Back
अलवर में बाइक चोर: 5 सेकंड में लॉक तोड़, 10 में फरार—सीसीटीवी कैद
JGJugal Gandhi
Mar 05, 2026 05:15:19
Alwar, Rajasthan
अलवर में बाइक चोरों का आतंक: 5 सेकंड में लॉक तोड़ 10 सेकंड में बाइक लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
अलवर शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। इनमें से एक घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर महज कुछ ही सेकंड में बाइक का लॉक तोड़कर फरार होता दिखाई दे रहा है।
पहली घटना अरावली विहार थाना क्षेत्र की है। पीड़ित अवनिश चौधरी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने रिश्तेदार की बाइक काली मोरी पुल के पास पुराने औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी के बाहर खड़ी कर ड्यूटी पर गए थे। ड्यूटी से लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। इसके बाद कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। फुटेज में एक युवक थोड़ी दूरी पर खड़ा नजर आता है, जबकि दूसरा युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आता है और करीब 5 सेकंड में बाइक का लॉक तोड़ देता है। इसके बाद वह 10 सेकंड के भीतर बाइक लेकर फरार हो जाता है। घटना की सूचना तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को दी गई।
दूसरी घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पीड़ित रोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अंबेडकर सर्किल के पास से उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि यह बाइक हाल ही में खरीदी गई थी।
पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अलवर शहर में इन दिनों लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई मामलों में सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद भी पुलिस अब तक इस चोरी करने वाले गिरोह तक नहीं पहुंच पाई है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल बन चुका है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASANIMESH SINGH
FollowMar 05, 2026 08:50:330
Report
1
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowMar 05, 2026 08:49:350
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 05, 2026 08:49:160
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 05, 2026 08:49:000
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 05, 2026 08:48:470
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 05, 2026 08:48:360
Report
APAshwini Pandey
FollowMar 05, 2026 08:48:130
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 05, 2026 08:47:440
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 05, 2026 08:47:31Noida, Uttar Pradesh:भरूच की जामा मस्जिद के ट्रस्टी और प्रेसिडेंट की बाइट (दोनों लोग अपना नाम बाइट की शुरूआत में बोल रहे हैं)
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 05, 2026 08:46:25Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़
कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन
0
Report
JPJai Pal
FollowMar 05, 2026 08:45:510
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 05, 2026 08:45:420
Report
1
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 05, 2026 08:37:280
Report