Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Banswara327001

झाबर सिंह खर्रा ने बांसवाड़ा में नगर सेवा शिविर का निरीक्षण किया

AOAjay Ojha
Oct 06, 2025 10:36:27
Banswara Rural, Rajasthan
राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा अपने एक दिवासी दौरे पर बांसवाड़ा जिले में पहुंचे, आज मंत्री ने शहर के नगर परिषद के समीप बने अंबेडकर भवन में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया, इस दौरान मंत्री ने नगर परिषद के सभी अधिकारियों से इस शिविर के बारे में जानकारी ली, मंत्री के साथ जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव, पूर्व मंत्री धन सिंह रावत सहित नगर परिषद के अधिकारी और बीजेपी के पदाधिकारी मौजूद रहे, इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को कहा है कि इस शिविर को लगाने का हमारा यही मकसद है कि आम जनता को इस शिविर के माध्यम से राहत मिले और उनका काम जल्द हो और सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें मिले। वही इस शिविर मे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक विरृत किए गए।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKhem Chand
Oct 06, 2025 12:46:57
Kot Kapura, Punjab:ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਗੰਗਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਲੰਗਰ ਹਾਲ ਵਿੱਚ ਸੀਵਰੇਜ ਦਾ ਗੰਦਾ ਪਾਣੀ ਵੜਨ ਕਾਰਣ ਅਚਾਨਕ ਪਹੁੰਚੇ ਵਿਧਾਇਕ ਅਮੋਲਕ ਸਿੰਘ ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਸੀਵਰੇਜ ਬੋਰਡ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਲਗਾਈ ਮੋਕੇ ਤੇ ਕਲਾਸ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਹਿਬ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਸਾਹਮਣੇ ਡੀਸੀ ਨੂੰ ਲਗਾਇਆ ਫ਼ੋਨ ਜੇ ਈ ਨੂੰ ਸਸਪੈਡ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ ਅੱਜ ਇਥੇ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਗੰਗਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਅਮੋਲਕ ਸਿੰਘ ਅਚਾਨਕ ਪਹੁੰਚੇ ਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਿਬ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰਿਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਜਿੰਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਡੇ ਲੰਗਰ ਹਾਲ ਵਿਖੇ ਸੀਵਰੇਜ ਦਾ ਗੰਦਾ ਪਾਣੀ ਆ ਗਿਆ ਕਈ ਵਾਰ ਅਸੀਂ ਸੀਵਰੇਜ ਬੋਰਡ ਦੇ ਜੇਈ ਨੂੰ ਇਸ बारे ਦੱਸਿਆ Parminder Singh ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਫੋਨ ਚੁੱਕਣਾ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਦ ਵਿਧਾਇਕ ਅਮੋਲਕ ਰਾਜ ਮੋਕੇ ਤੇ ਸੀਵਰੇਜ ਬੋਰਡ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮੋਕੇ ਤੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਕਲਾਸ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਬਾਇਟ ਵਿਧਾਇਕ ਅਮੋਲਕ ਸਿੰਘ ਬਾਇਟ ਮਨੇਜਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਗੰਗਸਰ ਸਾਹਿਬ ਬਾਇਟ ਸੰਗਤ ਦੀ
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Oct 06, 2025 12:45:42
Bhiwani, Haryana:पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल का बड़ा बयान जेपी दलाल ने हरियाणा कांग्रेस के संगठन पर ली चुटकी कांग्रेस कभी एक नहीं हो सकती, हमेशा गुटों में रहेगी, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता भी यही चाहते हैं संगठन बनने के बाद कांग्रेस में खुशी की सुनामी आने पर ली चुटकी बोले, कांग्रेस नेताओं को सपने देखने का हक है पर जब तक कांग्रेस अपनी विचारधारा नहीं बदलती, अपने गलत कामों की माफी नहीं माँगती, गरीब जनता के हितों की बात नहीं करती, तब तक जनता उसे नहीं चुनेगी बोले, PM मोदी ने देश हित में चलाया है स्वदेशी अभियान देश की जनता मोदी के साथ, चाहे कोरोना काल हो या अब स्वदेशी अभियान हमें स्वदेशी सामान खरीदना चाहिए, जो चीजे देश में नहीं, केवल उन्हीं का आयात होना चाहिए पड़ोसी मुल्कों में हुए तख्तापलट को लेकर बोले जेपी दलाल भारत में ऐसे हालात नहीं, भारत में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हैं कई विदेशी ताक़तें सक्रिय हैं, तभी दुनिया में उथल पुथल है हमारा देश तेज़ी से तरक़्क़ी कर आगे बढ़ रहा है भिवानी में पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने हरियाणा कांग्रेस व उसके संगठन पर चुटकी और कहा कि कांग्रेस कभी एक नहीं हो सकती। