Back
बारां के अटरू में शेरगढ़ इको-टूरिज्म और पेंथर सफारी का नया दौर शुरू
RMRam Mehta
Dec 16, 2025 05:01:34
Baran, Rajasthan
अटरू के शेरगढ़ में पेंथर सफारी की तैयारी
बारां जिले के अटरू तहसील के शेरगढ़ अभयारण्य में पर्यटन बढाने के लिए वाइल्ड लाइफ सफारी शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है।
इसके तहत 4 एंट्री गेट, बुकिंग काउंटर समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएगी। साथ ही रुट भी चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है। इन सभी सुविधाओं को विकसित करने के लिए 40 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है。
वर्तमान में शेरगढ़ में लगातार पैंथर की संख्या बढ़ रही है, जो यहां के लिए शुभ संकेत है। वर्तमान में करीब 10 पैंथर का मूवमेंट है। अब यहां पैंथर सफारी शुरू करने के लिए मूलभूत सुविधाएं भी विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
इसके लिए 4 जगहों पर एन्ट्री गेट, टिकट काउंटर, बैरियर समेत आदि सुविधाएं विकसित होगी। इसमें 11.75 लाख रुपए से वाइल्ड लाइफ में एंट्री गेट बनेगा। साथ ही 8.65 लाख से आंचोली में बारापाटी ट्रेक का एंट्री गेट व 11.72 लाख रुपए से एंटी पोचिंग कैंप के समीप में एंट्री गेट बनेगा। यहां से पर्यटक वाइल्ड लाइफ क्षेत्र में एंट्री कर सकेंगे।
बारापाटी समेत 3 जगहों पर पूर्व मे भी वॉच टावर बने हुए हैं। अब शेरगढ़ में 9.84 लाख रुपए से नया वॉच टॉवर बनाया जाएगा। जहां पर्यटक जंगल की हरियाली और वन्य जीवों की हलचल को निहार सकेंगे साथ ही नए सफारी रूट्स तय करने के लिए सर्वे किया जा रहा है वर्तमान में पैंथर की गणना के लिए ट्रांजिट लाइन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। पैंथर की गणना लिए स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई है।वहीँ आंचोली में बुकिंग काउंटर, गेट बनेंगे।
जिससे शेरगढ़ में पर्यटन बढ़ने की अपार संभावना है। यहां परवन नदी के किनारे घने जंगल के साथ ही ऐतिहासिक शेरगढ़ दुर्ग है। सार-संभाल हो और यहां सुविधाएं विकसित हो तो पर्यटकों की संख्या बढ़ सकेगी। अब शेरगढ़ को हैरिटेज विलेज के तौर पर विकसित किया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दुर्ग पर भी 5 करोड़ रुपए से विकास कार्य करवाएं जा रहे है।जिससे शेरगढ़ ईको टूरिज्म हब के रुप में विकसित हो सकेगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KHKHALID HUSSAIN
FollowDec 16, 2025 10:01:130
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 16, 2025 10:00:560
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowDec 16, 2025 10:00:450
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowDec 16, 2025 10:00:130
Report
0
Report
0
Report
HBHemang Barua
FollowDec 16, 2025 09:49:23Noida, Uttar Pradesh:लूथरा ब्रदर्स दिल्ली एयरपोर्ट पर
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 16, 2025 09:49:140
Report
VAVijay Ahuja
FollowDec 16, 2025 09:48:560
Report
VSVISHAL SINGH
FollowDec 16, 2025 09:48:39Noida, Uttar Pradesh:सपा प्रवक्ता कीर्तिनिधि पांडेय योगी संभावित मंत्रिमंडल
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 16, 2025 09:48:240
Report
SKSandeep Kumar
FollowDec 16, 2025 09:47:380
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 16, 2025 09:47:200
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 16, 2025 09:46:510
Report
HBHemang Barua
FollowDec 16, 2025 09:46:320
Report