Back
25 फरवरी को विधानसभा पर विशाल रैली: राजस्थान पंचायत राज अधिकारी संघ का आंदोलन तेज
JGJugal Gandhi
Feb 12, 2026 09:03:56
Rajgarh, Rajasthan
मांगों की अनदेखी पर पंचायत राज अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ का आंदोलन का ऐलान, 25 फरवरी को विधानसभा घेराव की चेतावनी
राजगढ़ (अलवर)।
राजस्थान पंचायत राज अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ (जयपुर) ने राज्य सरकार पर संगठन की मांगों के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।
संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह बबेली ने बताया कि संगठन द्वारा शासन एवं प्रशासन के समक्ष कई बार ज्ञापन और मांग पत्र प्रस्तुत किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारियों में रोष व्याप्त है।
उन्होंने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में 11 फरवरी 2026 को प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री, मुख्य सचिव तथा पंचायती राज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त जोगाराम को 11 सूत्रीय मांग पत्र एवं ध्यानाकर्षण ज्ञापन सौंपा गया।
इसके तहत दूसरे चरण में 15 फरवरी 2026 को प्रदेश की सभी जिला शाखाओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के विधायकों और सांसदों को मांग पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं 16 फरवरी 2026 को जिला कलेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं पंचायती राज मंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
बबेली ने चेतावनी दी कि यदि संगठन की न्यायोचित मांगों पर शासन-प्रशासन द्वारा सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो 25 फरवरी 2026 को विधानसभा पर विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YSYatnesh Sen
FollowFeb 12, 2026 10:34:070
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 12, 2026 10:33:530
Report
PSParmeshwar Singh
FollowFeb 12, 2026 10:33:400
Report
ARAarti Rai
FollowFeb 12, 2026 10:33:250
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 12, 2026 10:33:020
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 12, 2026 10:32:490
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 12, 2026 10:32:340
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 12, 2026 10:32:050
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 12, 2026 10:31:490
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 12, 2026 10:31:270
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 12, 2026 10:31:050
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 12, 2026 10:30:540
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 12, 2026 10:30:380
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 12, 2026 10:30:120
Report
0
Report