Back
अलवर के उद्योग नगर में बुजुर्ग दुकानदार पर जानलेवा हमला, 20 हजार लूट
JGJugal Gandhi
Feb 18, 2026 06:02:46
Alwar, Rajasthan
अलवर में बुजुर्ग दुकानदार पर जानलेवा हमला, 20 हजार की लूट पुराने हत्या मामले में राजीनामे का दबाव बना रहा था आरोपी पक्ष
अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के खेड़ली सैय्यद इलाके में सोमवार दोपहर करीब 1:50 बजे कार सवार बदमाशों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने बुजुर्ग को दुकान से बाहर घसीटकर लाठियों से सिर पर वार किए और जाते-जाते गल्ले से 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
घायल बुजुर्ग चंदन के बेटे बाबूलाल ने बताया कि घटना के वक्त उनके पिता दुकान पर अकेले थे। इसी दौरान मनीष पुत्र लेखराज अपने चार साथियों के साथ कार से वहां पहुंचा। कार से उतरे तीन युवकों ने दुकान में घुसकर बुजुर्ग का कॉलर पकड़ा और उन्हें घसीटते हुए सड़क पर ले आए। वहां बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर लाठियों से हमला किया。
घटना के दौरान आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे, तब तक आरोपी गल्ले में रखे 20 हजार रुपये लेकर फरार हो चुके थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
मामले के जांच अधिकारी एएसआई नमोनारायण ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पीड़िता की बेटी काजल ने बताया कि उसके भाई महादेव की 27 दिसंबर 2021 को पानी के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उस दौरान अलवर सहित जयपुर में इलाज चला, लेकिन महादेव की जान नहीं बच सकी। बड़ी मशक्कत के बाद मामला दर्ज हुआ और कुछ आरोपी गिरफ्तार हुए, जो फिलहाल जमानत पर हैं। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
काजल का आरोप है कि हाल ही में आरोपी मनीष उनके घर आया था और उनके पिता पर हत्या के मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा था। मनीष के पिता लेखराज ने भी समझौते के लिए दबाव डाला था। परिजनों का आरोप है कि राजीनामा नहीं करने पर ही इस हमले को अंजाम दिया गया。
बाइट:काजल घायल की बेटी
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
MJManoj Jain
FollowMar 05, 2026 14:47:130
Report
MJManoj Jain
FollowMar 05, 2026 14:46:590
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 05, 2026 14:46:490
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 05, 2026 14:46:400
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 05, 2026 14:46:310
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 05, 2026 14:46:140
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 14:45:370
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 05, 2026 14:45:280
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 05, 2026 14:45:200
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 05, 2026 14:45:100
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 05, 2026 14:35:090
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowMar 05, 2026 14:34:450
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 05, 2026 14:34:200
Report