Back
अलवर: शोरूम के बाहर 5 सेकंड में बाइक चोर, CCTV में कैद
JGJugal Gandhi
Feb 10, 2026 06:18:37
Alwar, Rajasthan
अलवर में 5 सेकंड में बाइक चोरी, शोरूम के बाहर CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जेएस फोर व्हील्स शोरूम के मुख्य गेट के पास खड़ी बाइक को एक अज्ञात चोर महज 5 सेकंड में लॉक तोड़कर स्टार्ट कर फरार हो गया। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि चोर पहले कुछ देर दूरी पर खड़े होकर बाइक की रेकी करता है और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद अचानक बाइक के पास पहुंचेता है। इसके बाद वह बेहद तेजी से लॉक तोड़ता है और बाइक स्टार्ट कर मौके से फरार हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि शोरूम का गार्ड करीब 20 मीटर की दूरी पर मौजूद था, इसके बावजूद चोर को रोकने की कोई कोशिश नहीं हो सकी।
पीड़ित सलेम खान निवासी गांव इच्छाका, किशनगढ़ बास ने बताया कि वह 6 फरवरी को दोपहर करीब डेढ़ बजे अलवर स्थित जेएस फोर व्हील्स शोरूम में नई बोलेरो कार खरीदने के लिए आया था। उसने अपनी स्प्लेंडर बाइक शोरूम के गेट के पास अन्य बाइकों के साथ खड़ी की और शोरूम के अंदर चला गया। कुछ समय बाद बाहर लौटने पर उसकी बाइक गायब मिली।
घटना के बाद शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी करता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित ने बताया कि बाइक उसने पिछले साल ही खरीदी थी। इसके बाद उसने वैशाली नगर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KAKapil Agarwal
FollowFeb 10, 2026 09:50:300
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 10, 2026 09:50:130
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 10, 2026 09:49:190
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 10, 2026 09:48:530
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 10, 2026 09:48:430
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 10, 2026 09:48:100
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 10, 2026 09:47:550
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 10, 2026 09:47:18Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में मीडिया कवरेज पर रोक का प्रशासन ने लगाया पोस्टर. दालमंडी में ध्वस्तीकरण का कामकरने के चलते प्रवेश पर लगा रोक
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 10, 2026 09:46:540
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 10, 2026 09:46:390
Report
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 10, 2026 09:46:270
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 10, 2026 09:45:480
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 10, 2026 09:45:310
Report
0
Report