Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Alwar301001

दिल्ली की नशे में आई महिला ने अलवर के शोरूम में हंगामा किया

SKSwadesh Kapil
Oct 09, 2025 07:21:24
Alwar, Rajasthan
अलवर शहर में बुधवार शाम एक महिला ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया. अंबेडकर सर्किल और भगत सिंह सर्किल के बीच स्थित वुडलैंड शोरूम में महिला ने पहले मैनेजर को थप्पड़ जड़ा. फिर पत्थर से कांच पर मारा. इसके बाद, अपने साथी युवक के साथ मिलकर शोरूम से सामान उठाया और गाड़ी में फरार हो गए. मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. महिला के साथ आए युवक ने खुद को मंत्री का भतीजा बताकर लोगों को धमकाने की कोशिश की. वहीं मंत्री संजय शर्मा का कहना है कि यह युवक उनका कोई भतीजा नहीं है. कोतवाली थाने के ASI बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने वुडलैंड शोरूम में हंगामा करने वाले युवक और युवती दोनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. दोनों शराब के नशे में थे और पुलिस उनसे घटना के बारे में पूछताछ कर रही है. सैंडल खरीदने आए और मचाया हंगामा__ वुडलैंड शोरूम के मैनेजर विक्रम ने बताया कि बुधवार शाम करीब सवा सात बजे के आसपास एक कार से युवक-युवती आए. आते ही सैंडल खरीदने की बात की. 8400 रुपए कीमत के दो जोड़ी सैंडल पसंद कर लिए. लेकिन भुगतान के रूप में चेक देने लगे. चेक लेने से मना करने पर वे गाली गलौज करने लग गए. महिला ने की हाथापाई, सामान लेकर फरार__मैनेजर विक्रम ने बताया- महिला ने तुरंत ही कर्मचारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी. जब सैंडल ले जाने से रोका तो महिला गुस्सा हो गई. उसने अपने ड्राइवर को सैंडल थमा दिए. इसके बाद खुद के हाथ में जो सामान आया, उठा ले गई. हंगामे के दौरान कर्मचारियों ने उनकी कार के आगे पत्थर रख दिए .ताकि वे आगे नहीं ले जा सकें. लेकिन महिला ने खुद गाड़ी चलाकर पत्थरों के ऊपर से कार भगा ले गई. उनका ड्राइवर पहले ही हंगामा देख भाग गया. पुलिस ने पकड़ा, महिला दिल्ली की रहने वाली__ये दोनों स्कीम 2 की तरफ से आगे जाने लगे. उससे पहले पुलिस ने इनको पकड़ लिया और थाने ले आई. बाद में पता चला कि महिला अनीता मान निवासी दिल्ली है और युवक गौरव सारस्वत अलवर शहर के शांतिकुंज निवासी है. उधर, शोरूम मैनेजर ने दोनों के खिलाफ शोरूम में मारपीट करने और सामान उठाकर ले जाने की रिपोर्ट दी है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RNRajesh Nilshad
Oct 09, 2025 10:07:53
Chittorgarh, Rajasthan:कांग्रेस में रायपुर पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुडाडे की प्रेस कांफ्रेंस.. पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुडाडे ने कहा- AICC अधिवेशन के बाद यह संगठन सृजन को दिया.. कांग्रेस संगठन के परिवर्तन का यह अभियान है. अभियान का उद्देश्य जिला कांग्रेस कमेटियों को सक्षम बनाना है. आम कार्यकर्ताओं की सुनकर सृजन अभियान को सक्षम बनाया जाएगा. ब्लॉक, विधानसभा, जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं से बातचीत होगी. दावेदारों के पैनल का चयन होगा. सामाजिक संगठनों के साथ बातचीत की जाएगी.. नामों का पैनल बनाकर AICC को भेजा जाएगा. विचारधारा के आधार पर मजबूत दावेदार का नाम भेजा जाएगा. SC, ST, OBC का रिप्रेजेंटेशन भी दावेदार में रहे यह सभी रहेगा. नए सिरे से नई प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा. ब्लॉक स्तर पर 121 चर्चा की जाएगी. पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील है कि किसी के भी दबाव में ना आएं. मिले हुए समय सीमा में अपनी राय देना है, किसी व्यक्ति के दबाव में आकर बयान नहीं देना है. अपना मत निर्भयता से जिला कांग्रेस के सामने रखा जाए. सभी वर्ग को रिप्रेजेंटेशन देने का काम किया जाएगा. 6 नामों کا پैनل تیار किया जाएगा. 35 से 55 आयु का पदाधिकारी, कार्यकर्ता को दावेदार بنایا जाएगा. जिसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड ना हो और चरित्र साफ हो उसे दावेदार माना जाएगा. 20 अक्टूबर तक सृजन अभियान की रिपोर्ट को AICC को बनाकर सौंपा जाएगा.
