Back
अलवर में पेपर लीक नेटवर्क का पर्दा फटा, दो और गिरफ्तारी
JGJugal Gandhi
Jan 08, 2026 13:54:34
Alwar, Rajasthan
अलवर सदर क्षेत्र में पेपर लीक का भंडाफोड़, दो और आरोपी गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क की परतें खुलीं
अलवर सदर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कॉलेज में सामने आए पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है। सदर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में दर्ज मुकदमा संख्या 605/2025 के तहत पुलिस लगातार जांच कर रही है और कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले ही आरोपी सुरेंद्र और कृष्णा को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो अन्य आरोपियों की पहचान की, जिनमें हेमंत (निवासी बिहार) और नरेश कुमार शर्मा (निवासी गुहाणा, सोनीपत—हरियाणा) शामिल हैं। दोनों को पुलिस ने 4 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया गया, जहां गहन पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आईं। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आज उन्हें पुनः न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
पूरे प्रकरण की जांच ग्रामीण सीओ शिवानी (आईपीएस) के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पेपर लीक जैसे गंभीर अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो काम नहीं कर रहा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े इस संवेदनशील मामले में सख्त कार्रवाई कर भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report