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के स्वदेशी अभियान की सराहना कर कहा कि हमारे देश के लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हैं। यहां तख्तापलट की कोई संभावना नहीं। हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अपने आवास पर लोगों से मुलाकात की और समस्याएं सुनी। वहीं इस दौरान मीडिया से भी मुख़ातिब हुए। उन्होंने पीएम मोदी के स्वदेशी अभियान को लेकर ये प्रेस वार्ता की। साथ ही कांग्रेस व उसके संगठन को लेकर कटाक्ष किए। सबसे पहले जेपी दलाल ने पीएम मोदी के स्वदेशी अभियान पर कहा की देश की जनता हमेशा मोदी की बातें मानती है। जिसके चलते स्वदेशी अभियान कामयाब होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि हमें स्वदेशी सामान ख़रीदना चाहिए, चाहे वो थोड़ा महंगा हो। वहीं पड़ोसी मुल्कों में तख्तापलट और अपने देश के हालातों पर कहा कि हमारे देश में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हैं। यहां चुनी हुई सरकारें बनती हैं। बहुत सी विदेशी ताक़तें सक्रिय हैं, हमारा देश तेज़ी से तरक़्क़ी व विकास कर रहा है। हरियाणा कांग्रेस में संगठन बनने पर हंसते हुए कटाक्ष किए। जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस कभी एक नहीं हो सकती। क्योंकि इनके राष्ट्रीय नेता ही एक नहीं होने देना चाहते। वहीं संगठन के बाद कांग्रेस में खुशी पर कहा कि सपना देखन का सभी को हक है। पर जब तक कांग्रेस अपनी विचारधारा नहीं बदलती, गलत कामों की माफी नहीं माँगती और गरीब जनता के हक की बात नहीं करती, तब तक जनता कांग्रेस को नहीं चुनेगी। जेपी दलाल ने बाजरे की सरकारी खरीद ना होने पर कहा कि बारिश के चलते फसल खराब हुई है। पर इसकी भरपाई भावांतर योजना से की जाएगी。
0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Oct 06, 2025 12:39:16
Shekhpur, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज भरतपुर पहुंची। जहां उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद तिवाड़ी के परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। राजे ने तिवाड़ी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही परिजनों के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद तिवाड़ी से जुड़े संस्मरण को साझा किया। दिवंगत नेता गिर्राज प्रसाद जब विधानसभा अध्यक्ष बने थे तब राजे पहली बार विधायक चुनी गई थी। राजे ने तिवाड़ी की सरलता व सहजता का जिक्र करते हुए उन्हें सच्चा राजनेता बताया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक विजय बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, हंसिका गुर्जर, गिरधारी तिवाड़ी, सुखवीर सिनसिनी सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे。
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Oct 06, 2025 12:39:04
Betul, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के परासिया में बच्चों की मौत के मामले में आरोपी बनाए गए सिविल अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी को आज परासिया के व्यवहार न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद डॉ. सोनी को तीन दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। डॉ. सोनी के वकील पवन कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने डॉक्टर का पुलिस रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत में इसका विरोध किया गया। कोर्ट ने माना कि इस मामले में पुलिस रिमांड देना उचित नहीं है, इसलिए इसे खारिज कर दिया गया। वकील ने बताया कि व्यवहार न्यायाधीश जमानत याचिका की सुनवाई नहीं कर सकते, इसके लिए उच्च न्यायालय में आवेदन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि औषधि प्रसाधन अधिनियम की धारा 27 के अनुसार डॉक्टर की कोई जिम्मेदारी नहीं होती, इस अधिनियम के तहत जिम्मेदारी दवा निर्माता और वितरक की होती है। वकील के मुताबिक, डॉ. सोनी द्वारा लिखी गई प्रिस्क्रिप्शन केंद्रीय ड्रग कंट्रोलर से अप्रूव्ड दवाओं की है, इसलिए उन्हें इस मामले में जिम्मेदार ठहराना गलत है।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Oct 06, 2025 12:38:11
Satna, Madhya Pradesh:सतना।कोलगवां थाना क्षेत्र के टिकुरिया टोला डिलौरा दुर्गा मंदिर के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दनादन गोलियां चलाकर इलाके में दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपियों ने एक गोली सड़क किनारे पार्क की गई एक कार में की जबकि दूसरा हवाई फायर किया। घटना से जुड़ा एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक बाइक में सवार पीछे बैठा व्यक्ति कार को निशाना बनाकर गोली चला रहा है। इसके कुछ देर बाद वह हवाई फायर करता है। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां पर मौजूद दो युवक भागते हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों की माने तो इस गोलीकांड के पीछे कुछ लोगों का विवाद है। बताया गया है कि धु्रव पटारिया, देव पटारिया नाम के दो युवकों से आनंद प्रजापति का विवाद हुआ था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि गोली चलाने वाला पक्ष कौन है? पुलिस अब घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि असलियत का पता चल सके.
