Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Balotra344022

बालोतरा में राष्ट्रीय अधिवेशन: सामाजिक समरसता पर राष्ट्रीय विचार-विमर्श

MMMAYANK MAYANK
Dec 25, 2025 13:31:59
Balotra, Rajasthan
बालोतरा में अधिवक्ता परिषद् का 17वां राष्ट्रीय अधिवेशन 26 से 28 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन का शुभारंभ गुरुवार को होगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भव्य आयोजन बालोतरा के नाकोड़ा स्थित लालबाग में संपन्न होगा, जहां देशभर से आने वाले अधिवक्ता एक मंच पर एकत्रित होंगे। अधिवेशन का उद्घाटन “सामाजिक समरसता” विषय पर आधारित कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा, भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता तथा केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से 4 हजार से अधिक अधिवक्ताओं के भाग लेने की संभावना है। अधिवेशन के दौरान विधि, न्याय व्यवस्था, सामाजिक समरसता, संविधानिक मूल्यों और अधिवक्ताओं की भूमिका जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सत्रों में वरिष्ठ अधिवक्ता और न्यायिक क्षेत्र के विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। अधिवक्ता परिषद् का राष्ट्रीय अधिवेशन राजस्थान में पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिसकी मेजबानी जोधपुर प्रांत कर रहा है। जोधपुर प्रांत में जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा, नागौर, फलोदी, डीडवाना, बीकानेर, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिले शामिल हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन के माध्यम से बालोतरा पहली बार देशभर के अधिवक्ताओं का संगम स्थल बनेगा। स्थानीय प्रशासन, आयोजन समिति और अधिवक्ता परिषद् के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों और प्रतिभागियों के स्वागत व सुविधाओं की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन से बालोतरा को विधिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ANAJAY NATH
Dec 25, 2025 15:00:31
Sambalpur, Odisha:ଆସନ୍ତା ୨୭ ଓ ୨୮ ତାରିଖରେ ହେବାକୁ ଥିବା ଶ୍ରୀମତୀ ସମ୍ବଲପୁର ପ୍ରତିଯୋଗିତା ପାଇଁ ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ ଶିବିର|ବୀଣାପାଣି କଳା ବିକାଶ କେନ୍ଦ୍ର ଦ୍ଵାରା ଆସନ୍ତା ଡ଼ିସେମ୍ବର ୨୭ ଏବଂ ୨୮ ତାରିଖରେ ଆୟୋଜିତ ହେବାକୁ ଥିବା ମହିଳା ସଶକ୍ତିକରଣ ଆଧାରିତ ପ୍ରତିଯୋଗିତା 'ଶ୍ରୀମତୀ ସମ୍ବଲପୁର' ପାଇଁ ଏକ ଘରୋଇ ହୋଟେଲ ଠାରେ ପୂର୍ବରୁ ପଞ୍ଜିକୃତ ପ୍ରତିଯୋଗି ମାନଙ୍କ ପାଇଁ ଏକ ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ ଶିବିରର ଆୟୋଜନ ହୋଇଯାଇଛି। ଏଥିରେ ସମ୍ବଲପୁର, ରାଉରକେଲା, ସୁନ୍ଦରଗଡ଼, ଝାରସୁଗୁଡ଼ା, ରେଙ୍ଗାଲି, ବରଗଡ଼, ସୋନପୁର, ବିରମହାରାଜପୁର, ଦେବଗଡ଼ ଓ ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ଅଞ୍ଚଳରୁ ପ୍ରାୟ ୨୬ ଜଣ ମହିଳା ଭାଗ ନେଇଥିଲେ। ଅଧ୍ୟକ୍ଷା ସୁପ୍ରଭା ସାହାଣୀ ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମର ଶୁଭାରମ୍ଭ କରିଥିଲେ ତଥା ମହିଳା ମାନଙ୍କୁ ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ ଶିବିରର ବିଶେଷତ୍ଵ ବିଷୟରେ ଅବଗତ କରାଇଥିଲେ। 'ଶ୍ରୀମତୀ ସମ୍ବଲପୁର' କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମର ପ୍ରକଳ୍ପ ମୁଖ୍ୟ ସୂର୍ୟ ପ୍ରକାଶ ଗୁରୁଙ୍କ ନିର୍ଦ୍ଦେଶନା ତଥା ପ୍ରତ୍ୟକ୍ଷ ତତ୍ତ୍ଵାବଧାନରେ ଶ୍ରୀମତୀ ପୂଜା ଠାକୁର୍ ଚନା ଏବଂ ଶ୍ରୀମତୀ ନିଶା ମିତ୍ତଲ ଇତ୍ୟାଦି ଆଦର୍ଶ ମହିଳା ମାନେ ଆତ୍ମବିଶ୍ବାସ, ପରିଚୟ ପ୍ରଦାନ, ମଞ୍ଚ ଉପସ୍ଥାପନା, ସଂସ୍କୃତି, ପ୍ରତିଭା ପ୍ରଦର୍ଶନ, ରେମ୍ପ‌୍‌ ଓ୍ଵାକ୍, ମଞ୍ଚ ପରିବେଷଣ, ଅଭିଭାଷଣ ଇତ୍ୟାଦି ବିଷୟରେ ସୂକ୍ଷ୍ମାତିସୂକ୍ଷ୍ମ ଭାବରେ ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ ଦେଇଥିଲେ। କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କୁ ଶ୍ରୀ ସୁରେଶ ଛନ୍ଦ (ସଭାପତି) ଙ୍କ ସହିତ ଶ୍ରୀ ଚମନ ବିଶ୍ଵକର୍ମା, ଲିପନ୍ ସ୍ଵାଇଁ, ପ୍ରଦୀପ ପଟେଲ୍, ଚନ୍ଦନ ସରାଫ୍, ଚିତ୍ରସେନ, ରେଣୁ ପଟ୍ଟନାୟକ, ରିଙ୍କି ସାହୁ ଓ ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ସହଯୋଗୀ ମାନେ ପରିଚାଳନା କରିଥିଲେ। ଶେଷରେ ବୀଣାପାଣି କଳା ବିକାଶ କେନ୍ଦ୍ରର କୋଷାଧ୍ୟକ୍ଷ ଆଇନଜୀବୀ ସୁଶ୍ରୀ ପ୍ରିୟଙ୍କା ଧନ୍ୟବାଦ ଅର୍ପଣ କରିଥିଲେ。
