Back
कांग्रेस ने अजमेर परिसीमन पर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए
ADAbhijeet Dave
Jan 03, 2026 10:43:26
Ajmer, Rajasthan
अजमेर विभाग अजमेर सिटी अभिजीत दवे
एंकर - अजमेर जिला परिषद और पंचायत समिति वार्डों के पुनर्गठन (परिसीमन) को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक और देहात कांग्रेस अध्यक्ष विकास चौधरी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि वार्ड निर्धारण में न तो जनसंख्या के वास्तविक आंकड़ों का ध्यान रखा गया और न ही भौगोलिक स्थिति को आधार बनाया गया। बल्कि भाजपा के इशारे पर वार्ड सीमाओं से “राजनीतिक लाभ” लेने की कोशिश की गई है।
चौधरी ने आरोप लगाया कि गाइडलाइन के अनुसार जितनी जनसंख्या एक वार्ड के लिए तय है, उससे भी आधी आबादी वाले कई छोटे-बड़े वार्ड बना दिए गए। वहीं कुछ जगहों पर अधिक आबादी को एक ही वार्ड में समेट दिया गया, जिससे संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया। उन्होंने कहा कि जिले की कुल आबादी के मुताबिक जिला परिषद में 31 वार्ड बनना तय था, लेकिन प्रशासन ने मनमाने तरीके से 33 वार्ड घोषित कर दिए।
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, इस तरह का पुनर्गठन जनता की भावनाओं के साथ “राजनीतिक खिलवाड़” है। प्रेस वार्ता में कहा गया कि वार्ड सीमाओं को इस तरह तैयार किया गया है कि विशेष क्षेत्रों में फायदा किसी एक दल को मिले, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक जरूरतों और जनप्रतिनिधित्व के संतुलन को नजरअंदाज कर दिया गया।
विकास चौधरी ने साफ कहा कि कांग्रेस इस परिसीमन का कड़ा विरोध करेगी और आधिकारिक तौर पर आपत्ति दर्ज कराएगी। उन्होंने माँग की कि वार्ड निर्धारण दोबारा किया जाए और इसे जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति तथा गाइडलाइन के अनुरूप पारदर्शी तरीके से लागू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने सुधार नहीं किया तो आंदोलनात्मक रूप से विरोध भी किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VNVishal Nagesh More
FollowJan 04, 2026 01:46:370
Report
KPKAILAS PURI
FollowJan 04, 2026 01:45:420
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 04, 2026 01:45:080
Report
KPKAILAS PURI
FollowJan 04, 2026 01:36:580
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowJan 04, 2026 01:36:410
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowJan 04, 2026 01:35:340
Report
DBDURGESH BISEN
FollowJan 04, 2026 01:34:430
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 04, 2026 01:33:440
Report
DSDeepesh shah
FollowJan 04, 2026 01:32:030
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 04, 2026 01:30:500
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 04, 2026 01:15:580
Report
AAafssar alaam
FollowJan 04, 2026 01:03:320
Report
SPSANDIP PRAMANIK
FollowJan 04, 2026 01:03:110
Report
KMKIRAN MANNA
FollowJan 04, 2026 01:02:010
Report