Back
बांसवाड़ा: नहर में डूबती महिला को बचाते दो पुलिसकर्मी ने साहस की मिसाल कायम की
AOAjay Ojha
Dec 31, 2025 11:39:48
Banswara, Rajasthan
जिला - बांसवाड़ा
विधानसभा- बांसवाड़ा
लोकेशन - बांसवाड़ा
एंकर- बांसवाड़ा जिले के बारी सियातलाई गांव में बुधवार सुबह खाकी का एक ऐसा मानवीय और जांबाज चेहरा सामने आया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। सुबह करीब 11 बजे एक महिला ने नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिस के दो जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मौत के मुंह से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जैसे ही ग्रामीणों ने नहर में महिला के गिरने की सूचना दी, कोतवाली थाना पुलिस और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए कालिका टीम की कांस्टेबल गंगा डामोर और कोतवाली के कांस्टेबल दीपक लबाना ने एक पल की भी देरी नहीं की। दोनों जवानों ने जूते और वर्दी उतारने तक का इंतजार नहीं किया और वैसे ही उफनती नहर में छलांग लगा दी। जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद डूब रही महिला को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित किनारे तक लेकर आए।
कोतवाली थानाधिकारी बुधाराम बिशनोई ने बताया की महिला को रेस्क्यू करने के तुरंत बाद पुलिस वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। इस बहादुरी की घटना के बाद दोनों पुलिस कांस्टेबल गंगा डामोर व दीपक लबाना से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला की जान खतरे में थी तो उन्होंने बिना किसी देरी के अपना फर्ज निभाते हुए पानी मे छलांग लगा दी। ओर महिला की जान बचाई।
पुलिस की इस जांबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। आमजन कांस्टेबल गंगा डामोर और दीपक लबाना की इस त्वरित सूझबूझ और बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RZRajnish zee
FollowDec 31, 2025 13:24:130
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 31, 2025 13:23:560
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 31, 2025 13:23:360
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowDec 31, 2025 13:22:520
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 31, 2025 13:22:310
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 31, 2025 13:21:550
Report
ADAnup Das
FollowDec 31, 2025 13:21:320
Report
BSBarun Sengupta
FollowDec 31, 2025 13:21:180
Report
BBBimal Basu
FollowDec 31, 2025 13:20:220
Report
PDPradyut Das
FollowDec 31, 2025 13:20:070
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowDec 31, 2025 13:19:320
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowDec 31, 2025 13:19:150
Report
RBRAMESH BALI
FollowDec 31, 2025 13:19:060
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 31, 2025 13:18:56Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: शहर में वर्ष 2025 का अंतिम सूर्यास्त देखा गया। वीडियो मसूरी के लाल टिब्बा सनसेट पॉइंट से है।
0
Report