0
comment0
Report
MMMohd Mubashshir
Dec 25, 2025 15:00:12
0
comment0
Report
SPSATYENDRA PARMAR
Dec 25, 2025 14:55:40
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में छात्र छात्राओं को घर से सांदीपनी स्कूल लेकर जा रहा निजी वाहन बीच रास्ते में अचानक हुआ खराब, वाहन के खराब होने के बाद बोलेरो वाहन के ड्राइवर ने नाबालिग बच्चों से लगवाया धक्का, बच्चों से धक्का लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दरदसल जानकारी के अनुसार निजी वाहन यूपी 57 ई 3718 स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में तकनीकी खराबी आने के बाद वाहन बंद हो गया, जिसके बाद बच्चों को मजबूरी में सड़क पर उतरकर वाहन को धक्का लगाना पड़ा, यह देखकर अब सवाल यह उठता है की क्या बच्चों की सुरक्षा के साथ इसी तरह का लापरवाह रवैया जारी रहेगा, या जिला प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई करेगा।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Dec 25, 2025 14:55:26
Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के मुख्य रेलवे स्टेशन पर लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पिछले दो दिनों से पड़ा हुआ था, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद स्टॉल संचालकों ने इसकी सूचना जीआरपी और आरपीएफ पुलिस को दी, लेकिन इसके बावजूद शव को हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पिछले दो दिनों से प्लेटफॉर्म पर शव पड़े होने की सूचना जब मीडिया कर्मियों को मिली और वे मौके पर पहुंचे, तब जाकर रेलवे प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों ने तत्काल रेलवे डॉक्टरों को बुलाकर शव की जांच कराई, जिसमें व्यक्ति के मृत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद स्टेशन मास्टर द्वारा शव को हटाने के लिए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। स्टेशन मास्टर संजय दुबे ने बताया कि उन्हें प्लेटफॉर्म पर अज्ञात शव पड़े होने की जानकारी कुछ ही घंटे पहले मिली थी। सूचना मिलते ही रेलवे डॉक्टरों को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित किया। इसके बाद शव को हटाने के लिए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Dec 25, 2025 14:54:55
Bhiwani, Haryana:प्रदीप बंसल जिला प्रधान विश्व हिंदू परिषद व शिव कुमार के साथ वॉक थ्रू बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या पर उबाल, बांग्लादेश के खिलाफ आज भिवानी में प्रदर्शन बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के विरोध में हुई प्रदर्शन के दौरान हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या दास को भीड़ ने पीट-पीटकर मारा ,बाद में उसका शव जलाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था हिंदू संगठनों का कहना कि सरकार इस पर ले कड़ा एक्शन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आज दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमिशन के सामने जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं. गौरतलब