Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ajmer305001

पुष्कर मेला 2025 का भव्य समापन: देसी प्रतिभागियों ने रस्साकस्सी में जीता बाजी

ADAbhijeet Dave
Nov 05, 2025 12:55:49
Ajmer, Rajasthan
अजमेर विधानसभा पुष्कर अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का आज भव्य समापन समारोह आयोजित हुआ। मेले के अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रोचक खेलकूद प्रतियोगिताओं ने देशी-विदेशी पर्यटकों का मन moh लिया। समापन दिवस पर आयोजित रस्साकस्सी प्रतियोगिता में विदेशी पर्यटकों ने उत्साह के साथ भाग लिया, लेकिन जीत का ताज देसी प्रतिभागियों के सिर सजा। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में भारतीय टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता। मैदान में विदेशी पर्यटकों का जोश और देसी प्रतिभागियों का जोशिलापन देखते ही बन रहा था। समारोह का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अतिथियों के संबोधन के साथ हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत सहित पशुपालन, पर्यटन और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि “पुष्कर मेला अलबेला है, जो राजस्थान की संस्कृति को पूरे विश्व तक पहुंचाता है। यहां देश-विदेश से पर्यटक आते हैं और राजस्थान की परंपराओं को अपने कैमरों में कैद करते हैं। यह मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है।” उन्होंने आगे कहा कि “पुष्कर तीर्थ अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए विश्वविख्यात है। जगतपिता ब्रह्मा का यह मंदिर और पवित्र सरोवर हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, जो परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना से यहां स्नान करने आते हैं।” वहीं, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि “यह मेला राजस्थान की आत्मा है। यहां राजस्थानी संस्कृति, हस्तकला, लोककला, और खेलकूद का अनोखा संगम देखने को मिलता है। हॉर्स शो, कैमल मार्च और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने इस बार के मेले को खास बना दिया।” उन्होंने कहा कि “हर वर्ष इसी तरह पुष्कर मेला और भव्य रूप में आयोजित हो और राजस्थान की पहचान को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाए — इसके लिए सरकार और प्रशासन सतत प्रयासरत है।” अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले के समापन के दौरान मेला मैदान क्षेत्र में भरी हुई नजर आई करीब 3 लाख पर्यटक और श्रद्धालु पुष्कर पहुंचे हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
OBOrin Basu
Nov 05, 2025 14:53:54
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Nov 05, 2025 14:53:39
