से जुड़े बाड़मेर जिले के सेड़वा इलाके में पकड़े गए पाकिस्तानी युवक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत की सीमा में घुसे युवक ने पूछताछ में बताया कि वह अपने country में प्रेम प्रसंग के चलते जान बचाने के लिए भागकर भारत आ गया था। बीएसएफ ने 26 नवंबर को सेड़वा क्षेत्र के जाटों की बेरी में घुसपैठ करते वक्त पाकिस्तानी युवक हिंदाल (24) को पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह जिले के मीठी तहसील के छाछरो क्षेत्र के नयातला गांव का निवासी है। हिंदाल ने कहा कि उसकी भाभी की मौत के बाद घरवाले उसे दोषी मानते थे। वहीं पड़ोसी महिला से उसका अफेयर चल रहा था, जिसके बारे में महिला के परिवार और स्थानीय पुलिस को पता चल गया। गिरफ्तारी के डर से उसने सीमा पार कर भारत की ओर रुख कर लिया। युवक ने सरहद पार करने के बाद बाड़मेर जिले में सीमा से सटे जाटों के बैरा गांव में शरण ली और स्थानीय लोगों के गायों के बाड़े में छिप गया था। बीएसएफ जवानों ने उसे संदिग्ध गतिविधियों के दौरान पकड़कर सेड़वा पुलिस को सौंपा। बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि युवक से CID और सुरक्षा एजेंसियों ने 28, 29 नवंबर और 1 दिसंबर को पूछताछ की। जांच में युवक के किसी भी राष्ट्रविरोधी गतिविधि में शामिल होने का प्रमाण नहीं मिला। राज्य सरकार ने बीएसएफ डीजीआई को इस संबंध में पत्र भेजकर उसे पुश बैक करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। इससे पहले 8 अक्टूबर को भी बीएसएफ ने जीरो पॉइंट के पास पाकिस्तान से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक और उसके सात वर्षीय बेटे को पकड़ड़ा था।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVISHAL SINGH
Mar 03, 2026 07:32:57
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा, "रंग-उमंग और आपसी विश्वास के इस पावन पर्व होली पर आप सभी को बहुत शुभकामनाएं। होली एक त्यौहार के साथ-साथ प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरस्ता का प्रतीक भी है और उत्सव है। उत्तर प्रदेश पुलिस आपके सुरक्षित और शांति पूर्ण उत्सव के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है। प्रदेश भर में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है ताकि आप अपने परिवार और प्रियजनों के साथ सुरक्षित रूप से होली मना सकते। मैं आप सबसे आग्रह करता हूं कि प्राकृतिक और सुरक्षित रंगों का ही उपयोग करें, किसी की इच्छा के विरूद्ध रंग ना लगाएं, यातायात के नियमों का पालन करें और उत्सव के दौरान संयम और जिम्मेदारी के साथ उत्सव बनाएं..."
0
comment0
Report
JPJai Pal
Mar 03, 2026 07:32:45
Haldwani, Uttar Pradesh:महाशिवरात्रि के बाद से ही काशी के कण-कण में फागुन का खुमार सिर चढ़कर बोलने लगा है। विश्वनाथ की नगरी में होली का आगाज पारंपरिक 'मसान की होली' से हो होता है, लेकिन इस बार नमो घाट का नजारा कुछ अलग ही था। यहाँ बनारस की 'अक्खड़ता' और 'मस्ती' का ऐसा संगम दिखा कि गंगा की लहरें भी झूम उठीं। ​हर-हर महादेव के साथ गूंजा 'जोगीरा सारा रारा' :- ​सुबह से ही नमो घाट पर बनारसियों की टोलियां जुटना शुरू हो गई थीं। जैसे ही ढोल की थाप पड़ी, हवा में गुलाल के साथ "हर-हर महादेव" का उद्घोष गूंजने लगा। पारंपरिक परिधानों में सजे youths और बुजुर्गों ने जब 'जोगीरा सारा रारा' की तान छेड़ी, तो पर्यटक भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। ​भांग की तरंग और ठंडई का आनंद :- ​बनारस की होली बिना ठंडई के अधूरी है। घाट के किनारे सिल-बट्टे पर बादाम, पिस्ता और 'बाबा की बूटी' (भांग) पीसने का दौर चला। कुल्हड़ में सजी केसरिया ठंडई के साथ बनारसियों ने फाग गायन का आनंद लिया।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 03, 2026 07:32:16
Noida, Uttar Pradesh:ईरान पर हुए हमले और आयतुल्लाह खामेनई की शहादत को लेकर शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ़ अब्बास नक़वी ने एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया है। उनके वक्तव्य में उन्होंने कहा कि लखनऊ में उलेमा-ए-किराम की ओर से तीन दिन के शोक की घोषणा की गई थी, जिसका आज तीसरा दिन है। वहीं ईरान में चालीस दिन के शोक का ऐलान किया गया है और इन्हीं दिनों के दौरान ईद-उल-फितर भी है। मौलाना ने कहा कि ऐसे समय में हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने ईरानी भाइयों के ग़म में शरीक हों, साथ ही ईद की नमाज़ भी अदा करें और शांति के साथ अपना विरोध दर्ज करें। उन्होंने तमाम मोमिनीन से अपील की कि ईद-उल-फितर के दिन अपने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज़ अदा करें, ताकि एकजुटता और शोक का संदेश दिया जा सके और शांतिपूर्वक विरोध हो। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत की कुछ राजनीतिक पार्टियाँ ने खुले तौर पर ईरान पर हुए हमले की निंदा की और आयतुल्लाह खामेनई का नाम लेकर ताज़िएत पेश की। वहीं कुछ अन्य दलों ने इस मुद्दे पर स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी, कुछ ने तो इस हमले का विरोध भी नहीं किया और कुछ ने घुमा फिरा कर विरोध किया जिसमे ना तो आयतुल्लाह खमेनई का नाम लिया और ना ही ईरान का। मौलाना सैफ़ अब्बास ने कहा कि जिन सियासी संगठनों ने स्पष्ट रूप से ईरान या आयतुल्लाह खामेनई का नाम लेकर संवेदना व्यक्त नहीं की, उनके संबंध में उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कुछ सामाजिक कार्यक्रमों से दूरी बनाने का निर्णय लिया है। मौलाना ने कहा कि ना तो वो उनके तरफ से आयोजित इफ्तार पार्टियों में Shrirकत करेंगे और अगर ईद के दिन वह ईद मिलने आएंगे तो ईद मिलने से इंकार करेंगे, उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका निजी निर्णय है, और यदि अन्य लोग भी इसे उचित समझें तो वे अपनी समझ के अनुसार निर्णय ले सकते हैं।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 03, 2026 07:31:17
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के द्वारा लगातार तीसरे दिन भूख हड़ताल जारी के दौरान कई अभ्यर्थियों का तबीयत अब बिगड़ना शुरू हो गया है।इस दौरान जिला प्रशासन के बीच हड़कंप मचा हुआ है। लगातार जिला प्रशासन धरना स्थल पहुंच कर अभ्यर्थियों को समझने में लगे हुए हैं। लेकिन अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थी मानने को तैयार नहीं है। मर जाएंगे और मिट जाएंगे की बात कह रहे हैं। ऐसे में तबीयत बिगड़ने के बाद बेगूसराय के सदर अस्पताल के की डॉक्टर अशोक कुमार एवं उपाधीक्षक डॉक्टर अखिलेश कुमार सहित मेडिकल के टीम भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों को चेकअप करने के लिए पहुंचे जहां कई अभ्यर्थियों की स्थिति बिगड़ी हुई है। वही अभ्यर्थियों को हालत बिगड़ने के बाद अभ्यर्थियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना कि जब तक मेरी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल पर डटे रहेंगे। इस दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया है कि पिछले तीन दिनों से अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। कुछ अभ्यर्थी की तबीयत बिक्री है मेडिकल टीम को लगाया गया है। और लगातार मेडिकल टीम चेकअप करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। आपको बताते चले कि बिहार गृह रक्षा वाहिनी होमगार्ड बहाली की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना लगातार जारी रहा। धरना में कुल 419 अभ्यर्थी शामिल हैं। और बहाली प्रक्रिया पूरी नहीं होने से उनमें गहरा रोष देखा जा रहा है। भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे तीन दिनों से भूख हड़ताल पर शांतिपूर्ण ढंग से बैठे हुए हैं, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने वार्ता की पहल नहीं की है।महिला अभ्यर्थियों ने भी अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि बहाली नहीं होने के कारण उन्हें परिवार और समाज के ताने सुनने पड़ रहे हैं। कई अभ्यर्थी आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं और कुछ ने वर्दी सिलवाने के लिए कर्ज तक लिया है। नियुक्ति नहीं होने से वे मानसिक और आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। अभ्यर्थियों ने साफ कहा है कि जब तक उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 03, 2026 07:30:23
Dehradun, Uttarakhand:एंकर होली के त्यौहार को लेकर राजधानी देहरादून में भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि होली में पुलिस अलर्ट मोड पर है खास तौर पर हुड़दंग करने वालों पर नजर रहेगी हुड़दंग करने के दौरान लोगों को परेशान करते हुए या माहौल खराब करते हुए जो भी लोग पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी देहरादून का कहना है कि होली के त्योहार और रमजान के महीने को देखते हुए भी पुलिस व्यवस्था मुस्तैद की गई है मस्जिदों में नमाज के वक्त विशेष सुरक्षा व्यवस्था तैनात की जाएगी। किसी भी पक्ष की वजह से दूसरे पक्ष को कोई परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाएगा।
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 03, 2026 07:23:04
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 03, 2026 07:21:10
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Mar 03, 2026 07:20:59
Patna, Bihar:करीब 50 मिनट सीएम आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की विजय कुमार चौधरी ने कहा कि निशांत के राजनीति में आने का समय हो गया है निशांत को राजनीति में आना ही चाहिए क्योंकि सारे लोग चाहते हैं कि निशांत राजनीति में आए निशांत के राजनीति में आने से बिहार भर के युवाओं में पार्टी के प्रति आकर्षण होगा और जेडीयू मजबूत होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह से काम किया है इसको लेकर बिहार की जनता ने उनका लगातार साथ दिया है निशांत कुमार परिपक्व हो गए हैं,इसलिए अब उन्हें राजनीति में आना चाहिए पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं की भावना है जिसे हम व्यक्त कर रहे हैं राजनीति में आने की चर्चा है और हम भी मानते हैं कि उन्हें आना चाहिए निशांत राजनीति में आएंगे राज्यसभा जाएंगे या नहीं जाएंगे यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तय करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो अंतिम तौर पर तय करते हैं वहीं राज्यसभा जाता है
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top