Back
पप्पू यादव ने ख्वाजा गरीब नवाज दरबार में दुआ मांगी, बिहार की उम्मीद
MKMohammed Khan
Feb 17, 2026 07:45:38
Ajmer, Rajasthan
आलमी मशहूर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह पर बिहार जिला पूर्णिया से एमपी पप्पू यादव शुकराना चादर पेश करने पहुंचे। जहां उन्होंने ख्वाजा साहब की मज़ार पर चादर पोषी कर अपनी ज़िंदगी मे क़ामयाबी और खुशियो की दुआ मांगी। पप्पू यादव को दरगाह के ख़ादिम पीर सैय्यद नफीस मिया ने ज़ियारत कराई और दस्तारबन्दी कर तबर्रुक पेश किया। दरगाह ज़ियारत के बाद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें ख्वाजा गरीब नवाज से बेहद अक़ीदत है और जब कभी कोई मुसीबत आती है तो ख्वाजा साहब को याद करते है। अजमेर दरगाह पर उन्होंने खुसूसी तौर पर मुल्क में भाईचारा और मोहब्बत की दुआ मांगी है। उन्होंने कहा मुल्क में नफ़रत और गरीबी खत्म हो और किसी की आँख में आँसू ना आये ऐसे सब मुस्कुराए यही दुआ है। पप्पू यादव ने कहा मैं ख्वाजा साहब के दरबार मे एक भिखारी बेटा बन कर आया हु और खिदमते ख़ल्क़ के लिए दुआ मांगता हूं। पप्पू यादव ने कहा कि जिधर दुनिया चलती है मैं उधर नही चलता,में नदी का दो किनारा हु, दुनिया जीना चाहती है और में दुनिया के लिए मरना चाहता हु। दुनिया हाथ पसारती है अपने लिए और मै हाथ खोलता हु दुनिया के लिए। यही ताकत में ख्वाजा साहब के दरबार मे अपने सारे भाईयों के साथ मांगने आया हु। राजस्थान में अमन रहे और जो खूबसूरती है राजस्थान की वो जिंदा रहे।आवाम मुझे इतनी आवाज दे कि मैं ज़ुल्मो सितम और नाइंसाफी के खिलाफ जंग कर पाऊं,लड़ पाऊं और इस देश के हर मज़हब,जाति और जमात की बेटियों के लिए इंसाफ कर पाऊं और उसके लिए जीत सकू। पप्पू यादव ने बिहार के तरक़्क़ी और नीतीश सरकार को लेकर कहा कि बिहार दुनिया की सबसे गरीब रियासत में शुमार किया जाता है। बिहार सबकी तामीर करता है और इंसानियत के लिए जीता है। लेकिन खुद अपनी ख़ुशहाली और तरक़्क़ी के लिए काम नही कर पाता है। इस लिए बिहार की तरक्की और मुआशी ख़ुशहाली बेहद ज़रूरी है। मैं बिहार के हर घर हर ख़ानदान के लिए दुआ करने आया हु की किसी की आंख में आंसू ना आये सब खुश रहे। मुल्क हिंदुस्तान से नफरते के अल्फ़ाज़ मिटे और इंसानियत भाईचारा कायम हो। पप्पू यादव ने पीएम नरेंद मोदी और यूपी के सीएम योगी के सबका साथ सबका विकास पर कहा कि मैं दुआ करूंगा कि उप्पर वाला सबको अच्छी समझ दे और सभी मज़हब, जाति की वो इज़्ज़त करें और मुल्क के आइन को गीता समझ कर सब के विकास और सबकी खुशियां और सबक ख्यालात को ऊंचा अहतराम कर इस मुल्क को गीता,कुरान,बाइबिल,रामायण इन सबके पाकीज़ा फरमान के साथ मुल्क के आइन को चलने दें। पप्पू यादव की अजमेर दरगाह में मौजूदगी से ज़ायरीन में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इसी तरह बिहार से अजमेर में कारोबार कर रहे बिहारियों ने भी अपने लीडर से मुलाक़ात की। दरगाह और उसके आस पास दुकानों पर काम कर रहे बिहारियों ने पप्पू यादव की गुलपोशी की और उनकी सेहत्याबी के लिए दुआ भी मांगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMANISH KUMAR
FollowFeb 17, 2026 09:36:240
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 17, 2026 09:35:550
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 17, 2026 09:35:380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 17, 2026 09:35:220
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 17, 2026 09:35:020
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 17, 2026 09:34:450
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 17, 2026 09:34:180
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 17, 2026 09:31:590
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 17, 2026 09:31:440
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 17, 2026 09:31:200
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 17, 2026 09:31:060
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 17, 2026 09:30:550
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 17, 2026 09:30:390
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 17, 2026 09:30:260
Report
0
Report