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं में फिर शुरू अतिक्रमण हटाओ अभियान पुलिस और नगर परिषद ने शुरू की संयुक्त कार्रवाई बस स्टैंड से सामोद रोड़ तक हटाया अतिक्रमण दुकानों के बाहर लगे टिन शेड भी हटाये बाहर बने खुर्रे, चबूतरों पर चलाया बुलडोजर कार्रवाई के दौरान आमने -सामने हुए व्यापारी औऱ कर्मचारी नगर परिषद के एक कमर्चारी के साथ हुई हाथापाई SHO प्रदीप शर्मा सहित पुलिस का जाब्ता मौके पर मौजूद एंकर -राजधानी जयपुर के चौमूं में अतिक्रमण हटाने का अभियान एक बार फिर शुरू हुआ। पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड से सामोद रोड तक सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया। दुकानों के बाहर लगाए गए टिन शेड, खुर्रे और चबूतरों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध जताया, जिससे मौके पर कर्मचारियों और व्यापारियों के बीच हाथापाई भी हुई। स्थिति को संभालने के लिए चौमूं SHO प्रदीप शर्मा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट प्रदीप शर्मा SHO चौमूं
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Nov 05, 2025 14:53:22
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में विशेष शिक्षकों की फर्जी फैक्ट्रियां। स्टिंग ऑपरेशन, सुपर एक्सक्लूसिव। आशीष चौहान, जयपुर-राजस्थान में सिस्टम धोखा दे रहा है। या यूं कहे कि सिस्टम बिका हुआ है। यदि पैसा बोलेगा तो नियम कानून सब धरे रह जाएंगे। कुछ ऐसा ही हो रहा है विशेष शिक्षक बनाने वाले संस्थानों में... जहां नियम कानून ताक पर फीस के नाम पर खुला खेला जा रहा है। ओपनिंग पीटीसी- (सोचिए यदि सिस्टम ही बिका हुआ हो तो कैसे नई पीढ़ियां आगे बढ़ पाएगी... सोचिए यदि सरकारी व्यवस्था ही नाकाम हो तो कैसे सिस्टम सुधरेगा... इसलिए सिस्टम का सच दिखाना बहुत जरूरी है... (पीटीसी के आखिरी में ऑपरेशन धोखा हटाकर) शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तो कल का भविष्य भी उज्जवल होगा, लेकिन दिव्यांगजनों के मामले में चिंता बढ़ जाती है। राजस्थान में ना ही विशेष शिक्षा व्यवस्था मजबूत दिखाई दे रही और ना ही कल का भविष्य, क्योंकि प्रदेश में शिक्षा के नाम पर लूट की फैक्ट्रियां चल रही है। जी मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन ने यह खुलासा किया है कि भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) के अधीन निजी संस्थानों में डिग्री और डिप्लोमा करवाने के नाम पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, साथ ही दाखिले के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। जी मीडिया ने जयपुर के संस्थानों में जाकर वास्तविकता जानी तो पूरा सच खुफिया कैमरे में कैद हो गया। संस्थान में सालभर बिना क्लासेज लिए पास होने की गारंटी दी जा रही है, अटेंडेंस की पूर्ति के लिए पैसे मांगने की भी बात सामने आई। 75 प्रतिशत अटेंडेंस अनिवार्य है पर पैसे देकर नियम ताक पर रखने का खेल चल रहा है। 