है कि बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान दीपू चंद्र दास नामक एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी और उसको जला दिया गया था। आपको बता दे कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के खिलाफ पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया से लेकर सड़क पर प्रदर्शन हो रहा है। बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि ने कहा कि बांग्लादेश में हादी की हत्या के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान दास की उग्र भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को चौराहे पर टांगकर उसे लाठी से पीटा जा रहा था। बाद में दास के शव को आग लगा दिया गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसके विरोध में भारत में कई हिंदू संगठनों ने विरोध किया। भारत सरकार इस प्रकार एक्शन ले नहीं तो हम पूरे प्रदेश में बड़ा प्रदर्शन करेंगे.
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Dec 25, 2025 14:54:02
New Delhi, Delhi:वेलकम मेट्रो के पास बने रैन बसेरों में बदहाली -- पीने के पानी, बिजली और समय पर भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी सामने आ रही है. ठंड से बेघर लोगों को राहत देने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से बनाए गए रैन बसेरे यमुनापार के वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास बदहाली का शिकार नजर आ रहे हैं. राजधानी में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और ऐसे समय में जिन शेल्टर होम को राहत का ठिकाना होना चाहिए, वहीं पीने के पानी, बिजली और समय पर भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी सामने आ रही है. दिल्ली सरकार द्वारा डुसिब के अंतर्गत पूरे शहर में रैन बसेरे संचालित किए जाते हैं, जहां बेघर लोगों को रहने, सोने, ओढ़ने और दो वक्त का मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाता है. दिसंबर और जनवरी में जब ठंड अपने चरम पर होती है, तब सड़कों, फ्लाईओवर के नीचे या खुले में सोने को मजबूर लोगों के लिए यह शेल्टर होम जीवन रेखा साबित होते हैं. इन्हीं जरूरतों को देखते हुए दिल्ली सरकार हर साल अस्थायी टेंट और आश्रय गृह तैयार करती है. यमुनापार उत्तर - पूर्वी दिल्ली के वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास बने चार रैन बसेरों में हालात अलग नजर आ रहे हैं. यहां रोजाना करीब 50 बेघर लोग रात बिताने आते हैं, लेकिन उन्हें पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों और रैन बसेरा में रहने वालों के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड का टैंकर यहां नहीं आ रहा है. शेल्टर होम में बिजली की व्यवस्था नहीं है और भोजन भी कई बार समय पर नहीं मिल पा रहा है. बताया गया कि 6 दिसंबर से यह रैन बसेरा संचालित हो रहा है और करीब 19 दिनों से लोग इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं. रैन बसेरा के केयरटेकर के अनुसार यहां सुबह, दोपहर और शाम की शिफ्ट में तीन केयरटेकर तैनात किए गए हैं, जो देखरेख का काम संभाल रहे हैं. चारपाई, बिस्तर, तकिया और कंबल की व्यवस्था तो है, लेकिन पानी, रोशनी और भोजन जैसी मूल जरूरतों की कमी ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ठंड के इस मौसम में वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास बने रैन बसेरों की स्थिति यह संकेत दे रही है कि योजना और जमीनी हकीकत के बीच अब भी बड़ा अंतर बना हुआ है.
