Back
बागीदोरा अस्पताल में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश
AOAjay Ojha
Feb 24, 2026 05:34:20
Banswara, Rajasthan
जिला - बांसवाड़ा
विधानसभा- बांसवाड़ा
लोकेशन - बांसवाड़ा
बागीदोरा ब्लॉक में जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक के सभी सीएचओ, बीसीएमओ, सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति तथा आमजन को सुलभ एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीकरण, नियमित एएनसी (गर्भावस्था पूर्व जांच) सुनिश्चित करने तथा उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय पर पहचान कर समुचित उपचार व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण मातृ स्वास्थ्य सेवाएं मिलना सुनिश्चित किया जाए। बैठक के बाद जिला कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खुशपाल सिंह राठौड़ के साथ उप जिला चिकित्सालय बागीदोरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचार संबंधी कार्यों को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) एवं क्लिनिकल प्रोटोकॉल के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने लेबर रूम का निरीक्षण कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने प्रसूता महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराने तथा नवजात शिशुओं की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में हाल ही में निर्मित नए भवन (ब्लॉक) का अवलोकन कर आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 24, 2026 06:49:080
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 24, 2026 06:48:170
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 24, 2026 06:47:570
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 24, 2026 06:47:460
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 24, 2026 06:47:340
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 24, 2026 06:47:240
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowFeb 24, 2026 06:47:080
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 24, 2026 06:46:540
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 24, 2026 06:46:320
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 24, 2026 06:46:200
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 24, 2026 06:45:470
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 24, 2026 06:35:310
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 24, 2026 06:35:170
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 24, 2026 06:34:010
Report