Back
बांसवाड़ा में एसपी सुधीर जोशी के 72 दिन: 3000 से अधिक अपराधियों की गिरफ्तारी
AOAjay Ojha
Oct 07, 2025 10:59:06
Banswara Rural, Rajasthan
जिला - बांसवाड़ा
विधानसभा- बांसवाड़ा
लोकेशन - बांसवाड़ा
आमजन मे विश्वास अपराधियों मे डर राजस्थान पुलिस का यह स्लोगन बांसवाड़ा जिले मे चरितार्थ होता जा रहा है। जी हा आईपीएस सुधीर जोशी ने जब से बांसवाड़ा जिले के एसपी की कमान संभाली तभी से बांसवाड़ा जिले मे अपराधियों मे भय का माहौल देखने क़ो मिल रहा हैँ। एसपी ने बांसवाड़ा जिले मे महज अपने 72 दिनों के कार्यकाल मे 3 हजार से अधिक अपराधियों क़ो जेल की सलाखों मे भेज दिया हैँ। इन अपराधियों मे हत्या, लूट, चोरी, डकैती, आम्स एक्ट, मादक पदार्थ तस्कर जैसे अपराधी शामिल है। एसपी के निर्देशन मे बांसवाड़ा पुलिस लगातार अभियान चलाकर जिले के सभी अपराधियों की धरपकड़ कर रही है। पुलिस के अपराधियों पर इस एक्शन से जनता मे भी पुलिस के प्रति एक पॉजिटिव सोच दिखाई दे रही है और जनता भी पुलिस के एस एक्शन की तारीफ करते नजर आ रहे है।
इन ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा..
बांसवाड़ा पुलिस ने हाल मे ही मे हुए 6 ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है,गढ़ी सर्कल मे विकास भाटिया हत्याकांड,आनंदपुरी सर्कल मे कलावती हत्याकांड, कुशलगढ़ सर्कल मे शिल्पा और युवक हत्याकांड और खमेरा सर्कल मे महिला की हत्या का मामला, इन सभी हत्याओं का खुलासा पुलिस ने तत्काल किया और इन सभी हत्याओं मे लिप्त 9 आरोपियों क़ो सलाखों के पीछे डाला।
33 से अधिक चोरीयों का खुलासा..
बांसवाड़ा जिले मे लगातार मंदिरो, स्कूल और सुने मकान मे चोरी की वारदात हो रही थी, जिस पर एसपी ने अलग अलग थाना क्षेत्र की टीम बनाई और चोर गिरोह का खुलासा किया, पुलिस ने 66 चोरों क़ो गिरफ्तार किया और करीब 33 से अधिक चोरी की वारदातो का खुलासा किया।
मादक पदार्थ और शराब तस्करों पर एक्शन...
पुलिस ने जिले मे अवैध शराब की तस्करी और मादक पदार्थ की तस्करी क़ो रोकने के लिए अभियान चलाया और करीब 70 से अधिक आरोपियों क़ो गिरफ्तार किया। हाल मे मे पुलिस ने 3.50 लाख की MD के साथ एक तस्कर और शराब से भरी कार क़ो जब्त कर दो तस्करों क़ो गिरफ्तार किया।
बाइक चोर गिरोह भी चढ़ा पुलिस के हत्थे..
जिले मे लगातार हो रही बाइक चोरी क़ो रोकने क़ो लेकर एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों क़ो निर्देश दिए जिस पर पुलिस ने चोरी की 22 वाहन बरामद किए, पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह पकड़ा जिससे 15 चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने तीन वाहन चोरों क़ो भी गिरफ्तार किया।
ऐरिया डोमिनेशन अभियान मे एक्शन..
बांसवाड़ा एसपी ने राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाये जा रहे ऐरिया डोमिनेशन अभियान मे ताबड़तोड़ एक्शन लिया है। एसपी ने 72 दिनों मे 12 बार इस अभियान क़ो जिले मे चलाया और 3 हजार 500 से अधिक बदमाशों क़ो गिरफ्तार किया। इन बदमाशों मे कई शातिर वांछित अपराधी भी शामिल है।
यातायात नियमो की अनदेखी पर ही नजर..
एसपी ने यातायात नियमो की अनदेखी पर भी नजर बना रखी है, एसपी के निर्देशन मे पुलिस ने दो माह मे 7 हजार 6 सो 85 चालान बनाए है, जिसमे 185 एमवी एक्ट मे 221,बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 435 के खिलाफ चालान, बिना सिटबेल्ट के 440 और अन्य एक्ट मे 6589 चालान बनाए है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KJKamran Jalili
FollowOct 07, 2025 13:01:170
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 07, 2025 13:00:260
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 07, 2025 13:00:160
Report
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowOct 07, 2025 12:58:351
Report
AKAjay Kashyap
FollowOct 07, 2025 12:58:241
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 07, 2025 12:58:081
Report
SKSATISH KUMAR
FollowOct 07, 2025 12:57:570
Report
ASAMIT SONI
FollowOct 07, 2025 12:57:50Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर के सदर कोतवाली इलाके में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब आवारा जानवरों को पड़कने पहुंची नगर पालिका की टीम का जानवर पालकों से विवाद हो गया। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात कही है
0
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowOct 07, 2025 12:57:370
Report
KYKaniram yadav
FollowOct 07, 2025 12:57:300
Report
ANAnil Nagar1
FollowOct 07, 2025 12:56:220
Report
GDGAJANAN DESHMUKH
FollowOct 07, 2025 12:56:130
Report
ANAnil Nagar1
FollowOct 07, 2025 12:55:120
Report
STSumit Tharan
FollowOct 07, 2025 12:54:480
Report