Back
वंदेमातरम 150 वर्ष की गाथा: प्रदर्शनी से देशभक्ति का इतिहास उजागर
RMRam Mehta
Jan 26, 2026 04:50:10
Baran, Rajasthan
वंदेमातरम के 150 वर्ष की स्वर्णिम गाथा को दर्शाने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी। एंकर- देश के गौरव स्वाभिमान को दर्शाती राष्ट्रगीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना केन्द्र में प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने इस प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए दो दिवसीय इस प्रदर्शनी को अब 31 जनवरी तक अवलोकनार्थ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे राष्ट्रगीत वंदेमातरम से जुड़ी गौरवपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से परिचित हो सकें। वंदेमातरम-150 थीम पर आयोजित इस प्रदर्शनी में बंकिमचन्द्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रगीत वंदेमातरम की ऐतिहासिक भूमिका को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रगीत द्वारा देश को एकता के सूत्र में बांधने, देशप्रेम की भावना को सशक्त करने तथा जनआंदोलन में इसकी प्रेरणादायक भूमिका से जुड़े रोचक एवं तथ्यपरक विवरणों का समावेश किया गया है। साथ ही राष्ट्रगीत से संबंधित गौरवपूर्ण प्रसंगों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का चित्रात्मक प्रस्तुतीकरण भी किया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNitesh Mishra
FollowJan 26, 2026 06:27:020
Report
CDChittaranjan Das
FollowJan 26, 2026 06:24:540
Report
RZRajnish zee
FollowJan 26, 2026 06:24:190
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 26, 2026 06:24:100
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 26, 2026 06:23:050
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 26, 2026 06:22:520
Report
RSRanajoy Singha
FollowJan 26, 2026 06:22:420
Report
SBShowket Beigh
FollowJan 26, 2026 06:22:270
Report
ACAshish Chauhan
FollowJan 26, 2026 06:21:370
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 26, 2026 06:21:290
Report
0
Report
JPJai Pal
FollowJan 26, 2026 06:21:18Haldwani, Uttar Pradesh:काशी में बेटियों ने परेड के दौरान दिखाया दमखम.
महिला कमांडोज ने अपने शौर्य का किया प्रदर्शन.
इस बार का गणतंत्र दिवस महिलाओं को रहा समर्पित.
नारी सशक्तिकरण का दिखा अनूठा संगम.
0
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowJan 26, 2026 06:21:090
Report
RSRavi sharma
FollowJan 26, 2026 06:20:580
Report
FWFAROOQ WANI
FollowJan 26, 2026 06:20:510
Report