10 हजार रुपए वार्षिक डिमांड भी की जा रही है ताकि छात्र एक दिन भी संस्थान में न आ जाए तो भी पूरे नंबर मिल जाएं। आरसीआई ने निजी संस्थानों की फीस निर्धारित कर रखी है, लेकिन एक्स्ट्रा पैसे की मांग भी की जा रही है। लॉफ एंड लर्न एकेडमी ऑफ स्पेशल एजुकेशन, पिंजरापोल गौशाला के पास, टोंक रोड, जयपुर। जी मीडिया टीम डीएड के लिए स्टूडेंट्स के एडमिशन की बात करने के लिए वहां पहुंची। समय-इन 3.05, रिपोर्टर- रोज आना पड़ेगा क्या? स्टाफ- बच्चा आएगा तो सीखेगा ही। स्टाफ- नहीं आना चाही तो नॉन अटेंडिंग 10 हजार चार्ज लगेगा पर ईयर। आरसीआई की गाइडलाइन अनुसार 85 प्रतिशत आना जरूरी। लॉफ एंड लर्न ए एकेडमी ऑफ स्पेशल एजुकेशन ने खुफिया कैमरे पर बड़ा दावा किया कि स्टाफ ने हिंडौन से विधायक अनिता जाटव के बेटे के लिए दावा किया कि उसे लिखना भी नहीं आता फिर भी पास हो गया। देखें कैसे खुफिया कैमरे पर सच। गारंटी है ये पास हो जाएगा। एडमिशन हो जाए और दिकत न बस... कहीं बीच में बुलाओं आप? स्टाफ- हमारा कोई काम नहीं पड़ता, एक प्रैक्टिकल और मेन एग्जाम देना पड़ता है। यहाँ इंटरनल एग्जाम होता है, अपने बेस पर होता है। टाइम आउट-6.00 मिनट। टाइम इन-6.24 मिनट। दूसरा क्लिप गुरूकुल स्पेस्टिक सोसायटी, जयपुर, जहां 75 प्रतिशत अटेंडेंस का कोई इशू नहीं बताया गया और हर साल 10-10 हजार डिमांड दे दी गई। नोट- इस खबर की फीड OFCF से BJPR_INSTITUTE स्लग से भेजी गई है. स्टिंग का वीडियो V ट्रांसफर से भेजा है।
0
comment0
Report
PPPREMANANDA PUJARI
Nov 05, 2025 14:52:49
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 05, 2025 14:52:35
Paradeep, Odisha:ଏହି କଳିଙ୍ଗ ବାଲିଯାତ୍ରା ପାରାଦ୍ଵୀପରେ ଉଦଘାଟନ ହୋଇଛି। ମାନ୍ୟବର ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଜୀ ଏହାକୁ ଆନୁଷ୍ଠାନିକ ଭାବେ ଉଦଘାଟନ କରିଛନ୍ତି। ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ବାଡ଼ିସଂସ୍ଥାପନା ସମୟରେ ଏହାକୁ ବନ୍ଦୋବସ୍ତ କରାଯାଇଥିଲା। ଚଳିତ ବର୍ଷ କଳିଙ୍ଗ ବାଲିଯାତ୍ରା ରେ ପ୍ରାୟ ପାଞ୍ଚ ଶହରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ୍ବ ସ୍ଟଲ ଓ ଉଠା ଦୋକାନୀ ନିଜର ସାମଗ୍ରୀ ବିକ୍ରୟ କରିବା ପାଇଁ ଆସିଛନ୍ତି। ସେହିପରି ମହିଳା ସ୍ୱୟଂ ସହାୟିକା ଗୋଷ୍ଠୀ ମାନଙ୍କ ଦ୍ବାରା ବିଭିନ୍ନ ଘରକରଣା ସାମଗ୍ରୀ ପଡ଼ିଥିବା ବେଳେ ରାଜ୍ୟ ଓ ରାଜ୍ୟ ବାହାରର ବ୍ୟବସାୟୀ ମଧ୍ୟ ଏଠାକୁ ବ୍ୟବସାୟ କରିବାକୁ ଆସିଛନ୍ତି। ପ୍ରତ୍ୟେକ ଦିନ ରାଜ୍ୟ ଓ ରାଜ୍ୟ ବାହାରର କଳାକାରମାନଙ୍କ ଦ୍ବାରା ବିଭିନ୍ନ ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ପରିବେଷଣ ର ବ୍ୟବସ୍ଥା ମଧ୍ୟ କରାଯାଇଛି। ତେବେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଗୋପବନ୍ଧୁ ଷ୍ଟାଡିୟମ ରେ ଅବତରଣ କରିବା ପରେ ତାଙ୍କୁ ପାରମ୍ପରିକ ବାଦ୍ୟ ଓ ନୃତ୍ୟ ରେ ସ୍ବାଗତ କରାଯିବା ସହିତ ବାଲିଯାତ୍ରା ପଡିଆକୁ ପାଛୋଟି ନିଆଯାଇଥିଲା। ସେଠାରେ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଜେ ସୋନାଲଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ସଭାରେ ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଜୀ ଯୋଗ ଦେଇଥିବା ବେଳେ, ମୁଖ୍ୟ ବକ୍ତା ଭାବେ ସ୍ଥାନୀୟ ବିଧାୟକ ତଥା ଶିଳ୍ପ ମନ୍ତ୍ରୀ ସମ୍ପଦ ସ୍ବାଇଁ ଯୋଗଦେଇଥିଲେ। ଅନ୍ୟମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଜଗତସିଂହପୁର ସାଂସଦ ବିଭୂପ୍ରସାଦ ତରେଇ, ତିର୍ତ୍ତୋଲ ବିଧାୟକ ଡଃ ରମାକାନ୍ତ ଭୋଇ , ପାରାଦ୍ଵୀପ ମ୍ୟୁନିସିପାଲଟି ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ବସନ୍ତ ବିଶ୍ବାଳ ଓ ପାରାଦ୍ଵୀପ ବନ୍ଦର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ପି ଏଲ ହାରାନାଦ ଯୋଗଦେଇଥିଲେ। ଉତ୍ତରାଲୋକ ଏହିଆତିହାସିକ କଳିଙ୍ଗ ବାଲିଯାତ୍ରା ଆମ ଉତ୍ତର ପିଢ଼ିକୁ ଆମ ପୂର୍ବ ପୁରୁଷଙ୍କ ବୀରତ୍ବ ସମ୍ପର୍କରେ ଅବଗତ କରାଇବ ବୋଲି ବକ୍ତାମାନେ ମତବ୍ୟକ୍ତ କରିଥିଲେ। ତେବେ ବର୍ତ୍ତମାନ ସୁଦ୍ଧା ପାରାଦ୍ଵୀପ ରେ ପ୍ରାୟ ଦେଢ଼ ଲକ୍ଷ କୋଟି ଟଙ୍କାର ପୁଞ୍ଜି ନବେଶ ହେବାକୁ ଯାଉଛି ଓ ଆଗାମୀ ଦିନରେ ଏଥିରେ ଆହୁରି ବୃଦ୍ଧି ଘଟିବ ଏବଂ ନିଯୁକ୍ତି ସମ୍ଭାବନା ସୃଷ୍ଟି ହେବ ବୋଲି ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି। ପାରାଦ୍ଵୀପ ଓଡ଼ିଶା ଓ ଭାରତର ପ୍ରମୁଖ ଅର୍ଥନୈତିକ ବିକାଶର ମାଧ୍ୟମ ପାଲଟିବ, ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାରେ ଯେଉଁ ମେଡିକାଲ କଲେଜ ପାଇଁ ଘୋଷଣା କରାଯାଇଛି, ତାହା ଖୁବ୍ ଶୀଘ୍ର ହେବ ବୋଲି ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 05, 2025 14:51:02
Patna, Bihar:लोकेशन पटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राहुल गांधी के द्वारा वोट चोरी को लेकर दिए गए बयान पर कहा इसमें दो राय नहीं है बीजेपी यह काम करती है. बीजेपी अति पिछड़ा पिछड़ा अल्पसंख्यक को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हटाना चाहती है. बीजेपी और लोकतांत्रिक काम कर रही है. बीजेपी दलित के दुश्मन है इसलिए यह काम कर रही है. भाजपा शुरू से यह काम करते आ रही है दलितों को घर में बंद करने की बात केंद्रीय मंत्री करते हैं दुश्मन है दलित पिछले अति पिछड़े और मुस्लिम के भाजपा. कल बिहार में पहले चरण का मतदान है हम लोग चौकन्ने हैं भाजपा इस तरह के काम में लगे रहती है इन लोगों के पास और कोई काम नहीं है हम लोगों की नजर रहेगी वोट चोरी ना हो . तेजस्वी ने कहा मीडिया सही सवाल नहीं पूछ रही है मुझे सही सवाल यह है कि कल पहले चरण का मतदान है और अभी तक बीजेपी के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया गया है बीजेपी ने नीतीश कुमार के पीठ में छुड़ा घोपने का काम किया है नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरे को लेकर अभी तक बीजेपी ने ऑफिशियल घोषणा नहीं की है. भाजपा के लोग महिलाओं को ₹10000 योजना के नाम पर रिश्वत दे रहे हैं. नीतीश कुमार इसके पक्ष में नहीं थे नीतीश कुमार के वोट बैंक को चुराना चाहती है. भाजपा इसलिए ₹10000 का रिश्वत दिया जा रहा है. नीतीश कुमार का मन नहीं था भाजपा यह पैसा दिलवा रही है. राजद के चुनावी सभा समस्तीपुर में कट्टा को लेकर गाना गाने पर तेजस्वी ने कहा बीजेपी वाले जुमला जुमला जुमला कहते है.