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Oct 09, 2025 10:07:30
Jalpaiguri, West Bengal:জলঢাকার বাঁধ ভেঙে সবচেয়ে বেশি ক্ষতিগ্রস্ত এলাকা পরিদর্শনে মীনাক্ষী, এই এলাকায় কোন মন্ত্রী পৌঁছায়নি অভিযোগ বন্যা দুর্গতদের。 জলঢাকা নদীর বাঁধ ভেঙ প্লাবিত হয়েছে ধূপগুড়ির গধেয়ারকুঠি গ্রাম পঞ্চায়েতের বিস্তীর্ণ এলাকা। বৃহস্পতিবার সকালে গধেয়ারকুঠির হোগলা পাতা এলাকার দুর্গতরা যারা রেল লাইনের মাঝে তাবুতে আশ্রয় নিয়েছে তাদের সঙ্গে দেখা করেন সিপিআইএমের কেন্দ্রীয় কমিটির সদস্য মীনাক্ষী মুখার্জী। এরপর দুটি রেল লাইন পেরিয়ে জলঢাকার বাঁধের মূল ভাঙন এলাকা এবং থেকে বেশি ক্ষতিগ্রস্ত এলাকা যেখানে ধ্বংসস্তূপে পরিণত হয়েছে সেই এলাকা পরিদর্শন করে ক্ষতিগ্রস্তদের সঙ্গে কথা বলেন তিনি। মীনাক্ষীকে কাছে পেয়ে দুর্গতরা অভিযোগ করেন দুই একবার বিডিও ,জয়েন্ট বিডিওর দেখা পাওয়া গেলেও কোন বড় নেতা মন্ত্রী তাদের ঘরবাড়ির অবস্থা দেখতে আসেনি। এলাকায় পড়ে রয়েছে মৃত গবাদি পশু, দুর্গন্ধে অতিষ্ঠ। প্রয়োজনীয় ওষুধ দরকার।তাদের মূল দাবি বাঁধ ,ঘরবাড়িগুলো নির্মাণ করে দেওয়ার। এদিন মীনাক্ষী মুখার্জী বলেন, দুর্গতদের পুনর্বাসন নিয়ে সরকারের কোন পরিকল্পনা নেই। আমি আপনি সবাই দেখতে পাচ্ছি সরকার দেখতে পাচ্ছে না। রাজ্য সরকারকে মানবিক হতে হবে। বাড়ি ভিটে সব গেছে, কেউ বিনা লড়াইয়ে ছেড়ে দেবে না। বাইট:মীনাক্ষী মুখার্জী রিপোর্ট :-
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Oct 09, 2025 10:06:35
Baran, Rajasthan:बारां जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है. इंद्रदेव ने किसानों की सपनों पर एक बार फिर पानी डाला है. बारां जिला क्षेत्र में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बरसात की शुरुआत से क्षेत्र में तेज बरसात हुई जिसके कारण अधिकांश कृषि भूमि फसली पड़ी है. किसानों ने बारिश के दौरान मक्का एवं धान की फसल उगाई थी, फसलों में कई प्रकार के रोगों ने किसान की जेब खाली कर दिया है. कुछ ही दिनों में फसल पककर किसानों के घर आने वाली थी लेकिन अब फसलों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. बीते तीन दिनों हुई बारिश ने अधिकांश फसल को चौपट कर दिया है जिससे किसानों के अरमान थे उसे बारिश ने पानी फेर दिया है. खाद बीज का पैसा एवं अपने बच्चों की फीस चुकाने में भी किसान असमर्थता दिखा रहे हैं.
