Back
दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-पिकअप टक्कर में कार सवार 5 घायल, 4 महिलाएं गंभीर
JGJugal Gandhi
Jan 09, 2026 09:50:35
Alwar, Rajasthan
दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक और पिकअप की टक्कर से कार सवार 5 गंभीर घायल, 4 महिलाएं शामिल
अलवर जिले के शीतल गांव के समीप दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में चार महिलाओं सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक कार पहले तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई और कुछ ही देर बाद सड़क किनारे खड़ी उसी कार को पीछे से आ रही एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के भजनपुरा गांव निवासी सोनी झा अपनी बहन नीतू, बेटी शिवानी, मां सरस्वती सहित कुल छह लोगों के साथ कार से बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। अलवर के पास दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी, जिससे कार सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने खड़ी कार में जोरदार भिड़ंत कर दी।
हादसे में कार सवार चारों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि कार चालक भी घायल हुआ है। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। चारों महिलाओं को गंभीर हालत में अलवर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। वहीं कार चालक को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद के कोसीकलां के थाना रोड स्थित कश्मीरी बुलन मार्केट मे अज्ञात 8,10 नकाबपोशों ने लाठी डंडों से लैस होकर दुकानदारों से की मारपीट
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Agra, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने PInewZ के संवाददाता अमित शर्मा से कई समसामयिक विषयों पर एक्सक्लूजिव बातचीत की ।
79
Report
0
Report
0
Report
0
Report
120 भट्ठे केवल 50 प्रतिशत तक कर रहे जमा,जांच जारी है, दोषी पाए जाने पर की जाएगी कार्रवाई-GST कमिश्नर
0
Report
0
Report