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Nov 05, 2025 14:50:30
Banka, Bihar:बांका में जोर यूपी के लाल अखिलेश यादव राजद के पक्ष में मांगे वोट। उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा तेजस्वी की आंधी आई है। भाजपा भगाओ बिहार बचाओ का नारा दिया है. दरअसल बांका के बेलहर विधानसभा अंतर्गत तरैया खेल मैदान में बुधवार को बांका के जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के बेटे राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी चाणक प्रकाश रंजन के पक्ष मे एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वहीं पूरे मैदान में खचा खच भारी भीड़ भरी थी। जनता की जन समर्थन को देखकर अखिलेश यादव ने यहां की जनता को बधाई देने में थकते नहीं थके और चाणक्य प्रकाश को विजय बनाकर बिहार के सिंहासन पर तेजस्वी यादव को बैठाने का जनता से अपील करते हुए कहा यही मौका है आपके हाथ में सत्ता बदलने का सामंतियों को उखाड़ फेंकने का. यह धरती गौतम बुद्ध की है चाणक्य की है यह धरती कर्पूरी ठाकुर की है या धरती लालू प्रसाद यादव जैसा विचार धाराओं की है जो गरीब गुरबे दवे कुचले लोगों को ऊपर उठाने का काम किया है। इसलिए आने वाले 11 नवंबर को यहां की जनता मतदाताओं भाइयों से अपील है अपना मत सोच समझ कर लालटेन छाप पर वटन दिलायेंगे.
0
comment0
Report
PSParmeshwar Singh
Nov 05, 2025 14:50:10
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर विद्युत विभाग के महाप्रबंधक पर गंभीर आरोप लगे हैं श्योपुर विधायक बाबू जंडेल ने श्योपुर विद्युत विभाग के महाप्रबंधक की शिकायत भोपाल में विद्युत विभाग के एमडी से की है। दरअसल, विद्युत विभाग में कार्यरत दो महिला कर्मीयो ने श्योपुर महाप्रबंधक पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं और शिकायती पत्र भी दिया गया है, अब इसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया है और अब विधायक बाबू जंडेल ने कहा कि महिलाओं के आरोप बेहद गंभीर हैं, इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने एमडी से पत्र के माध्यम से मांग की है कि जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारी को श्योपुर से हटाया जाए, ताकि जांच पर किसी प्रकार का दबाव न बने। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने विभाग में कार्य के दौरान मानसिक उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी विरोध दर्ज कराया गया था, जिसके बाद विधायक खुद सामने आए और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की बात कही आपको बता दें कि भोपाल में कार्यरत रहे विद्युत महाप्रबंधक लक्ष्मीनारायण पाटीदार पर अशोका गार्डन थाने में भी 376 जैसी गंभीर धाराओं में एक मामला दर्ज हे वहीं, विभागीय सूत्रों के अनुसार इस शिकायत की रिपोर्ट भोपाल मुख्यालय को भेजी जा चुकी है, और अब एमडी स्तर से कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
0
comment0
Report
RSR.B. Singh
Nov 05, 2025 14:49:45
Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, गुंडे बदमाशों को नहीं पुलिस का कोई खौफ, बीते रोज टीकमगढ़ शहर के बाहर कोट मोहल्ले में अपनी बाइक से जा रहे एक युवक को जबरिया सड़क पर रोक कर आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ बेरहमी से की थी मारपीट, जिसका एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, मारपीट के बाद पीड़ित रजनेश बाल्मीक ने अपने साथ हुई मारपीट करने वाले बदमाशों के खिलाफ थाना कोतवाली टीकमगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस बात से नाराज उन युवकों ने रजनेश का घर से निकलना दूभर कर दिया और जब भी वह घर से बाहर निकलता तो उक्त बदमाश उसकी जमकर ठुकाई कर देते थे, ऐसा युवक के साथ तीन चार बार हुआ और हर बार पीड़ित युवक ने इस बात की शिकायत कोतवाली टीकमगढ़ में दर्ज कराई, लेकिन कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ कोई खास कार्यवाही नहीं की और अंततः इलाज दौरान पीड़ित युवक की अस्पताल में मौत हो गई, घटना को लेकर मृतक के पिता मोहन लाल बाल्मीक का कहना है की उक्त नामजद युवकों की मारपीट से आयी चोटों के कारण उनके बेटे की मौत हुई है, वही पुलिस का कहना है की इस मामले में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया और पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार निष्पक्ष कार्यवाही की जायेगी, जबकि CCTV फुटेज में अपराधी मारपीट करते स्पष्ट दिखाई दे रहे है。