0
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Oct 09, 2025 10:06:24
Ballia, Uttar Pradesh:स्वदेशी मेले का उद्घाटन करने पहुंचे बलिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत का संकल्प जो मोदी जी ने लिया है वह तभी संभव है जब हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएंगे। वही बसपा प्रमुख मायावती द्वारा पार्क की मरम्मत और देखभाल करने को लेकर योगी सरकार को धन्यवाद देने पर कहा कि महापुरुषों को अगर सम्मान नहीं दे सकते तो उनके सम्मान में कमी करने का भी किसी को अधिकार नहीं है। मायावती ने जिन महापुरुषों के नाम पर जिलों का नाम रखा था उन्हें बदल दिया गया और महापुरुषों की निशानियो को भी मिटाने का काम किया। हमारी केंद्र और राज्य की योगी सरकार ने महापुरुषों की यादों को सहेजने का काम किया है जिसके लिए मैं दोनों ही सरकारों को धन्यवाद देता हूं। वही कहा कि हम समाज को तोड़ने नहीं जोड़ने का काम करते हैं इसलिए हमारा मंत्र है सबका साथ सबका विकास। अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर कहा कि वह कब रुठते हैं, कब जुड़ते हैं कब साथ चलते हैं यह राजनीतिक रिश्ते हैं दिली रिश्ते नहीं है। शायद रुठे होंगे इसीलिए मनाने गए होंगे। वही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा लीव इन रिलेशनशिप कल्चर पर चिंता जाहिर करने पर कहा कि सामाजिक बंधनों के इतर जाकर आजकल के नौजवानों में बगैर शादी करने के साथ रहने का जो प्रचलन चला है निश्चित रूप से एक सामाजिक बुराई के रूप में सामने आ रहा है।
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Oct 09, 2025 10:05:25
Gauri Kala, Uttarakhand:उधम सिंह नगर में हालिया घटनाक्रम में पुलिस कस्टडी में मारपीट और फायरिंग के आरोपी गगन रतनपुरिया का मूंछों में ताव देते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने ड्यूटी में तैनात ASI संतोष उप्रेती को सस्पेंड कर दिया है। पिछले दिनों छात्र संघ चुनाव के दौरान छात्रों के दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, इस दौरान आरोपी गगन ने अवैध तमंचे से फायर किया था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद रतन और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी थी। अस्पताल लाते समय का फोटो भी वायरल हुआ जिसमें वह मूंछें दिखा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ 32 से अधिक मुकदमे कायम हैं।
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Oct 09, 2025 10:05:04
Bijnor, Uttar Pradesh:हल्दौर थाना क्षेत्र बिजनौर में देर रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमला में अभिषेक उर्फ सन्नी जाट (20 वर्ष, पुत्र सुखबीर सिंह) की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका चचेरे भाई हिमांशू फौजी को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुस्राए ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर शव को मुरादाबाद रोड पर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद थे। पूरा मामला बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद रोड का है। देर रात करीब साढ़े दस बजे ढाबे पर जाट और दलित के बीच विवाद हुआ। दलित पक्ष ने जाट पर लाठी डंडों से हमला किया। मृतक अभिषेक उर्फ सन्नी जाट (20) परिवार में दूसरा बेटा था। हिमांशु फौजी बबीना, मध्य प्रदेश में सेना में तैनात है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Oct 09, 2025 10:04:48
Satna, Madhya Pradesh:सतना। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा के खिलाफ एक युवती की शिकायत पर दर्ज रेप की रिपोर्ट के खिलाफ सर्व समाज ने गुरुवार को एसपी ऑफिस के बाहर धरना दे कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए। एसपी के नाम संबोधित ज्ञापन में सतीश शर्मा को षडयंत्र के तहत फंसाने की आशंका जताई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि सतीश शर्मा दोषी हैं तो उन्हें दंडित किया जाना चाहिए लेकिन अगर इसके पीछे साजिश है तो साजिशकर्ताओं को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए। छेडखानी की शिकायत में 6 माह बाद दुष्कर्म की कायमी संदेह के दायरे में है।
0
comment0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Oct 09, 2025 10:04:36
Sitapur, Uttar Pradesh:ANCHOR –यूपी के सीतापुर में एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सीओ सिटी विनायक भोंसले के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। फर्जी दस्तावेज और रसीद बनाकर किस्त जमा कराने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार किया है। यह शातिर ग्राहकों से ठगी करता था। इसने कई ग्राहकों से 5 लाख 10 हजार रुपए का किस्त के नाम पर गबन किया। यह शातिर अपराधी दो पहिया वाहनों का फाइनेंस कराने और किस्त जमा कराने के नाम पर ग्राहकों से पैसा लेकर कंपनी में जमा नहीं करता था और ठगी करने का काम करता था। शातिर अपराधी नितेश दीक्षित उर्फ शोभित दीक्षित टीवीएस क्रेडिट रामकोट में काम करता था। ग्राहकों की शिकायत के बाद इसे कंपनी से निकाल दिया गया था। बाइट–पीड़ित ग्राहक बाइट–विनायक भोसले (सीओ सिटी)
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Oct 09, 2025 10:03:59
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:धामी के आई लव मुहम्मद को लेकर बयान पर मुस्लिमो की धमकी अपने परिवार को अनाथ करने तैयार,मुहम्मद के लिए मुस्लिम जान देंगे - मोहम्मद के लिए मुसलमान अपने परिवार को अनाथ करने के लिए तैयार है... खुलेआम कह रहे हैं कि वह मोहम्मद के लिए अपनी जान दे देंगे... - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान पर मुसलमान भड़क गए हैं और कहां है कि यदि मुसलमान को मोहम्मद से प्यार है... हम पोस्टर लगा रहे हैं... हम दंगा नहीं कर रहे हैं पहले कार्रवाई की शुरुआत सरकारों ने की है... यह मुसलमानो को आजादी संविधान ने दी है वह पोस्टर लगे या दिल में रखें धर्म के नाम पर बांटना बंद करें सरकार ... - पुष्कर सिंह धामी बंटवारे की राजनीति कर रहे हैं... मुसलमानो ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी को योगी आदित्यनाथ बनने का शौक चढ़ गया है... - मुसलमान पोस्टर लगाए या आई लव मोहम्मद दिल में रखेगा मुसलमान तय करेगी सरकार तय न करें
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top