0
comment0
Report
HNHARENDRA NEGI
Oct 06, 2025 12:37:39
Rudraprayag, Uttarakhand:केदारनाथ में आज जबरदस्त बर्फबारी हुई है। तापमान में आयी गिरावट जनपद में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज। मुश्लदार बारिश केदारनाथ की यात्रा में यात्रियों की संख्या बढ़ने लग गयी है। केदारनाथ धाम में आज सीजन की पहली जबरदस्त बर्फबारी हुई है एक बार फिर शीतकाल का हिमपात शुरू हो गया है। केदारनाथ धाम के आस पास मेरू शुमेरू पर्वत श्रृंखلाओं पर जोरदार बर्फबारी साफ दिखाई दे रही है। तो वहीं केदारनाथधाम में तापमान भी गिरता जा रहा है। आसमान में बादल छाये हुए हैं मौसम विभाग ने आज अर्ल्ड जारी किया हुआ है। भगवान केदारनाथ की आरती से आप अनुमान लगा सकते हैं कि किस प्रकार से केदारनाथ धाम में यात्राओं की संख्या बढ रही है। कल आठ हजार से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पुण्य प्राप्त किया। अब तक 16 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके है।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Oct 06, 2025 12:36:44
Begusarai, Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव सरगर्मी तेज हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव इसी साल होने वाला है। इस चुनाव को लेकर लोग अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। चुनावी चुस्की में बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से लोगों से बातचीत की गई। लोगों ने बताया है कि पिछले पांच वर्षों में मटिहानी ward-5 कमरुद्दीनपुर में विकास नहीं हुआ है, इसलिए इस बार का मुद्दा विकास का है। मटिहानी क्षेत्र में जदयू विधायक राजकुमार सिंह ने आम जनता को ठगने का आरोप सुना गया है; कुछ लोगों ने कहा क्षेत्र में काफी विकास हुआ है, पर कुछ ने कहा अभी भी समस्या है। एनडीए सरकार के रहते विकास हुआ है, पर बाढ़ एक बड़ी समस्या है। जल जमाव की स्थिति दयनीय है, थोड़ी बारिश से पानी भर जाता है। क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और विश्वविद्यालय की कमी भी बड़े मुद्दे हैं, लेकिन चुनावी वादे अक्सर पूरे नहीं होते। इस बार भी विधानसभा चुनाव हैं। मटिहानी क्षेत्र गंगा नदी के किनारे बसा है और हर साल बाढ़ और कटाव की त्रासदी झेलता है। मटिहानी की बड़ी चुनौती बाढ़ से निजात है। हर साल बाढ़ से खेत-घर तबाह होते हैं और गंगा के कटाव से नुकसान होता है। यह क्षेत्र मतदाताओं के अनुसार जातिगत समीकरणों से भी प्रभावित रहता है: 3,38,868 मतदाता; भूमिहार 16.8%, अनुसूचित जाति 12.37%, मुस्लिम 12.3%, पासवान 6.6%, यादव 5.8%, महतो 5.6%, अनुसूचित जनजाति 0.09%. 2020 में जदयू के राजकुमार सिंह जीत चुके थे; नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह पहले जदयू से जीते थे और बाद में बीजेपी-जेडीयू के दामन छोड़ा था। इस बार प्रमुख दावेदारों में जदयू से राजकुमार और सीपीआई, आरजेडी से नरेंद्र उर्फ बोगो सिंह मैदान में हैं।
0
comment0
Report
Oct 06, 2025 12:36:32
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top