Back
पुष्कर में पंचतीर्थ स्नान: संतों का शाही स्नान, श्रद्धा का सैलाब
ADAbhijeet Dave
Nov 04, 2025 06:00:28
Ajmer, Rajasthan
पुष्कर (अजमेर)
पुष्कर में आस्था का महापर्व: सप्तऋषि घाट पर संत-महंतों ने किया शाही स्नान, सरोवर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
पुष्कर में चल रहे पंचतीर्थ स्नान का आज तीसरा दिन पूरी तरह आस्था और भक्ति के रंग में रंगा रहा। मंगलवार को ब्रह्म चतुर्दशी के अवसर पर देशभर से आए संत-महंतों ने सप्तऋषि घाट पर शाही स्नान कर धर्म, एकता और शांति का संदेश दिया। सुबह सैन भक्ति पीठ से सैनाचार्य अचलानंदाचार्य महाराज और रामधाम के महंत प्रेमदास महाराज के सानिध्य में संतों की भव्य शाही यात्रा निकली जो रामधाम तिराहा, गुरुद्वारा और हाईलेवल ब्रिज होते हुए सप्तऋषि घाट पहुंची। घाट पर ब्रह्म सरोवर का पूजन-अभिषेक कर संतों ने पवित्र डुबकी लगाई और पुष्कर की पावन धरती को आध्यात्मिक माहौल से भर दिया।
सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश कुड़िया ने बताया कि शाही स्नान के बाद संतों ने रामधुनी व सरोवर की परिक्रमा की, जहां भक्तों ने पुष्पवर्षा से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सैनाचार्य अचलानंद महाराज ने पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति का संदेश देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को सभी व्यसनों का त्याग कर गुरु तीर्थ और माता-पिता की सेवा में मन लगाना चाहिए। उन्होंने राजस्थान में हाल में हुई दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए परमात्मा से सभी मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। ब्रह्मा मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ रही। पुजारी कृष्ण गोपाल वशिष्ठ ने बताया कि सुबह मंगला आरती से पहले ब्रह्मा जी का महाअभिषेक किया गया, जिसके बाद 56 भोग की झांकी और महाआरती से मंदिर परिसर गूंज उठा।
पुष्कर में लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ब्रह्मा चौक से मुख्य बाजार तक वन वे व्यवस्था लागू की है। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर सरोवर में महास्नान के साथ पंचतीर्थ स्नान संपन्न होगा, जिसके लिए देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। वही दूसरी ओर मेला स्टेडियम में मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। दिनभर लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक प्रस्तुतियां दी जाएगीं। दोपहर में रस्सा-कसी और मटका दौड़ प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि शाम को भारतीय कला केंद्र द्वारा रामायण का मंचन और रात में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
बाइट अचलानंद महाराज, सैन भक्ति पीठ
बाइट....कमला व्यास, श्रद्धालु
बाइट पं. कैलाश नाथ दाधीच, ज्योतिषचार्य
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KNKuldeep Nageshwar Pawar
FollowNov 04, 2025 11:46:310
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 04, 2025 11:46:150
Report
RSRajendra sharma
FollowNov 04, 2025 11:45:590
Report
0
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 04, 2025 11:45:310
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
FollowNov 04, 2025 11:45:170
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 04, 2025 11:43:320
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowNov 04, 2025 11:43:230
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 04, 2025 11:42:280
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 04, 2025 11:42:120
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 04, 2025 11:41:570
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowNov 04, 2025 11:41:210
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 04, 2025 11:41:060
Report