Back
अंता गेहूं खरीदी केंद्र में बारदाने कमी से तुलाई ठप, किसान परेशान
RMRam Mehta
Mar 30, 2026 12:45:22
Baran, Rajasthan
अंता में गेहूं खरीद केंद्र पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला, बारदाने की कमी से तुलाई ठप
बारां जिले के अंता क्षेत्र में इन दिनों किसान दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं। एक तरफ कुदरत का कहर और दूसरी तरफ सरकारी सिस्टम की अनदेखी ने अन्नदाता की कमर तोड़ दी है। अंता के गेहूं खरीद केंद्र पर पिछले 5 दिनों से बारदाना कट्टों की भारी कमी के चलते तुलाई पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे आक्रोशित किसानों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा。
किसानों ने बताया कि 25 मार्च के बाद से केंद्र पर बारदाना खत्म हो गया है, जिसके कारण तुलाई का काम बंद है। सैकड़ों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। बीती रात हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया। मेहनत की फसल पानी में भीग गई, जिससे अब फसल खराब होने का डर सता रहा है। मंडी में अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसान रात-रात भर जागकर अपने माल की रखवाली करने को मजबूर हैं。
मामले की गंभीरता को देखते हुए अंता विधायक और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने भी खरीद केंद्र का दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद किसानों से चर्चा की और खुले में पड़े भीगे हुए गेहूं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही बारदाने की व्यवस्था कर तुलाई शुरू नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में उग्र आंदोलन करेगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNiroj Satapathy
FollowMar 30, 2026 14:01:47Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ସେମିଳିଗୁଡା ରେ ଭଡ଼ାରେ ରହି ରିସର୍ଚ୍ଚ କଲା। ଲରେନ୍ସ ବିଷ୍ଣୋଇ ହେବାକୁ ଚାହୁଁଥିଲା। in ଶେଷ ରେ ପୋଲିସ ହାତରେ ଧରା ପଡ଼ିଲା।
ବାଇଟ - ଥାନାଧିକାରୀ。
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 30, 2026 14:01:370
Report
PKPravesh Kumar
FollowMar 30, 2026 14:01:200
Report
AKAtul Kumar
FollowMar 30, 2026 14:00:480
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 30, 2026 14:00:350
Report
158
Report
309
Report
219
Report
SDShankar Dan
FollowMar 30, 2026 13:48:03255
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 30, 2026 13:47:39418
Report
313
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 30, 2026 13:47:13312
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 30, 2026 13:46:46189
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 30, 2026 13:46:13337
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 30, 2026 13:45:49313
Report