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 05, 2025 14:49:26
Damoh, Madhya Pradesh:इंसान और भगवान दोनों को निशाना बनाता था चोर गिरोह, अब आया पुलिस की गिरफ्त में.. दमोह की देहात थाना पुलिस ने पकड़ा है ये गिरोह न सिर्फ इंसानों के ठिकानों बल्कि भगवान के दरबार को भी नहीं छोड़ता था और कई चोरियों की वारदातों को अंजाम देने का बाद अब दमोह पुलिस के हाथ लगा है। दरअसल दमोह जिले में लगातार चोरी और नकबजनी की वारदातें सामने आ रही है और इन चोरियों को लेकर लोगों में खासा आक्रोश है और इस आक्रोश को देखते हुए एसपी ने विशेष निर्देश दिये तो पुलिस एक्टिव मोड में है और पुलिस की सक्रियता ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया। दरअसल देहात थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उनके इलाके में एक चोर सक्रिय है और पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो ये चोर साधारण चोर नहीं था बल्कि उसका बड़ा गिरोह था जो न सिर्फ दमोह जिले में बल्कि प्रदेश के कई जिलों में सक्रिय था। पुलिस ने एक एक कर इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया और जब पूछताछ की गई तो मालूम चला कि इस गिरोह के निशाने पर सूने घर और भगवान के मंदिर रहते थे। अलग अलग शहरों में इस गिरोह ने कई सूने घरों को निशाना बनाया तो मंदिरों में भी भगवान के मुकुट घंटे दान पेटियों को चुराया। ये गिरोह बाइक चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देता करता था और खास बात ये है कि लोगों के घरों में रखा अनाज भी ये चोर नहीं छोड़ते थे। पुलिस ने इस गिरोह के पास से 5 बाइक, सोने चांदी के जेवरात, भगवान के मुकुट दानपेटी सहित सोयाबीन भी बरामद किया है। सीएसपी के मुताबिक गिरोह को कोर्ट में पेश किया है और पुलिस रिमांड मांगी गई है वहीं प्रदेश के दूसरे जिलों की पुलिस को भी सूचना दी गई है।
0
comment0
Report
RSR.B. Singh
Nov 05, 2025 14:49:08
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में खाद की कमी के चलते ग्रामीण अंचलों में धड़ल्ले से किसानों को महंगे दामों में बेची जा रही है नकली डीएपी खाद, दरअसल टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान कस्बे से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें किसान ने एक प्राइवेट दुकानदार से खाद की कुछ बोरिया खरीदी, जिनकी जांच करने पर पाया गया की उन बोरियों में असली खाद की जगह नकली खाद भरा हुआ है और जब खाद बोरी से बाहर निकाल कर उस पर पानी डाल रगड़कर देखा गया तो खाद की जगह शुद्ध मिट्टी और काला रंग निकला, हालांकि शिकायत के बाद बड़ागांव तहसीलदार ने खाद की बोरियां लेकर कृषि विभाग को जांच के लिये सौपी है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद सम्बंधित दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही करने की बात की जा रही है।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Nov 05, 2025 14:48:54
Azamgarh, Uttar Pradesh:थाना–कोतवाली, जनपद–आजमगढ़ सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक वीडियो के सम्बन्ध में पुलिस कार्यवाही। दोनों व्यक्ति मित्र व पड़ोसी हैं तथा घटना के समय शराब के नशे में थे। जांच के दौरान यह पाया गया कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति साहिल कुमार पुत्र लालचन्द निवासी रैदोपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ है, जो कि सुनील कुमार पुत्र स्व0 रामदुलारे निवासी रैदोपुर के ऊपर अमर्यादित कृत्य कर रहा था। दोनों व्यक्ति मित्र व पड़ोसी हैं तथा घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे。 प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए थाना कोतवाली पर मुकदमा अपराध सं. 577/25 धारा 296, 352, 355, 270 बीएनएस बनाम साहिल कुमार उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है। बयान— आजमगढ़ पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की अमर्यादित या आपत्तिजनक गतिविधि करने अथवा उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से बचें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top