Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baran325205

अंता के कचरा निस्तारण प्लांट 2 माह से बंद, सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त सवाल

RMRam Mehta
Mar 01, 2026 02:46:19
Baran, Rajasthan
बारां जिले के अंता में 14 लाख की लागत से बनाया गया कचरा निस्तारण प्लांट गत 2 माह से बंद पड़ा हुआ है। वहीं सरकार द्वारा कचरा निस्तारण के लिए भेजी गई लाखों की लागत की मशीनों का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। यह प्लांट मात्र 6 माह चलने के बाद से ही बंद पड़ा है। दूसरी ओर प्लांट एकांत में सुनसान जगह पर होने के कारण उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिए निशान खड़े हो रहे हैं। वहीं प्लांट बंद रहने के कारण प्लांट के आस पास गंदगी के ढेर जमा हो गए हैं जहां दिन भर आवारा मवेशी मंडराते रहते हैं जो प्लास्टिक की थैलियों को खा कर खुले रूप से मौत को गले लगा रहे हैं परन्तु नगर पालिका का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। कहने को तो नगर पालिका द्वारा अभी हाल ही में बरडिया में नंदी गो शाला शुरू की गई थी परंतु फिलहाल उसका भी कोई सदुपयोग नजर नहीं आ रहा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VKVishal Kumar
Mar 01, 2026 04:32:23
Saharsa, Bihar:सहरसा में होली का रंग अभी से ही चढ़ने लगा है लोग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं देने में जुटे हुए हैं, इसी कड़ी में पूर्व सांसद आंनद मोहन के घर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस होली मिलन समरोह में मधेपुरा से जेडीयू सांसद दिनेशचंद्र यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता सहित शहर के कई गण्यमान्य लोग शामिल होकर एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दी. वहीं आयोजित कार्यक्रम में होली की एक से बढ़कर एक गीत पर लोग झूमते नजर आए. इस मौके पर पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे अंशुमन आनंद ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस होली मिलन समारोह में कोसी इलाके के तमाम लोगों को आमंत्रित किया गया है ताकि सामाजिक सम्बंध बना रहे, होलीका का मतलब होता है कि अहंकार अन्याय का अंत. परिस्थिति मुश्किल भी हो फिर भी जो सही होता है उसकी जीत होती है. इस होली के अवसर पर लोगों में आपसी समाजिक सौहार्द बना रहे लोग इसे अच्छी तरह इंजॉय करे. बाइट - अंशुमन आंनद, पूर्व सांसद आंनद मोहन के पुत्र.
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Mar 01, 2026 04:31:43
Jind, Haryana:नरवाना से गरजे मंत्री कृष्ण बेदी: “भगवे से डरती थीं पिछली सरकारें” आरएसएस पर बैन की सोच रखने वालों की चार पीढ़ियो का नाम लेवा भी नहीं बचा — मंच से कांग्रेस पर तीखा प्रहार धार्मिक मंच… लेकिन बयान पूरी तरह सियासी! कांग्रेस की तुलना सांड से की Uae की धरती पर हिन्दू संस्कृति का जनेऊ नहीं पहन सकते थे, वहीं नरेंद्र मोदी ने श्री राम का मंदिर बनवाया हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में पंजाबी चौक स्थित गीता मंदिर में 32वें वार्षिक उत्सव के मौके पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। बाद में मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर करुणा गिरी जी से आशीर्वाद लिया और संस्था को 5 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। कृष्ण बेदी ने धार्मिक मंच से गरजते हुए कहा कि पिछली सरकारों को भगवे से डर लगता था। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवा पहनने वालों को आतंकवादी बताकर जेलों में ठूंसा जाता था。 उन्होंने तीखा तंज़ कसते हुए कहा, “भगवा देखकर सरकारें ऐसे डरती थीं जैसे सांड के आगे लाल कपड़ा घुमाया जाए।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि देश को ऐसा नेतृत्व मिला जिसने मंदिर भी बनवाया और भगवा पूरी दुनिया में फहराया। उन्होंने कहा, जिस यूएई की धरती पर कभी हिंदू प्रतीक जनेऊ के साथ जाना मुश्किल माना जाता था, वहीं आज श्रीराम का मंदिर बन रहा है。 बेटियों के मुद्दे पर हमला मंत्री ने पूर्व सरकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक दौर ऐसा भी था जब कन्या भ्रूण हत्या के लिए लाइसेंस दिए जाते थे। बाहर बोर्ड लगे होते थे कि यहां भ्रूण जांच होती है और बेटी होने पर कोख में ही मार दिया जाता था。 उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के जरिए बेटियों को सम्मान देने का काम किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक आदिवासी परिवार की बेटी को देश का सर्वोच्च पद दिया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश में भगवा धारी मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ का उदाहरण भी दिया। आरएसएस पर बड़ा बयान कृष्ण बेदी ने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक सत्ता में रहकर आरएसएस पर झूठे आरोप लगाए और प्रतिबंध लगाने की कोशिश की, आज उनका नामलेवा भी नहीं बचा。 उन्होंने कहा, “आरएसएस नहीं रुका। आज उसी विचारधारा से निकला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री है और हरियाणा का मुख्यमंत्री भी उसी विचार से प्रेरित है।” मंत्री ने कहा कि इस देश के संस्कार और विचार कभी खत्म नहीं हो सकते। “जहां श्रीराम की कृपा हो, वहां डर किस बात का, लोकेशन: नरवाना, जिला जींद”
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Mar 01, 2026 04:31:21
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़/कासगंज कासगंज के ढोलना थाना में बस का फर्श टूटा, बच्ची की मौत, परिजनों ने अलीगढ के थाना गंगीरी चौराहा पर जाम लगाया, जांच जारी。 कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में चलती बस का फर्श टूटने से एक मासूम बच्ची नीचे गिर गई और बस के पहिये की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। घटना के بعد इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बस अंदर से जगह-जगह क्षतिग्रस्त थी और फर्श भी कमजोर हो चुका था। हादसे के बाद बस चालक बच्ची के शव को लेकर अलीगढ़ के गंगीरी चौराहा पहुंचा, जहां परिजनों और स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए जाम लगा दिया。 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बस की फिटनेस व लापरवाही के पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 01, 2026 04:31:10
Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर में ऐतिहासिक होली - मुख्यमंत्री धामी संग रंगोत्सव ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में आज रचा जाएगा इतिहास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संग मनेगी भव्य होली! नगर निगम प्रांगण बनेगा सांस्कृतिक संगम का गवाह, सुबह 11 बजे सीएम धामी बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत। काशीपुर के इतिहास में पहली बार जनता के बीच उतरकर रंगों के उत्सव में सराबोर होंगे सूबे के मुखिया। लोक गायक इंद्र आर्या, गोविंद दिगारी और खुशी जोशी अपनी सुरीली आवाज़ से बिखेरेंगे उत्तराखंडी संस्कृति के रंग। मशहूर गायक आलोक कुमार की जादुई गायकी से गूंजेगा काशीपुर, उत्साह से लबरेज होंगे शहरवासी। फूलों की होली और रास कलाकारों की मनोहारी झांकियां पेश करेंगी साक्षात 'मिनी वृंदावन' का नजारा। महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में हो रहा भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में काशीपुर होगा रंगों से सरोबार। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, नगर निगम प्रांगण में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और चाक-चौबंद व्यवस्था। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर होली मनाने के लिए काशीपुर की जनता में दिख रहा है अभूतपूर्व जोश।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 01, 2026 04:31:00
Dholpur, Rajasthan:झोपड़ीनुमा दुकान के बाहर मिला शव, फांसी के फंदे पर पतली रस्सी से लटका युवक का शव, लोगों में मचा हड़कंप, सरमथुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. युवक की शिनाख्त करने के लिए प्रयास किया जा रहा है, कस्बे में बाड़ी बस स्टैंड की घटना. सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा में आज अलसुबह एक युवक का शव झोपड़ीनुमा दुकान के बाहर मिला है। जो कि पतली रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है। सूचना पर सरमथुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर सरमथुरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अभी तक मृत युवक के शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से युवक की शिनाख्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं। एवं सरमथुरा थाना पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 01, 2026 04:30:49
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के राउमावि सागवा में परीक्षा देने जा रही 12वीं की छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत का मामला सामने आया है। सज्जनगढ़ थानाधिकारी ने बताया कि नया खेड़ा अरनोद की 20 वर्षीय पूजा मीणा पुत्री बंसीलाल सागवा छात्रावास में रहकर पढ़ रही थी। शनिवार सुबह सहेलियों के साथ 12वीं की जीव विद्यान की परीक्षा देने स्कूल जा रही थी। रास्ते में अचानक चक्कर आए और वह गिर गई। सूचना पर जिला परिषद सदस्य नरसिंह निनामा, सरपंच पति बालूश व ग्रामीण उसे निजी वाहन से सज्जनगढ़ अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान पूजा ने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक से छात्रा की मौत होना बताया जा रहा है। सागवा बालिका छात्रावास की अधीक्षक प्रियंका चरपोटा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है。
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 01, 2026 04:30:27
0
comment0
Report
Mar 01, 2026 04:23:17
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Mar 01, 2026 04:17:47
Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा, इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के गिरौधपुरी मेला कार्यक्रम के वीडियो पर की गई थी आपत्तिजनक टिप्पणी, मामला सामने आते ही थाना शिवरीनारायण में तुरंत अपराध दर्ज, आरोपी सुप्रीम यादव (30 वर्ष), निवासी खरौद, को पुलिस ने किया गिरफ्तार, धारा 299 बीएनएस एवं 66(D) IT Act के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई, साइबर थाना व स्थानीय पुलिस की संयुक्त दबिश से आरोपी धर दबोचा गया, पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का पूरा मामला
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Mar 01, 2026 04:17:39
Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा में सेकंड हैंड कार बेचने के नाम पर ठगी, 1.30 लाख की ऑनलाइन कार ठगी, आरोपी गिरफ्तार. आरोपी वसीम खान (43) ने खुद को दुर्ग निवासी बताकर 2022 मॉडल Maruti Suzuki Swift Dzire बेचने का झांसा दिया. प्रार्थी से अलग-अलग किस्तों में ₹1,30,000 ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए और फिर मोबाइल बंद कर फरार हो गया. मार्च 2023 में दर्ज मामले में पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी. साइबर तकनीक से लोकेशन ट्रेस होते ही संयुक्त टीम ने दुर्ग में दबिश दी. फरार आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने ऑनलाइन रकम लेकर कार नहीं देने की ठगी स्वीकार की. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पूरा मामला.
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Mar 01, 2026 04:17:30
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Mar 01, 2026 04:17:19
Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, रेत माफिया पर मचा हड़कंप,, थाना अकलतरा पुलिस ने देर रात हाईवे पर दबिश देकर रेत से भरे 14 हाइवा वाहन पकड़े,, अवैध परिवहन करते हुए सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त किया गया,,, सभी रेत से भरे वाहनों को अकलतरा थाना में किया गया खड़ा, कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई,, SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में विशेष टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया,, वाहन चालक/मालिकों के विरुद्ध गौण खनिज अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,,, खनिज माफिया पर शिकंजा कसने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा,, अकलतरा थाना पुलिस टीम ने की बड़ी कार्यवाही,,,
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top