भिवाड़ी में कोर्ट से लौट रहे परिवार पर हुआ हमला, चार घायल
Bhiwadi, Rajasthan:भिवाड़ी में एक परिवार पर कोर्ट की तारीख से लौटते समय हमला किया गया। वहीं दिल्ली के नजफगढ़ से आए पवन दत्त और उनके परिजनों की कार पर ताबड़तोड़ हमला हुआ। साथ ही इस हमले में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हुए, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल महिला को अलवर रेफर किया गया। सूचना के अनुसार पवन ने बताया कि यह हमला उनके साले टिंकू और उसके साथियों ने किया। साथ ही यह घटना पवन और उनकी पत्नी रचना के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद से जुड़ी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