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Dec 25, 2025 14:52:37
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत जिले के बिलसंडा कस्बे में एक युवक को कथित तौर पर तालिबानी स्टाइल में सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ तमाशबीन बनकर खड़ी नजर आ रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों और पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनाक्रम बिलसंडा थाना क्षेत्र के बंडा चौराहे स्थित राजीव होटल के पास हुआ। पीड़ित मोहम्मद इरशाद ने अपनी शिकायत में बताया कि 24 दिसंबर 2025 को शाम करीब 6 बजे वह होटल पर चाय पी रहा था। तभी अभय, गोविंदा, शोभित, अंकित व विनय और पांच अन्य अज्ञात व्यक्ति, जिन्होंने अपना चेहरा छिपा रखा था, होटल में घुस आए। इरशाद के अनुसार, आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी और उसे होटल से घसीटकर सड़क पर ले आए। अभय और गोविंदा के हाथों में अवैध तमंचे भी थे, जिनकी वजह से पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी पीड़ित को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीट रहे हैं, जबकि आसपास जमा भीड़ बिना हस्तक्षेप किए तमाशा देख रही है। यह दृश्य तालिबान की कुख्यात सजाओं की याद दिलाता है, जहां सार्वजनिक रूप से दंड दिया जाता है। शिकायत में इरशाद ने कहा कि आरोपियों से उसकी एक सप्ताह पहले कहासुनी हुई थी, जिसका समझौता हो चुका था। लेकिन हमले के दौरान आरोपियों ने गंदी गालियां दीं और धमकी दी। बिलसंडा पुलिस ने शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वीडियो की जांच की जा रही है। यह घटना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही है, खासकर जब सार्वजनिक स्थान पर इतनी बेरहमी से हमला होता है और भीड़ मूकदर्शक बनी रहती है।
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Dec 25, 2025 14:50:30
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। विंध्य की धरती एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी जब देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में आयोजित भव्य कृषक सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्राकृतिक खेती को जीवन और पर्यावरण की रक्षा का माध्यम बताते हुए किसानों से इसे अपनाने की अपील की। गृह मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती से न सिर्फ किसान की आय बढ़ती है बल्कि जल संरक्षण होता है और लोगों को शुद्ध व स्वास्थ्यवर्धक अनाज मिलता है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं अपने खेतों में प्राकृतिक खेती का प्रयोग किया है और यह सिद्ध हो चुका है कि इसमें उत्पादन कम नहीं बल्कि अधिक होता है। सम्मेलन में परंपरागत बीज संरक्षण, गोबर व गोमूत्र से निर्मित जैविक खाद व कीटनाशक, अंतर्वर्तीय फसल प्रणाली, औषधीय पौधों की खेती, फलोद्यान विकास तथा पंचस्तरीय खेती जैसे नवाचार किसानों के समक्ष प्रस्तुत किए गए। अमित शाह ने बताया कि एक देसी गाय से 21 एकड़ भूमि में बिना रासायनिक खाद व कीटनाशक के खेती संभव है और यह छोटे किसानों के लिए वरदान साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि देश में अब तक 40 लाख से अधिक किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं और आने वाले समय में 400 से अधिक प्रयोगशालाएं प्राकृतिक खेती और उपज का प्रमाणपत्र देंगी, जिससे किसानों की आय लगभग डेढ़ गुना तक बढ़ेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खांडेलवाल, पशुपालन मंत्री लखन पटेल और प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित हजारों किसान उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया। गृह मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि रीवा उनका प्रिय क्षेत्र रहा है और आज यह क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है—चाहे एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट हो या बेहतर सड़क और हवाई संपर्क। अंत में अमित शाह ने बसामन मामा के बलिदान को नमन करते हुए सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम पाँच पीपल के वृक्ष अवश्य लगाए, ताकि प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों की रक्षा की जा सके।
0
comment0
Report
christmas
Advertisement
Back to top