Back
अजमेर के राजकीय संग्रहालय में सिंधु दर्शन दीर्घा का शुभारंभ; 5 करोड़ से नया विकास
ADAbhijeet Dave
Oct 01, 2025 11:02:58
Ajmer, Rajasthan
अजमेर
विधानसभा अजमेर सिटी
अजमेर के राजकीय संग्रहालय मे आज मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत सिंधु दर्शन दीर्घा संरक्षण, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन कार्यों का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया...इस दीर्घा मे विभाजन की विभीषिका के दर्द को प्रदर्शित करने के साथ ही सिंधु दर्शन की भव्यता को भी समाहित किया जायेगा...इस मौके पर आयोजित विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजकीय संग्रहालय का उन्नयन अजमेर की ऐतिहासिक पहचान को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि संग्रहालय में सुरक्षित प्राचीन पांडुलिपियां और हजारों वर्षों की मानव सभ्यता से जुड़ी मूर्तियां हमारी संस्कृति के धरोहर हैं। सिंधु दर्शन दीर्घा पर्यटकों को विश्व की प्राचीनतम सभ्यता का सजीव अनुभव कराएगी। उन्होंने इसे सांस्कृतिक पुनर्जागरण की संज्ञा देते हुए कहा कि नई पीढ़ी यहां आकर अपने पूर्वजों के त्याग और बलिदान से परिचित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि संग्रहालय में पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण कर इन्हें स्थायी रूप से संरक्षित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अजमेर पर्यटन की दृष्टि से राज्य का हृदय है, जहां धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के साथ-साथ पर्यावरणीय पर्यटन की भी असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने लेपर्ड सफारी, वरुण सागर का सौंदर्यीकरण, साइंस पार्क और अन्य परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये पुष्कर एवं दरगाह आने वाले पर्यटकों को नए विकल्प प्रदान करेंगी। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और शहर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा。
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि संग्रहालय किसी भी समाज की धरोहर होता है। ये प्राचीन सभ्यता, जीवनशैली, कला, युद्ध कौशल और चिंतन को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि संग्रहालय का रख-रखाव सरकार की जिम्मेदारी है । इसके साथ नागरिकों की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ इन धरोहर स्थलों पर जाएं और उन्हें जीवंत बनाए रखें। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के अंतर्गत 5 करोड़ रुपये की राशि संग्रहालय विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई थी , जो अब धरातल पर उतर रही है।
बाइट - दिया कुमारी, डिप्टी सीएम
बाइट - वासुदेव देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowOct 01, 2025 13:10:420
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowOct 01, 2025 13:10:310
Report
ASArvind Singh
FollowOct 01, 2025 13:10:060
Report
SDShankar Dan
FollowOct 01, 2025 13:09:512
Report
VPVinay Pant
FollowOct 01, 2025 13:09:290
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 01, 2025 13:09:090
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 01, 2025 13:08:560
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 01, 2025 13:08:420
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowOct 01, 2025 13:08:320
Report
SJSubhash Jha
FollowOct 01, 2025 13:08:160
Report
VKVishwas Kumar
FollowOct 01, 2025 13:07:540
Report
ADArjun Devda
FollowOct 01, 2025 13:07:230
Report
PSPrashant Shukla
FollowOct 01, 2025 13:07:090
Report
RSRahul shukla
FollowOct 01, 2025 13:06:300
Report